iPhone 13 Pro Max में मौजूद हैं पांच कैमरे; यहां जानें इनकी डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी हाल ही में, Apple ने नयी iPhone 13 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इन सभी iPhone 13 के मॉडलों में अपग्रेडेड कैमरा फ़ीचर और कुछ बेहतर सॉफ्टवेयर देने की कोशिश की गयी है। Apple ने इस साल अपने स्मार्टफोनों में केवल स्पेक्स-शीट पर नहीं, बल्कि वास्तव में काफी सुधार किये हैं, जिसमें उनका 12MP का कैमरा भी शामिल है। लॉन्च इवेंट के समय पर भी कंपनी ने कहा था कि ये नए फ़ोन नए कैमरों के साथ आ रहे हैं। और इसी का परिणाम है iPhone 13 सीरीज़ में बड़े कैमरा सेंसर। लेकिन कंपनी ने लॉन्च के समय पर सिर्फ ये कहा कि ये ज़्यादा लाइट और बेहतर डिटेलिंग के साथ तस्वीरें क्लिक कर पाते हैं। जबकि आज सामने आयी एक रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 13 Pro Max में पांच कैमरा हैं।

GSMArena के अनुसार Weibo पोस्ट द्वारा ये सामने आया है कि iPhone 13 Pro Max में Sony के सेंसरों का इस्तेमाल किया गया है। एक रिपोर्ट कहती है कि तीनों 12MP के कैमरे जो इस स्मार्टफोन में फिट किये गए हैं उनमें Sony के 7-सीरीज़ के लेंस का उपयोग हुआ है।

iPhone 13 Pro Max में मौजूद हैं पांच कैमरे; यहां जानें इनकी डिटेल

इस स्मार्टफोन का मुख्य 12MP का कैमरा Sony IMX703 सेंसर, f/1.5 अपर्चर, और एक 1.9 μm पिक्सेल साइज़ के साथ आता है। इसमें सेंसर-शिफ्ट OIS फीचर भी सम्मिलित है।

इसमें दूसरा 12MP का कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल में तस्वीरें लेने के लिए है। इसमें Sony IMX772 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है और ये f/1.8 अपर्चर और 120 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू (FoV) के साथ यहां दिया गया है।

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर जल्दी ही आएगा नया फ़ीचर – तस्वीर को स्टीकर बनाकर भेज पाएंगे उपयोगकर्ता

इसी तरफ तीसरे 12MP कैमरे में Apple ने Sony IMX713 सेंसर का इस्तेमाल किया है। ये एक टेलीफ़ोटो लेंस है जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम और f/2.8 अपर्चर के साथ यहां दिया गया है।

इस फ़ोन में सामने की तरफ आपको एक ToF सेंसर दिया गया है और ये Sony IMX590 सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए साथ में 12MP का एक और कैमरा है जिसमें कंपनी ने Sony IMX514 सेंसर का उपयोग किया है। सामने की तरफ ये जो दोनों कैमरे हैं, ये पिछले साल iPhone 12 Pro Max में भी मौजूद थे। इन्हें कंपनी ने बिना किसी बदलाव के फिर से iPhone 13 Pro Max में इस्तेमाल किया है।

13 Pro Max और iPhone 12 Pro Max के कैमरों में अंतर आप नीचे दी गयी टेबल में देख सकते हैं –

CameraApple iPhone 13 Pro MaxApple iPhone 12 Pro Max
Main cameraSony IMX703, 1.9 μm, 26 mmSony IMX603, 1.7 μm, 26 mm
Ultra-wide-angle cameraSony IMX772, 1μm, 13 mmSony IMX372, 1 μm, 13 mm
Telephoto cameraSony IMX713, 1μm, 77 mmSony IMX613, 1 μm, 65 mm
ToFSony IMX590
Selfie cameraSony IMX514, 1μm
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageApple iPhone 13 सीरीज़ के लॉन्च की की घोषणा हुई; जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

Apple iPhone 13 की लॉन्च की तारीख़ सामने आ चुकी है। कंपनी इस इवेंट को 14 सितम्बर, 2021 को होस्ट करने वाली है जिसमें Apple iPhone 13 सीरीज़ में चार नए स्मार्टफोन आने के आसार हैं। इसके अलावा और भी काफी कुछ कंपनी की तरफ से नयी घोषणाएं की जा सकती है। इस इवेंट से …

ImageiPhone 14 Pro के नए रेंडर ने उड़ाए सबके होश, इस बार डिज़ाइन में दिखेंगे बड़े बदलाव

iPhone 14 सीरीज़ को लेकर कई लीक आ चुके हैं। इसके डिज़ाइन को लेकर भी काफी चर्चाएं हैं और इनसे सम्बंधित लीक पिछले साल में सामने आ गए थे। इसके बाद इस साल में इसके CAD रेंडर और iPhone 14 Pro Max की कीमतों से सम्बंधित अफवाहें भी सामने आयीं हैं, लेकिन आज एक प्रचलित …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products