फरवरी में लॉन्च होने वाले किफ़ायती फ़ोन Realme 9 Pro, Vivo T1 5G, Redmi Note 11: राउंड अप

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जनवरी 2022 खत्म हो गया है और अब फ़रवरी में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में काफी कुछ नया आने वाला है। जहां एक तरफ प्रीमियम सेगमेंट में Samsung की Galaxy S22 सीरीज़ आने जा रही है। वहीँ भारत में कई किफायती स्मार्टफोनों की बौछार भी होने वाली हैं, जिनमें Realme, Vivo और Redmi के स्मार्टफोन मुख्य हैं। Redmi Note 11 सीरीज़ और Vivo T1 5G दोनों ही 9 फरवरी 2022 को लॉन्च होंगे, जबकि Realme 9 Pro का लॉन्च 16 फरवरी को बताया जा रहा है। अगर आप भी जल्दी में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये तीनों ही स्मार्टफोन काफी अच्छे फीचरों से लैस हैं और इनकी कीमतें 20,000 के आस-पास होंगी। इनके बारे में लॉन्च से पहले ही काफी कुछ सामने आ चुका है, जिनमें इनकी अनुमानित कीमतें भी शामिल हैं। ये सब आप हमारे इस लेख में जान सकते हैं।

ये पढ़ें: [Exclusive] OnePlus Nord CE 2 Lite 5G सबसे पहले भारत में होगा लॉन्च, मुख्य स्पेसिफिकेशन सामने आयीं

Realme 9 Pro

Realme 9 Pro के एक्सक्लूसिव लीक में हम इसके बारे में लगभग सभी कुछ आपको बता चुके हैं। इस स्मार्टफोन में काले (Midnight Black), हरे (Aurora Green) और हल्के नीले (Sunrise Blue) रंग के विकल्प आएंगे। Realme 9 Pro 6.59 इंच की 120Hz फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट के साथ 8GB तक के रैम विकल्प और 128GB स्टोरेज होगी। फ़ोन का डिज़ाइन आप ऊपर दी गयी तस्वीर में देख सकते हैं। साथ ही इसके ग्रेडिएंट फिनिश वाले रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64MP मुख्य कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का तीसरा कैमरा भी होगा। फ़ोन में 5000mAh की बैटरी आएगी।

इसके अलावा इसके साथ Realme 9 Pro+ भी लॉन्च होगा, जिसमें AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 920 5G चिपसेट और 256GB तक की स्टोरेज होगी। इस सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च 15 फरवरी और भारत में इनका लॉन्च 16 फरवरी को बताया जा रहा है। टिपस्टर योगेश ब्रार ने भी अपने ट्वीट में कहा है कि भारत में Realme 9 Pro सीरीज़ का लॉन्च 16 फरवरी को कन्फर्म है। इन स्मार्टफोनों की शुरूआती कीमत 17,999 रूपए हो सकती है।

ये पढ़ें:

Vivo T1 5G

Vivo T सीरीज़ चीन में पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन भारत में Vivo T1 5G, T-सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है। इस फ़ोन को भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जायेगा और ये सीरीज़ अभी उपलब्ध Y-सीरीज़ की जगह लेगी। ये स्मार्टफोन भारत में इसके चीनी वैरिएंट से बिल्कुल अलग होने की सम्भावना है। लीक हुई तस्वीरों के अनुसार फ़ोन के डिज़ाइन में बदलाव किये गए हैं और इसके चिपसेट में भी।

Vivo T1 5G को चीन में नवंबर 2021 में Snapdragon 778 के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन भारत में इसे Snapdragon 695 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Realme 9 Pro, में भी यही चिपसेट है और Redmi की तरफ से Redmi Note 11 Pro को भी इसी चिपसेट के साथ मार्च तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं, उनके अनुसार इसमें 6.67 इंच की डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा होंगे, जिनमें मुख्य 64MP के साथ, सेकेंडरी 8MP और 2MP के कैमरा आ सकते हैं। इसके अलावा इसमें भी 5000mAh की बैटरी आने के आसार हैं।

