Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro+ इस दिन होने जा रहे हैं भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note 11 सीरीज़ के दो और स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने जा रहे हैं। फरवरी में Redmi Note 11 और Note 11S को लॉन्च करने के बाद, अब कंपनी अगले महीने Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro+ को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करेगी। हालांकि इनके टीज़र तो पहले आ चुके हैं, लेकिन लॉन्च डेट की घोषणा कंपनी ने आज (शुक्रवार) ही की है। Redmi ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट जारी किया है कि Redmi Note 11 के दो नए स्मार्टफोन 9 मार्च को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किये जायेंगे।

ये पढ़ें: Moto Edge 30 Pro Snapdragon 8 Gen 1 के साथ 44,999 रूपए में भारत में हुआ लॉन्च

जैसे कि पहले भी हम बता चुके हैं, Redmi Note 11 सीरीज़ के ग्लोबल वैरिएंटों को ही भारत में लॉन्च किये जाने की उम्मीद है। ये लॉन्च इवेंट भी ऑनलाइन ही होगा।

Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro+ स्पेसिफिकेशन

फीचरों की बात करें तो, Redmi Note 11 Pro के ग्लोबल वैरिएंट में 6.67 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गयी है। इसमें आपको ओक्टा कोर MediaTek Helio G96 चिपसेट मिलेगा और साथ में 8GB तक की रैम और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज होगी। फ़ोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी कार्ड भी है, जिसके साथ आप स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं।

वहीँ Redmi Note 11 Pro+ में ओक्टा कोर Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया है। इसमें भी आपको 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसमें 5G कनेक्टिविटी है, जबकि 11 Pro में केवल 4G सपोर्ट ही है।

इन दोनों स्मार्टफोनों में 108MP प्राइमरी रियर कैमरा है, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है और 2MP का मैक्रो सेंसर है। लेकिन Note 11 Pro में एक और 2MP का डेप्थ सेंसर भी है, जबकि Pro+ वैरिएंट में ये नहीं है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन 5000mAh की ही बैटरी के साथ आएंगे और दोनों में 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

ये पढ़ें: Oppo Find X5 सीरीज़ 120Hz डिस्प्ले और 80W VOOC चार्जिंग के साथ लॉन्च

कीमतों की बात करें तो, पहले लॉन्च हो चुके Redmi Note 11S के मुकाबले, इन स्मार्टफोनों की कीमत थोड़ी ज़्यादा होगी। आसार हैं कि ये दोनों ही 20,000 के आस-पास आएंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageRedmi Note 12 Pro+ जल्दी होगा भारत में लॉन्च, लेकिन बदल जायेगा नाम

Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 12 सीरीज़ को लॉन्च किया है। हालांकि ये सीरीज़ अभी चीन में ही आयी है, लेकिन इसके भारत में लॉन्च होने को लेकर भी कई चर्चाएं हैं। हाल ही में इसे BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है, लेकिन ये भारत में अलग नाम के साथ दस्तक …

Imageभारत में जल्दी ही इस नए नाम से लॉन्च होगा Redmi Note 11 Pro

Redmi Note 11 सीरीज़ हाल ही में चीन में लॉन्च हुई है और अब नवंबर में ये भारत में दस्तक देगी। हालांकि उम्मीद ये है कि इस सीरीज़ के फ़ोन भारत में अलग-अलग नामों के साथ एंट्री ले सकते हैं। कुछ रिपोर्ट कहती हैं कि Redmi Note 11 सीरीज़ का Pro वैरिएंट अब जल्दी ही …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.