Infinix Note 40 Pro सीरीज़ में है Apple MagSafe जैसी चार्जिंग तकनीक, इस कीमत पर हुई भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix का नया फ़ोन Infinix Note 40 Pro और Infinix Note 40 Pro+ भारतीय बाजार में लॉन्च हो गए हैं। खबरों के अनुसार कंपनी इस फ़ोन में MagCharge तकनीक का इस्तेमाल कर रही है, ये बिलकुल Apple के MagSafe जैसी ही है। इस Infinix Note 40 Pro सीरीज़ के दोनों फोनों के बीच सिर्फ बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग स्पीड और कीमत का ही अंतर है। इस सीरीज को ओब्सीडियन ब्लैक, टाइटन गोल्ड, विंटेज ग्रीन रंगो में लॉन्च किया गया हैं।

Infinix Note 40 Pro सीरीज़

Infinix Note 40 Pro सीरीज़ की कीमतें

Infinix Note 40 Pro सीरीज़ की बिक्री की शुरुआत आज (12 अप्रैल) दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू हुई सेल से की गयी है। इस सेल में Infinix Note 40 Pro की कीमत 21,999 रुपये और Infinix Note 40 Pro+ की कीमत 24,999 रुपये निर्धारित की गयी हैं। फ़ोन के साथ कस्टमर्स को 1000 रूपए का MagCase 3,999 रुपये का MagPower 3020mAh फ्री दिया जायेगा, इसके अतिरिक्त कंपनी ने 1,999 रुपये की कीमत वाला मैगपैड भी लॉन्च किया है, ये एक 15W वायरलेस चार्जर है।

Infinix Note 40 Pro सीरीज़ स्पेसिफिकेशन

  • फ़ोन में 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1300nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का उपयोग किया गया है।
  • ये फ़ोन MediaTek Dimensity 7020 SoC और BXM-8-256 GPU पर काम करता है।
  • फ़ोन में 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 storage दी गयी हैं।
  • ये फ़ोन Android 14 आधारित XOS 14 पर काम करता है।
  • फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो सेंसर, और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल हैं, इसके अतिरिक्त ड्यूल LED फ़्लैश के साथ 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Infinix Note 40 Pro सीरीज़
  • Note 40 Pro में 5000mAh बैटरी है, जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग और 20W MagCharge वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि Note 40 Pro+ में 4600mAh बैटरी है, जो 100W फ़ास्ट चार्जिंग और 20W MagCharge वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • दोनों ही फ़ोन IP53 ip rating के साथ आएंगे।
  • अन्य स्पेसिफिकेशन्स में Dual-SIM, 5G, WiFi 5, Bluetooth, और NFC शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageNetflix Plans 2026 – जानें Netflix के सभी प्लान, सबसे सस्ता कौन सा और फ्री में कैसे मिलेगा, पूरी डिटेल

Netflix आज लगभग हर घर के मोबाइल और TV पर चलता है, लेकिन जब बात प्लान चुनने की आती है, तो अक्सर उलझन हो जाती है। कौन सा प्लान सबसे सस्ता है, किसमें कितनी स्क्रीन एक साथ चलेंगी, और 4K वाली क्वॉलिटी किस प्लान में मिलेगी और वो जेब पर कितना भारी होगा। भारत में …

ImageInfinix Hot 20 Play और Hot 20 5G भारत में लॉन्च, किफायती दामों में होंगे उपलब्ध

अपने वादे को पूरा करते हुए Infinix ने अपनी HOT सीरीज़ को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज़ में Infinix Hot 20 Play और Hot 20 5G को पेश किया गया है। Infinix Hot 20 5G इस सीरीज़ का पहला ऐसा फोन है जो 12 5G Band सपोर्ट करेगा। यह दोनों फोन बहुत …

ImageInfinix Hot 12 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ 10,000 से भी कम में लॉन्च हुआ

Infinix ने आज भारत में नया बजट स्मार्टफोन Infinix Hot 12 लॉन्च किया है। फ़ोन में 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Helio G37 चिपसेट और 6000mAh बैटरी जैसे फ़ीचर मौजूद है। ये स्मार्टफोन विश्व स्तर पर अप्रैल 2022 में लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके इंडियन वैरिएंट के स्पेसिफिकेशन कुछ अलग हैं, जो आप यहां जान सकते …

Imageसुपरकार वाला डिज़ाइन, बैक पैनल पर भी डिस्प्ले – Infinix Note 60 Pro Pininfarina भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition लॉन्च कर दिया है। ये एक अनोखे डिज़ाइन के साथ आया है, जिसे Ferrari और Maserati जैसी सुपरकारें गढ़ने वाली इटैलियन कंपनी Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके साथ आपको 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिप …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.