Apple जल्दी ही लेकर आ रहा है 5G के साथ सबसे सस्ता iPhone; जानें लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone SE 3 5G को अगले साल लॉन्च किया जाना है। आसार हैं कि तीसरी जनरेशन का ये iPhone SE, Apple की तरफ से सबसे सस्ता 5G iPhone हो, और अगर ऐसा होता है तो, इस बार कई Android फ़ोन यूज़र, iPhone की तरफ मुड़ सकते हैं। आइये आपको iPhone SE 3 के बारे में और जानकारी देते हैं:

iPhone SE 3 प्रोसेसर और स्टोरेज

इस iPhone SE 3 में Apple का लेटेस्ट चिपसेट A15 Bionic मिल सकता है। इसे हमने iPhone 13 सीरीज़ में भी देखा है। ऐसा यहां हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Apple हर बार SE वैरिएंट में भी वही चिपसेट देती है, जो साल के बाकी iPhones में आते हैं।

फिलहाल जो SE फ़ोन उपलब्ध है उसमें 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्प हैं, और इस साल आयी iPhone 13 सीरीज़ 128GB स्टोरेज वैरिएंट से ही शुरू होती है, तो यही स्टोरेज वैरिएंट हमें SE 3 में भी मिल सकते हैं।

Apple के iPhone SE 3 डिज़ाइन

कई iPhone SE 3 से जुड़ी रिपोर्ट कहती हैं कि इसका डिज़ाइन भी इसके प्रेडेसर iPhone SE के जैसा ही होगा। इसमें 4.7 इंच की छोटी एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसमें आपको होम बटन (Home Button) में ही टच आईडी मिलेगी।

वहीँ अन्य रिपोर्ट बताती हैं कि iPhone SE 3 में 5.5 इंच की LCD डिस्प्ले आएगी और इसमें आपको टच आईडी का बटन साइड में मिलेगा, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई लीक या चर्चा नहीं है, जो इस बात को सिद्ध करता हो।

इसके अलावा बताया जा रहा है कि Apple के इस किफ़ायती 5G फ़ोन में स्टारलाइट (Starlight) और मिडनाईट ( Midnight), दो रंग उपलब्ध होंगे।

वहीँ कुछ टिपस्टर दावा करते हैं कि इस फ़ोन का डिज़ाइन काफी हद तक iPhone XR जैसा होगा, लेकिन इस दावे को भी प्रूव करने के लिए कुछ नहीं है।

ये पढ़ें: iPhone 13 Pro Max में मौजूद हैं पांच कैमरे; यहां जानें इनकी डिटेल

iPhone SE 3 कैमरा डिटेल

हालांकि इसके कैमरा में क्या आएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये iPhone 8 के कैमरा डिज़ाइन से ही मिलते जुलते होंगे। आसार हैं कि इस सस्ते 5G iPhone SE 3 में एक ही रियर कैमरा हो। वहीँ सामने की तरफ आपको वर्तमान iPhone SE के 7 MP फ्रंट कैमरा से अपग्रेड करके, इसमें 13MP एक सेल्फी कैमरा मिल सकता है। हालांकि iPhone के कैमरा का परफॉरमेंस तो हम जानते ही हैं, अच्छा ही होता है

iPhone SE 3 कब होगा लॉन्च?

Apple 2022 में लॉन्च करेगा iPhone SE 3

इस आने वाले iPhone SE 3 में 5G कनेक्टिविटी मिलना तो तय है और इसे आप इसकी ख़ासियत भी कह सकते हैं। इसी साल कुछ महीने पहले, जून में Apple के एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने भी कहा था कि iPhone SE 3 में 2 बड़े बदलाव होंगे- 5G और बेहतर चिपसेट। अब अगर इसके लॉन्च की बात करें तो, ये फ़ोन 2022 के पहले क्वार्टर (जनवरी-मार्च) में लॉन्च किया जा सकता है। सामने आयीं विभिन्न रिपोर्ट इस तरफ इशारा करती हैं कि कंपनी मार्च 2022 में इस फ़ोन के लॉन्च के लिए एक इवेंट की घोषणा कर सकती हैं।

इन रिपोर्ट्स को काफी हद तक सही मान सकते हैं, क्योंकि iPhone SE मार्च 2016 में और SE 2 अप्रैल 2020 में लॉन्च किये गए हैं। उम्मीद है कि तीसरा भी इसी समय में आ सकता है।

Apple iPhone SE 3 5G की कीमत

जैसे कि हमने कहा, ये Apple का सबसे सस्ता 5G फ़ोन होगा , इसकी कीमत 399 डॉलर (लगभग 30,000 रूपए) से शुरू हो सकती है। अब इस कीमत पर अच्छी स्टोरेज और 5G के साथ अगर iPhone मिल पाता है, तो अच्छा सौदा है।

Apple 2022 में लॉन्च करेगा iPhone SE 3

ये पढ़ें: इस महिला ने दवाई की जगह निगले AirPod

तोे, फिलहाल iPhone SE 3 से जुड़ी यही जानकारी एकत्रित की है। आने वाले समय में और अधिक डिटेल के लिए आप Smartprix पर पढ़ते रहिये।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

ImageiPhone SE 3 इस कीमत पर जल्दी हो सकता है भारत में लॉन्च

Apple जल्दी ही स्प्रिंग इवेंट रख सकता है। आसार हैं कि ये इवेंट मार्च या अप्रैल में हो सकता है और इसी इवेंट में कंपनी अपना सबसे सस्ता iPhone लॉन्च करेगी। जी हाँ! आप सही अंदाज़ा लगा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं – iPhone SE 3 की। Apple की तरफ से ये एक …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

Discuss

Be the first to leave a comment.