भारत में इस कीमत पर खरीद सकेंगे OnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus के मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2 के लीक लगातार आ रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोनों का भारत में लॉन्च भी जल्दी ही बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी टीज़र नहीं आया है, लेकिन प्रचलित टिपस्टर द्वारा पहले इनके स्पेसिफिकेशन और आज इनकी कीमतों की जानकारी ज़रूर सामने आयी है।

ये तो हम सभी जानते हैं कि कंपनी OnePlus 10 Pro को जल्दी ही भारत में लॉन्च करने वाली है। लेकिन पिछले सप्ताह ही ये ख़बर आयी है कि कंपनी जल्दी ही OnePlus Nord 2T और Nord CE 2 भी सामने आने वाले हैं। स्पेसिफिकेशन लीक भी आये और अब टिपस्टर योगेश ब्रार ने इन स्मार्टफोनों की कीमतों को लेकर नयी लीक पेश की है।

ये पढ़ें: आखिर क्या है Doomscrolling, जो कोरोना काल के दौरान बना ‘वर्ड ऑफ़ द ईयर’ ?

OnePlus Nord 2T और Nord CE 2 की अनुमानित कीमतें

टिपस्टर योगेश ब्रार, ने एक ट्वीट शेयर किया है, जिसके अनुसार OnePlus Nord 2T की कीमत 30,000 रूपए से 40,000 रूपए बीच होगी और ये भारत में अप्रैल-मई में लॉन्च होगा। इनका ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं।

जैसे कि पहले भी अपने बता चुके हैं, OnePlus Nord CE 2 का लॉन्च 11 फरवरी 2021 को हो सकता है और इस स्मार्टफोन की कीमत 25,000 से 30,000 के बीच होने का अंदेशा है। वहीँ टिपस्टर मैक्स जैम्बोर ने जो ट्वीट पोस्ट किया है, उसके अनुसार इसकी लॉन्च डेट 11 फरवरी ही है।

OnePlus Nord CE 2 के फ़ीचर

OnePlus Nord CE 2 में 6.4-इंच की फुल एचडी+ 90Hz AMOLED डिस्प्ले है और ये फ़ोन ओक्टा कोर MediaTek Dimensity 900 चिपसेट के साथ आ सकता है। फ़ोन में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज मिलने की सम्भावना है।

वहीँ कैमरा फीचरों में बात करें तो, OnePlus Nord CE 2 में 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर आ सकता है। वहीँ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ़ोन में 16MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

ये पढ़ें: Android और iOS को टक्कर देने के लिए भारत सरकार ला सकती है नया भारतीय OS

OnePlus Nord 2T के फ़ीचर

OnePlus Nord 2T में 6.43-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। साथ ही इस फ़ोन में MediaTek Dimensity 1300 चिपसेट आने की खबर है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज आएगी। इसके अलावा ट्रिपल रियर कैमरे देखने को मिल सकते हैं, जिनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, और तीसरा 2MP का सेंसर शामिल होंगे। वहीँ सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

फ़ोन में 4500mAh की बैटरी और हाल ही में OnePlus 10 Pro के साथ सामने आयी 80W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVinFast के 3 Electric Scooter 2027 में आएंगे भारत, चार्ज की जगह बदल सकेंगे बैटरी

एक नज़र में : कारों के बाद अब VinFast भारत में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (VinFast Electric Scooter India) लाने जा रही है, और कंपनी के अनुसार ये 2027 में आएंगे। ये तीनों Vietnam के Evo, Kyo और Kinet पर बने होंगे, जिनमें सबसे सस्ता Evo वहां करीब ₹68,000 का है। लेकिन भारत आने से पहले …

ImageOnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2 की डिटेल हुईं लीक

OnePlus भी इस साल में काफी तेज़ी से काम कर रहा है। लीक रिपोर्टों के अनुसार, OnePlus 10 Pro के बाद, अब कंपनी अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोनों पर काम शुरू कर चुकी है। इंटरनेट पर आज नए फ़ोन, जिसका नाम OnePlus Nord 2T है, के लीक नज़र आये है। साथ ही OnePlus Nord CE 2 …

ImageOnePlus कम दामों पर जल्दी ही भारत में लाएगा OnePlus Nord 2T; लॉन्च टाइमलाइन और कीमतें लीक

OnePlus Nord 2 सीरीज़ में दूसरा फ़ोन OnePlus Nord 2T पिछले महीने ही विश्व स्तर पर लॉन्च हुआ है। अब इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने की बारी है। हालांकि विश्व स्तर के लॉन्च के कुछ दिन बाद ही इसके भारत में लॉन्च होने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। …

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

Discuss

Be the first to leave a comment.