फ़ोन की कीमत लगभग 20,000 रूपए होगी।

ये पढ़ें: भारत में इस कीमत पर खरीद सकेंगे OnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2

Redmi Note 11

Redmi Note 11 इस सीरीज़ का बेस मॉडल है, जिसकी कीमत भारत में लगभग 14,000 से 15,000 के आस-पास होगी। वहीँ इसके साथ लॉन्च होने वाले Redmi Note 11S को भारत में लगभग 17,999 रूपए की कीमत पर रिलीज़ किया जा सकता है। इनमें Note 11 में Snapdragon 680 चिपसेट है और इसमें 50MP+8MP+2MP+2MP के क्वाड रियर कैमरा आ सकते हैं। वहीँ Note 11S में Helio G96 चिपसेट है और इसमें 108MP +8MP+2MP+2MP के चार रियर कैमरे हैं।

इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोनों में 6.43 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले आएगी। दोनों में आपको Android 11 सॉफ्टवेयर पर MIUI स्किन मिलेगी और इनमें अंदर 5000mAh की बैटरी दी गयी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing Phone (2) का ये मुख्य स्पेसिफिकेशन लीक हुआ

Nothing Phone (1) को लॉन्च के समय मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन फ़ोन अपने अनोखे डिज़ाइन के कारण काफी पॉपुलर हुआ। अब कंपनी ने Mobile World Congress (MWC) 2023 के दौरान अपने दूसरे स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है। खुद कंपनी ने फाउंडर Carl Pei ने इस स्मार्टफोन की घोषणा की है और ये भी …

Imageफरवरी के तीसरे वीक में लॉन्च होने जा रहे हैं ये ज़बरदस्त फ़ोन

फरवरी 2022 टेक जगत में काफी कुछ लेकर आया है। भारत में भी कई स्मार्टफोन हमें देखने को मिले हैं और आगे भी काफी महत्वपूर्ण स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। केवल 10 ही दिन हुए हैं और इस महीने भारतीय बाज़ार में Redmi Note 11, Note 11S, Vivo T1 5G, Oppo Reno 7 सीरीज़ जैसे …

Imageफरवरी 2022 में भारत में दस्तक देंगे ये ज़बरदस्त स्मार्टफोन

2022 का पहला महीना गुज़र गया है और इसमें कई स्मार्टफोन भी हमने देखे हैं। लेकिन दूसरा महीना यानि की फरवरी इसे भी ज़्यादा स्मार्टफोन लेकर आने वाला है। भारत में भी फरवरी 2022 में आपको कई स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे, जिनमें Realme 9 Pro सीरीज़ (जिसके एक्सक्लूसिव लीक हमने आपके साथ शेयर किये), Redmi …

ImageMotorola Edge 50 Pro vs Redmi Note 13 Pro 5G कौन हैं बेहतर

हाल ही में भारतीय बाज़ार में  दो नए स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Pro और Redmi Note 13 Pro 5G लॉन्च हुए है। कीमत के मामले में Redmi Note 13 Pro 5G सस्ता है, लेकिन फीचर के मामले में  Motorola Edge 50 Pro आगे है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3, 6.7-inch 1.5K FHD+ pOLED 144Hz …

Imageमार्च 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

फरवरी 2024 में OnePlus 12 और iQOO Neo 9 Pro के दो पॉपुलर फ़ोन छोड़कर बाकी महीना थोड़ा ठंडा रहा। हालांकि आने वाले महीने यानि मार्च 2024 में ऐसा नहीं होने वाला है। मार्च 2024 में कई ऐसे स्मार्टफोन बाज़ार में आने वाले हैं, जिनसे आप काफी प्रभावित हो सकते हैं। MWC 2024 में कई …

Discuss

Be the first to leave a comment.