Samsung ने One UI 5.1 नया यूज़र इंटरफ़ेस लॉन्च किया है, जिसके साथ  Galaxy Fold 4 और Flip 4 में ये सभी आकर्षक फ़ीचर मिलने वाले हैं।  

OneUI 5.1 का लुक 

One UI 5 में आप वॉलपेपर के लिए 16 कलर थीम चुन सकते हैं और होम स्क्रीन, आइकॉन और क्विक पैनल में भी पसंद के रंग भर सकते हैं। विजेट में भी बदलाव है, जिसके साथ इसमें नया लुक मिलेगा। 

नए जेस्चर 

OneUI 5.1 में नए जेस्चर भी हैं। जैसे नीचे से दो उँगलियों से स्वाइप करने पर स्प्लिट स्क्रीन में दो ऐप चला सकते हैं और ऊपर दायीं तरफ से नीचे को स्वाइप करने पर पॉप-अप विंडो खुलती है। 

साउंड और भाषाएं 

Samsung ने नए फोल्डेबल फोनों में इस इंटरफ़ेस के साथ साउंड और लैंग्वेज के मेनू का डिज़ाइन भी बदला गया है। साथ ही अब आप अलग-अलग ऐप के लिए अलग भाषाएं भी चुन सकते हैं। 

सिक्योरिटी फ़ीचर 

सिक्योरिटी डैशबोर्ड में और सुधार किया है। ये अब रेकमेंडेशन और ज़्यादा बेहतर जानकारी डिस्प्ले करता है।  

कैमरा फ़ीचर 

IOneUI 5.1 के साथ कैमरा में भी नए फ़ीचर जोड़े गए हैं। उदाहरण के लिए Pro और Pro Video मोड। इसके अलावा और भी छोटे-छोटे बदलाव आपको ऐप में नज़र आएंगे। 

इमेज से कॉपी टेक्स्ट विकल्प 

OneUI 5.1 में तस्वीर में कैप्चर हुए टेक्स्ट कॉपी करके, कहीं और पेस्ट करने का दिलचस्प फ़ीचर भी है। फोटो में क्लिक हुए नंबर को भी सीधा वहीँ से सेलेक्ट करके डायल कर सकते हैं।  

OneUI 5.1 बीटा वर्ज़न अभी चुनिंदा देशों में प्रीमियम स्मार्टफोनों में उपलब्ध है। इस बारे में 10 अगस्त को Galaxy UNPACKED event और खुलासा हो सकता है। आसार हैं ये जल्द भारत में भी आएगा।