iPhone SE 3 इस कीमत पर जल्दी हो सकता है भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple जल्दी ही स्प्रिंग इवेंट रख सकता है। आसार हैं कि ये इवेंट मार्च या अप्रैल में हो सकता है और इसी इवेंट में कंपनी अपना सबसे सस्ता iPhone लॉन्च करेगी। जी हाँ! आप सही अंदाज़ा लगा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं – iPhone SE 3 की। Apple की तरफ से ये एक किफ़ायती iPhone होगा। वैसे इसके अलावा कंपनी और भी डिवाइस इस इवेंट में लॉन्च कर सकती है। भारत में iPhone SE 3 के तीन मॉडल आ सकते हैं, जिनके मॉडल नंबर A2595, A2783, और A2784 बताये जा रहे हैं। सामने आयी इन सभी रिपोर्टों की मानें तो, iPhone SE 3 का लॉन्च अब ज़्यादा दूर नहीं है।

ये पढ़ें: [Exclusive] OnePlus Nord CE 2 Lite 5G सबसे पहले भारत में होगा लॉन्च, मुख्य स्पेसिफिकेशन सामने आयीं

iPhone SE 3 स्पेसिफिकेशन

Apple का स्प्रिंग इवेंट पिछले साल अप्रैल में हुआ था और इसीलिए अंदेशा यही है कि इस साल भी ये इवेंट इसी समय पर हो। 91 मोबाइल की एक रिपोर्ट के अनुसार तीन iPhone SE 3 मॉडल और दो iPad मॉडल (A2588 और A2589) इस इवेंट में सामने आएंगे। इस रिपोर्ट के अनुसार iPhone SE 3 की भारत में कीमत लगभग $300 (लगभग 23,000 रूपए) हो सकती है।

हाल ही में iPhone SE 3 के रेंडर भी सामने आये हैं। इनके अनुसार इस स्मार्टफोन में ऊपर और नीचे के बेज़ेल बड़े हैं और उसी ऊपरी बेज़ेल पर कैमरा है। फ़ोन को पलटने पर रियर पैनल पर केवल एक कैमरा दिखता है। अफवाहों के अनुसार, iPhone SE 3 में 4.7 इंच की डिस्प्ले आ सकती है और इसमें Apple का लेटेस्ट चिपसेट A15 bionic आपको 5G X60 मॉडम के साथ मिलेगी। इस लेटेस्ट रेंडर के अनुसार फ़ोन में नीचे फिज़िकल Home बटन दिया गया है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

ये पढ़ें: फरवरी में लॉन्च होने वाले किफ़ायती फ़ोन Realme 9 Pro, Vivo T1 5G, Redmi Note 11: राउंड अप

iPhone SE 3 में 256GB तक की स्टोरेज आने की सम्भावना है। वहीँ बैटरी की बात करें तो इसमें पिछले iPhone SE (1821mAh) से बड़ी बैटरी आ सकती है।

iPhone SE 3 की कीमतें

जैसे कि हमने आपको बताया, iPhone SE 3 का लॉन्च भारत में भी अप्रैल में ही बताया जा रहा है। इसके मॉडल नंबर भी सामने आये हैं। अब कुछ रिपोर्टों के अनुसार भारत में इसकी कीमत लगभग 23,000 रूपए हो सकती है, लेकिन ऐसा होना बेहद मुश्किल लगता है कि कंपनी इस नए iPhone को इतनी कम कीमत पर लॉन्च करे।

ये पढ़ें: 16 फरवरी को लॉन्च होगी Realme 9 Pro सीरीज़; क्या इस कीमत पर खरीदेंगे आप ?

भारत में 2020 में लॉन्च हुए iPhone SE की कीमत 39,900 रूपए थी। तो नए iPhone SE 3 को या तो कंपनी लगभग इसी कीमत पर या थोड़ी सी और ऊँची कीमतों पर भारत में ला सकती है। भारत में इस किफ़ायती 5G iPhone की कीमत 40,000 से 45,000 रूपए तक हो सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageApple iPhone 13 सीरीज़ के लॉन्च की की घोषणा हुई; जानिए इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब

Apple iPhone 13 की लॉन्च की तारीख़ सामने आ चुकी है। कंपनी इस इवेंट को 14 सितम्बर, 2021 को होस्ट करने वाली है जिसमें Apple iPhone 13 सीरीज़ में चार नए स्मार्टफोन आने के आसार हैं। इसके अलावा और भी काफी कुछ कंपनी की तरफ से नयी घोषणाएं की जा सकती है। इस इवेंट से …

ImageApple के नए इवेंट का एलान; कौन-से धमाकेदार प्रोडक्ट होंगे लॉन्च ?

कूपरटिनो की कंपनी Apple ने अपने अगले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। ट्विटर पर भी पुष्टि हो चुकी है, कि अपने प्रीमियम डिवाइसों के लिए प्रसिद्ध कंपनी Apple, 18 अक्टूबर को अपना अगला इवेंट होस्ट करने वाली है, जहां कुछ ख़ास डिवाइस पेश किये जा सकते हैं। आसार हैं …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro भारत में लॉन्च: 6000mAh बैटरी और 6 साल अपडेट, जानें कीमत

Samsung ने अपनी Galaxy F-सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए भारत में Galaxy F70 Pro 5G उतार दिया है। ₹24,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.7-इंच का 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 45W चार्जिंग वाली 6,000mAh बैटरी दी गई है। इस कीमत पर इसकी सबसे बड़ी बात 6 जनरेशन …

Discuss

Be the first to leave a comment.