OnePlus Nord CE 2 Dimensity 900, 65W चार्जिंग जैसे फीचरों के साथ आकर्षक कीमतों पर हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने आज भारत में अपने कहे अनुसार, नए मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Nord CE के इस सक्सेसर में आपको Dimensity 900 चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 65W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे कई फ़ीचर नज़र आएंगे। हालांकि भारत में कुछ ऐसे ही फीचरों के साथ लॉन्च हुए Realme 9 Pro Plus के साथ इसकी अच्छी टक्कर होगी। भारत में इसे दो स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

आइये इसके फीचरों को ज़रा विस्तार से जानते हैं –

ये पढ़ें: Poco X4 Pro की असल तस्वीरें और पावरफुल फ़ीचर भारतीय लॉन्च से पहले लीक

कीमतें और उपलब्धता

OnePlus Nord CE 2 में दो स्टोरेज के विकल्प आये हैं। इसमें 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल को आप 23,999 रूपए में और 8GB+128GB मॉडल को 24,999 रूपए में खरीद सकते हैं।

इस स्मार्टफोन में दो रंगों के विकल्प हैं जिनमें ग्रे (Grey Mirror) और नीला (Bahama Blue) शामिल है। फ़ोन की सेल 22 फरवरी से Amazon, oneplus.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर शुरू हो जाएगी।

OnePlus Nord CE 2 स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord CE 2 5G में 6.43 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फ़ोन को पावर देने के लिए कंपनी ने ओक्टा कोर Dimensity 900 चिपसेट का इस्तेमाल किया है और साथ में 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी गयी है।

हालांकि Nord CE 2 में 5000mAh की नहीं, बल्कि 4500mAh की बैटरी है, लेकिन कंपनी ये दावा करती है कि फ़ोन के साथ आने वाले 65T Warp Charge फ़ास्ट चार्जर से इसे केवल 15 मिनटों में 75 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 2 5G में डिस्प्ले में पंच-होल कटआउट है, जिसमें 16MP का सेल्फी कैमरा Sony IMX471 सेंसर के साथ फिट किया गया है। इसके अलावा पिछली तरफ ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हैं, जिसमें मुख्य कैमरा 64MP का है, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। होगा। इस कैमरा को कंपनी द्वारा भी कन्फर्म कर दिया गया है।

ये पढ़ें: Poco M4 Pro 5G Vs Vivo T1 5G Vs Redmi Note 11T 5G: जानें कौन किस पर भारी

अन्य फीचरों की बात करें तो, फ़ोन में 5G सपोर्ट के अलावा ब्लूटूथ 5.1, GPS/ NaVIC, 3.5mm ऑडियो जैक, डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, USB Type-C पोर्ट भी दिए गए हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Imageभारत में इस कीमत पर खरीद सकेंगे OnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2

OnePlus के मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T और OnePlus Nord CE 2 के लीक लगातार आ रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोनों का भारत में लॉन्च भी जल्दी ही बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी टीज़र नहीं आया है, लेकिन प्रचलित टिपस्टर द्वारा पहले इनके स्पेसिफिकेशन और आज इनकी कीमतों …

ImageOnePlus ने कन्फर्म किया, Nord CE 2 Lite के अलावा 28 अप्रैल को लॉन्च होगा 150W चार्जिंग के साथ नया फ़ोन जो चुटकी बजाते ही होगा चार्ज

इसी हफ्ते में OnePlus ने अपने नए फ़ोन के लॉन्च की पुष्टि की थी। कंपनी भारत में 28 अप्रैल को एक “More Power To You” इवेंट करने जा रही है, जिसमें कुछ नए डिवाइस सामने आएंगे। जैसे कि हम आपके पहले अपने आर्टिकल में भी OnePlus के आने वाले फोनों के बारे में बता चुके …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

Discuss

Be the first to leave a comment.