Redmi Note 12 Pro+ जल्दी होगा भारत में लॉन्च, लेकिन बदल जायेगा नाम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 12 सीरीज़ को लॉन्च किया है। हालांकि ये सीरीज़ अभी चीन में ही आयी है, लेकिन इसके भारत में लॉन्च होने को लेकर भी कई चर्चाएं हैं। हाल ही में इसे BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है, लेकिन ये भारत में अलग नाम के साथ दस्तक दे सकते हैं। इस सीरीज़ में चार स्मार्टफोन शामिल हैं, जिनमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 Pro+ और Redmi Note 12 Explorer Edition शामिल हैं। सामने आयी नयी लीक के अनुसार इस सीरीज़ का Redmi Note 12 Pro+ फ़ोन, भारत में Xiaomi 12i HyperCharge के नाम से आ सकता है।

Xiaomi 11i HyperCharge 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है और अब Redmi Note 12 Pro+ इसी के सक्सेसर के रूप में भारत में नज़र आने वाला है। प्रचलित टिपस्टर Kacper Skzypek द्वारा ये खबर आयी है कि Note 12 Pro+ भारत में Xiaomi 12i HyperCharge के नाम से दस्तक दे सकता है और इसमें भी आपको 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट ही मिलेगा।

इसके अलावा Redmi Note 12 सीरीज़ के बाकी फ़ोन भी Xiaomi ब्रैंडिंग के साथ ही आने के कयास लगाए जा रहे हैं। Xiaomi 11i सीरीज़ में कंपनी ने भारत में दो स्मार्टफोन लॉन्च किये थे, अब ये साफ़ होना बाकी है कि Xiaomi 12i सीरीज़ में कंपनी इन चारों स्मार्टफोनों को लाएगी या दो ही फ़ोन भारतीय बाज़ार में आएंगे।

Xiaomi 11i HyperCharge (Redmi Note 12 Pro+) स्पेसिफिकेशन

अगर ये रिपोर्ट पूरी तरह सही रहती है, तो भारत में Xiaomi 12i HyperCharge में 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, और Dimensity 1080 चिपसेट जैसे फ़ीचर नज़र आने वाले हैं। ये चिपसेट Dimensity 920 का सक्सेसर है और हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसके अलावा 6.67-इंच की फुल एचडी+ 120Hz OLED डिस्प्ले, 12GB तक की रैम, 256GB तक की स्टोरेज और 5000mAh की बैटरी भी इसमें शामिल होगी। Xiaomi 12i HyperCharge में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, लेकिन जहां 11i HyperCharge में 108MP का प्राइमरी सेंसर है, वहीँ Xiaomi 12i HyperCharge में 200MP का प्राइमरी सेंसर होगा और साथ ही 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर भी इस कैमरा सेटअप में मौजूद होंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

Imageभारत में जल्दी ही इस नए नाम से लॉन्च होगा Redmi Note 11 Pro

Redmi Note 11 सीरीज़ हाल ही में चीन में लॉन्च हुई है और अब नवंबर में ये भारत में दस्तक देगी। हालांकि उम्मीद ये है कि इस सीरीज़ के फ़ोन भारत में अलग-अलग नामों के साथ एंट्री ले सकते हैं। कुछ रिपोर्ट कहती हैं कि Redmi Note 11 सीरीज़ का Pro वैरिएंट अब जल्दी ही …

ImageRedmi Note 12 सीरीज़, इस मामले में रह गयी Redmi Note 11 सीरीज़ से पीछे

Xiaomi ने अभी हाल ही में चीन में Redmi Note 12 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ में चार स्मार्टफोन Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 Pro+ और Redmi Note 12 Discovery Edition शामिल हैं। चीन में इस सीरीज़ की पहली सेल भी समाप्त हो चुकी है, जिसमें कंपनी का …

ImageRedmi Note 17 भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी मिल गई, पर बदले में क्या छोड़ना पड़ा?

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है, और इसे “mAhster Edition” टैगलाइन के साथ बेचा जा रहा है, जो पूरी तरह इसकी 8,000mAh बैटरी पर टिकी है। ये फोन सीधे Redmi Note 15 की जगह लेता है। Xiaomi ने Note 16 नाम पूरी तरह छोड़ दिया है, ठीक वैसे ही जैसे …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Discuss

Be the first to leave a comment.