OnePlus 10 Pro+ के डिज़ाइन पेटेंट लीक हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 10 Pro लॉन्च हो चुका है और अब लगातार इस सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन की खबरें / लीक आने लगी हैं। इस दूसरे स्मार्टफोन को कुछ रिपोर्ट OnePlus 10 Pro+ का नाम दे रही हैं, वहीँ अन्य लीकों में इसे OnePlus 10 Ultra के नाम से पेश किया जा रहा है। पिछले ही हफ्ते ये सामने आया है कि OnePlus 10 Ultra फिलहाल EVT चरण में है, यानि कंपनी इसके प्रोटोटाइप पर शुरूआती टेस्ट कर रही है। आज ट्विटर पर TechInsider द्वारा इसके पेटेंट की तस्वीरें देखने को मिली हैं, जिनमें एक फ़ोन, जो बिल्कुल OnePlus 10 Pro की तरह दिखता है, बस उसका कैमरा अलग है। इसे OnePlus 10 Ultra बताया जा रहा है।

ये पढ़ें: फरवरी 2022 में भारत में दस्तक देंगे ये ज़बरदस्त स्मार्टफोन

OnePlus द्वारा ये पेटेंट 2021 सितम्बर में पेश किया गया था। टिपस्टर योगेश ब्रार इसे OnePlus 10 Pro+ का पेटेंट बता रहे हैं, जिस पर कंपनी द्वारा शुरूआती टेस्टिंग की जा रही है। इस पेटेंट की फोटो में 10 Pro+ / Ultra का डिज़ाइन आप देख सकते हैं।

फ़ोन में सामने बड़ी डिस्प्ले है और पंच-होल सेल्फी कैमरा है। वहीँ पिछली तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एक छोटी-सी डिस्प्ले है। साइडों पर पावर बटन, अलर्ट स्लाइडर और वॉल्यूम के बटन हैं। इसके अलावा निचली तरफ USB Type-C पोर्ट, स्पीकर और एक सिम कार्ड स्लॉट हैं।

OnePlus 10 Pro+

ये पढ़ें: भारत में इस कीमत पर खरीद सकेंगे OnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2

हालांकि अफवाहों में इसका ज़िक्र अल्ट्रा के नाम से भी है और योगेश ब्रार के अनुआर ये Pro+ नाम से आएगा। लेकिन कंपनी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल फ़ोन का केवल पेटेंट आया है, तो टेस्टिंग के बाद डिज़ाइन में बदलाव के आसार हैं।

वैसे इसका लॉन्च तो अभी दूर की बात लगती है, क्योंकि मार्च 2022 में भारत में OnePlus 10 Pro लॉन्च होगा। इसके अलावा onePlus Nord 2T और Nord CE 2 भी कतार में हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageOnePlus इस साल लेकर आ रहा है 6 नए फ़ोन- देखें इन धमाकेदार फोनों की पूरी लिस्ट

OnePlus ने साल के शुरुआत में ही OnePlus 10 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया था, हालांकि भारत में ये फ़ोन अब 31 मार्च को आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कंपनी इस साल 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। दरअसल, OnePlus का …

ImageOnePlus का धमाका ! 150W फ़ास्ट चार्जिंग और Dimensity 8100 के साथ करने जा रहा फ़ोन लॉन्च

OnePlus इस साल बहुत तेज़ी से काम कर रहा है। पहले OnePlus 9RT, फिर विश्व स्तर पर OnePlus 10 Pro और हाल ही में भारत में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 2 5G के बाद कंपनी फिर अगले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हाल ही में आया Nord CE 2 एक अच्छा मिड-रेंज स्मार्टफोन …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products