WhatsApp पर जल्दी ही आएगा नया फ़ीचर – तस्वीर को स्टीकर बनाकर भेज पाएंगे उपयोगकर्ता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp अपनी ऐप में कई नए फीचरों को लाने की तैयारी में हैं। इससे पहले भी WhatsApp में View Once, multi-device support जैसे फ़ीचरों पर काम जारी है। लेकिन ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार WhatsApp अब एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को तस्वीरों (images) को स्टिकर में बदलने की सुविधा देगा। इस नए फ़ीचर को भी इस मैसेजिंग ऐप के बीटा वर्ज़न में ही देखा गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp इस नए फ़ीचर को Android और iOS, दोनों के उपयोगकर्ताओं के लिए लाने की कोशिश में है। साथ ही संभावना है कि नॉन-बीटा टेस्टर उपयोगकर्ताओं के लिए भी अब मल्टी-डिवाइस फ़ीचर उपलब्ध कराया जा सके।

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर किसी नंबर को बिना Save किये कैसे करें चैटिंग

Wabetainfo की रिपोर्ट में WhatsApp फ़ीचर ट्रैकर दिया है जिसके अनुसार, “WhatsApp एक नए फ़ीचर पर काम कर रहा है जिसके साथ आप तस्वीरों को स्टीकरों में तब्दील कर सकते हैं। निकटतम भविष्य में जब भी ये फ़ीचर उपलब्ध होगा तो कैप्शन बार में एक नया स्टीकर आइकॉन आपको नज़र आएगा। और जब आप इस स्टीकर आइकॉन को चुनेंगे, तो आपके द्वारा सेलेक्ट की गयी तस्वीर, एक स्टीकर के रूप में भेजी जाएगी।”

WhatsApp पर जल्दी ही आएगा नया फ़ीचर - तस्वीर को स्टीकर बनाकर भेज पाएंगे उपयोगकर्ता

WhatsApp features tracker का जो स्क्रीनशॉट सामने आया है, उसमें डायलॉग बॉक्स में तस्वीरों को स्टीकरों में बदलने के लिए एक ख़ास ऑप्शन या विकल्प की झलक मिलती है। जब भी आप किसी के साथ चैटिंग कर रहे हैं, और आपको तस्वीर के साथ जवाब देना या रिप्लाई करना है, तो तस्वीर को चुनने के बाद आप उस स्टीकर के विकल्प को चुनिए और आपकी तस्वीर एक स्टीकर के रूप में ही मैसेज पाने वाले को प्राप्त होगी। इस फ़ीचर को डेवेलप करने के दौरान WhatsApp ने किसी अन्य थर्ड पार्टी एप्लीकेशन की सहायता नहीं ली है।

हालांकि अभी इस नए फ़ीचर को आने में समय लग सकता है। फिलहाल ये बीटा पर भी नज़र नहीं आया है, जिसका अर्थ है कि अभी इसकी टेस्टिंग जारी है। कंपनी की तरफ से भी इस फ़ीचर से सम्बन्धित कोई घोषणा नहीं की गयी है। फ़िलहाल इस रिपोर्ट से केवल इतना पता चलता है कि इस नए फ़ीचर पर अभी काम चल रहा है और भविष्य में थोड़े समय के बाद ही ये उपलब्ध होगा।

इसके अलावा, ये मैसेजिंग ऐप जल्दी ही उपयोगकर्ताओं को मल्टी-डिवाइस फ़ीचर का भी अपडेट दे सकता है। WhatsApp के कुछ उपयोगकर्ताओं को तो मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फ़ीचर का पॉप-अप भी मिल चुका है। अब जब भी कंपनी इस फ़ीचर का अपडेट देगी, तभी से सभी WhatsApp उपयोगकर्ता अपने फ़ोन के साथ-साथ अन्य तीन डिवाइसों पर भी एक साथ WhatsApp चला सकेंगे।

WhatsApp ने ये कहा भी है कि जल्दी ही multi-device फ़ीचर को नॉन-बीटा यूज़र्स के लिए भी रोल-आउट करने के विषय में हम विचार कर रहे हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageWhatsApp ने रोलआउट किये कई नए फीचर्स, मल्टीप्ल चैट के साथ मिलेगा मैसेज रिकवर का ऑप्शन

WhatsApp अपनी लोकप्रियता बनाये रखने के लिए अपने यूज़र्स के लिए लगातार अपडेट देता रहता है। वर्ष 2022 में भी WhatsApp ने नए अपडेट के साथ कई फ़ीचर जैसे WhatsApp Avatar, Community और Status Reactions आदि को ऐप में शामिल किया है। अब हम 2023 की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में Meta द्वारा संचालित …

ImageWhatsApp पर आने वाले हैं ये 6 नए दिलचस्प फ़ीचर; आपको इनमें से है किसका इंतज़ार?

WhatsApp के बिना अब हमारी ज़िदगियाँ अधूरी सी लगती हैं। शुरुआत में लोग इस मैसेजिंग ऐप को केवल चैटिंग लिए इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब ऑडियो मैसेज, कालिंग, वीडियो कॉलिंग, तस्वीरों का आदान-प्रदान, सब कुछ इसी एप्लीकेशन के ज़रिये होने लगा है। भारत में भी ये ऐप बहुत ज़्यादा इस्तेमाल की जाती है। Google प्ले स्टोर …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.