OnePlus का धमाका ! 150W फ़ास्ट चार्जिंग और Dimensity 8100 के साथ करने जा रहा फ़ोन लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus इस साल बहुत तेज़ी से काम कर रहा है। पहले OnePlus 9RT, फिर विश्व स्तर पर OnePlus 10 Pro और हाल ही में भारत में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 2 5G के बाद कंपनी फिर अगले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हाल ही में आया Nord CE 2 एक अच्छा मिड-रेंज स्मार्टफोन है, और जल्दी ही भारत में लॉन्च होने वाला OnePlus 10 Pro अन्य ब्रैंड के फ्लैगशिप फोनों को टक्कर देगा। लेकिन OnePlus के जिस नए स्मार्टफोन की खबरें आ रही हैं, उसमें और भी दमदार फ़ीचर देखने को मिल सकते हैं। ब्रैंड का ये नया प्रीमियम फ़ोन Dimensity 8100 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Realme 9 Pro+ vs OnePlus Nord CE 2: 25,000 की कीमत में कौन सा फ़ोन ज़्यादा पावरफुल है ?

ये पढ़ें: Asus 8Z भारत में Snapdragon 888 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ

OnePlus का आने वाला स्मार्टफोन

दरअसल, OnePlus के जिस स्मार्टफोन की बात हम कर रहे हैं, उसे लेकर प्रचलित टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (Digital Chat Station) द्वारा लीक सामने आया है। इस लीक में स्मार्टफोन का नाम तो नहीं है, लेकिन इसके अनुसार ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट के साथ आ सकता है। हालांकि ये चिपसेट अभी कंपनी द्वारा लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि अफवाहों के अनुसार, ये चिपसेट अगले महीने मार्च 2022 में Redmi के स्मार्टफोन के साथ सामने आ सकता है।

ये पढ़ें: Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro+ इस दिन होने जा रहे हैं भारत में लॉन्च

Dimensity 8100 चिपसेट को लेकर जो लीक सामने ,आयीं हैं, उनके अनुसार इसमें चार Cortex-A78 कोर, 2.85GHz की स्पीड पर क्लॉक होंगे और बाकी चार Cortex-A55 कोरों की क्लॉक स्पीड 2.0GHz होगी। अगर इन अफवाहों और लीकों पर भरोसा करें तो, आने वाले दिनों में ये चिपसेट मिड-रेंज स्मार्टफोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

OnePlus

इसके अलावा डिजिटल चैट स्टेशन के लीक के अनुसार, OnePlus के इस आने वाले फ़ोन में 6.7 इंच की फुल एचडी+ 120Hz OLED डिस्प्ले मिलेगी। फ़ोन में स्क्रीन के बीच में पंच-होल कैमरा मिलेगा। इसके अलावा मुख्य रियर कैमरा 50MP का होगा हो IMX766 सेंसर के साथ नज़र आएगा।

ये पढ़ें: इन 5 कारणों से खरीद सकते हैं Moto Edge 30 Pro

इस स्मार्टफोन में कंपनी 4500mAh -सेल बैटरी दे सकती है, जिसके साथ 150W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने के आसार हैं। अगर ये सही हुआ, तो OnePlus 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ फ़ोन लॉन्च करने वाला पहला ब्रैंड बन सकता है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image19 नवंबर को भारत में UK से साढ़े 5 घंटे पहले खुलेगी Vice City, आपके PS5 में इतनी जगह लेगा GTA 6

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर की रात 12 बजे से PS5 पर खेलने के लिए खुल जाएगा, यानी आप UK के गेमर्स से साढ़े 5 घंटे पहले Vice City में पहुंच जाएंगे। PlayStation Store पर UK में इसका समय भारत के हिसाब से सुबह 5:30 बजे दिख रहा है, क्योंकि …

ImageOnePlus इस साल लेकर आ रहा है 6 नए फ़ोन- देखें इन धमाकेदार फोनों की पूरी लिस्ट

OnePlus ने साल के शुरुआत में ही OnePlus 10 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया था, हालांकि भारत में ये फ़ोन अब 31 मार्च को आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कंपनी इस साल 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। दरअसल, OnePlus का …

ImageOnePlus Nord CE 2 Lite के स्पेसिफिकेशन BIS सर्टिफिकेशन के दौरान सामने आये; किफ़ायती रेंज में होगा OnePlus का पहला फ़ोन

OnePlus 10 Pro के बाद, अब है OnePlus Nord CE 2 Lite की बारी। कंपनी के हाल ही में प्रीमियम फ़ोन OnePlus 10 Pro को भारत में लॉन्च किया है। अब OnePlus भारत में अपना अगला स्मार्टफोन Nord CE 2 Lite भी जल्दी ही लॉन्च कर सकती है। ये Nord स्मार्टफोन भारत में इसी महीने आ …

ImageOnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

एक नज़र में : OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products