Moto G53 की कीमतें हुईं लॉन्च से पहले ही लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Moto G53 5G के लॉन्च की खबरें काफी समय से आ रही हैं, हालांकि अभी लॉन्च की कोई तारीख़ कंपनी ने नहीं बतायी है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन और आज इसकी कीमतें ज़रूर सामने आ गयीं हैं पहले कई सर्टिफिकेशन साइटों से इसके स्पेसिफिकेशन सामने आये थे और अब लॉन्च से पहले ही इसकी कीमतों की जानकारी भी सामने आ चुकी है। कीमतों के अनुसार Moto G53 एक किफायती 5G फ़ोन होगा।

ये पढ़ें: Moto e32s रिव्यु: 10,000 रूपए से कम में एक अच्छा बजट स्मार्टफोन

ये पढ़ें: Vivo X90 सीरीज़ के ग्लोबल वर्ज़न AnTuTu पर आये नज़र, कीमतें और फ़ीचर लीक

Moto G53 5G की कीमतें

Pricebaba साइट की रिपोर्ट के अनुसार Moto G53 5G केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट में सामने आएगा। इसमें 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज होगी। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की कीमत EUR 209 (लगभग 18,500 रूपए) होगी। जैसे कि आप देख रहे हैं, ये फ़ोन की युरोपियन कीमत है। भारत में ये फ़ोन और भी सस्ते दामों पर आने के आसार हैं।

Moto G53 5G स्पेसिफिकेशन

Moto G53 5G में 6.5-इंच की डिस्प्ले, HD+ रेज़ोल्यूशन (720 x 1600 पिक्सल) और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फ़ोन में रेज़ोल्यूशन फुल एचडी नहीं है और इसमें आपको AMOLED पैनल की भी कमी खलेगी। इस स्क्रीन के बीचों-बीच पंच-होल सेल्फी कैमरा आने के भी कयास लगाए जा रहे हैं, जैसे कि आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख भी सकते हैं। इसके अलावा लीक हुई खबरों के अनुसार, ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें 4GB की रैम और 128GB की इंटरनल मेमोरी होगी।

Moto G53 5G में ट्रिपल रियर कैमरा आने के आसार हैं, इसमें ऊपर बायीं तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और साथ में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा व 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल हो सकते हैं।

Moto G53 5G phone to launch soon in Global market with Snapdragon 4 Gen 1
MOTO G Play 2023

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में Android का भी नया वर्ज़न यानि Android 13 आधारित MyUI 5.0 मिलने के आसार हैं। बैटरी भी इसमें आपको 5000mAh की ही मिलेगी, हालांकि फ़ास्ट चार्जिंग यहां केवल 18W तक ही मिलने के आसार हैं। अन्य फीचरों में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G सपोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, टाइप-सी पोर्ट, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5.1, इत्यादि शामिल हो सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageOppo F21 Pro के लॉन्च से पहले कंपनी ने दी स्पेसिफिकेशन संबंधी ये मुख्य जानकारी; कीमतें भी लीक

Oppo F21 Pro सीरीज़ भारत में अगले हफ्ते 12 अप्रैल को लॉन्च होने जा रही है। ये Oppo F19 सीरीज़ की सक्सेसर है और इस सीरीज़ में Oppo F21 Pro 4G और F21 Pro 5G सामने आएंगे। जहां एक तरफ कंपनी ने इनके कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशनों की जानकारी दी है, वहीँ लॉन्च से पहले इनकी कीमतें भी …

ImageOnePlus 11 और OnePlus 11R की कीमतें और सभी स्पेसिफिकेशन लीक हुए, OnePlus 10 से सस्ता हो सकता है ये फ़ोन

OnePlus 11 5G भारत और विश्व स्तर पर 7 फरवरी 2023 को लॉन्च होने वाला है। लेकिन इसकी चर्चा Snapdragon 8 Gen 2 के लॉन्च के साथ ही शुरू हो गयी थी, जब कंपनी ने इसमें ये नया चिपसेट देने की घोषणा की और तभी से इसकी चर्चा रोज़ हो रही है। लेकिन आज OnePlus …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

Discuss

Be the first to leave a comment.