OnePlus Nord CE 2 Lite के स्पेसिफिकेशन BIS सर्टिफिकेशन के दौरान सामने आये; किफ़ायती रेंज में होगा OnePlus का पहला फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 10 Pro के बाद, अब है OnePlus Nord CE 2 Lite की बारी। कंपनी के हाल ही में प्रीमियम फ़ोन OnePlus 10 Pro को भारत में लॉन्च किया है। अब OnePlus भारत में अपना अगला स्मार्टफोन Nord CE 2 Lite भी जल्दी ही लॉन्च कर सकती है। ये Nord स्मार्टफोन भारत में इसी महीने आ सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को BIS (Bureau of Indian Standards) और TDRA प्लेटफॉर्म पर देखा गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका मॉडल नंबर GN2200 है, जिसके साथ अब इसे Bluetooth SIG certification (ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन) पर भी देखा गया है। इन्हीं सर्टिफिकेशन साइटों से इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आये हैं, जिन्हें आप आगे इस आर्टिकल में देख सकते हैं।

ये पढ़ें: भारत में OnePlus 10 Pro को टक्कर देने आ रहा है Xiaomi 12 Pro; कैलेंडर में नोट करें, लॉन्च की तारीख़

मॉडल नंबर GN2200 के साथ, फ़ोन को पहले FCC पर भी देखा जा चुका है। इन सब वेबसाइटों द्वारा कुछ फ़ीचर सामने आये हैं। ये लिस्टिंग बताती हैं, कि OnePlus Nord CE 2 Lite में Snapdragon ओक्टा कोर चिपसेट होगा। फ़ोन में आपको 4500mAh की बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। इसके अलावा ये भी ख़बर है कि ये स्मार्टफोन 64MP प्राइमरी रियर कैमरा के साथ आ सकता है।

OnePlus Nord CE 2 Lite Bluetooth SIG

ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन के दौरान इस बात की भी पुष्टि हो गयी है कि फ़ोन में ब्लूटूथ 5.1 (Bluetooth 5.1) सपोर्ट आएगा। इसके अलावा इसमें ड्यूल बैंड Wi-Fi सपोर्ट भी होगा।

OnePlus Nord CE 2 Lite स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord CE 2 Lite के लॉन्च की घोषणा अभी कंपनी द्वारा होना बाकी है, लेकिन उससे पहले ही इसके लगभग सभी मुख्य स्पेसिफिकेशन लीकों या अफवाहों में सामने आ चुके हैं।

कयास लगाए जा रहे हैं कि Nord CE 2 Lite में 6.59-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। फ़ोन में आपको ओक्टा कोर Snapdragon 695 चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के विकल्प मिलने के आसार हैं। इस स्मार्टफोन में शायद आपको OnePlus का अलर्ट स्लाइडर नहीं मिलेगा, जिसे शायद कीमतों के चलते हटाया गया है।

ये पढ़ें: अप्रैल 2022 में भारत में लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन

इसके अलावा फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा आ सकते हैं, जिनमें मुख्य कैमरा 64MP का होगा, इसके अलावा 2+2 MP के मैक्रो और डेप्थ सेंसर यहां आपको मिल सकते हैं।

बहुत हद तक अनुमान यही लगाया जा रहा है कि Nord CE 2 Lite, भारत में 20,000 रूपए से नीचे ही लॉन्च हो सकता है, और इस रेंज में भारत में फिलहाल सबसे कड़ी प्रतियोगिता जारी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

Image11 फरवरी को लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord CE 2 5G: रिपोर्ट

OnePlus Nord 2T और Nord CE 5G के स्पेसिफिकेशन से सम्बंधित लीक हाल ही में हमने आपके साथ शेयर की। कंपनी ने अभी भारत में OnePlus 9RT को लॉन्च किया है और फरवरी में OnePlus 10 Pro को भी लॉन्च कर सकता है। इसके बाद लगता है कंपनी ने काफी जल्दी इन दोनों Nord स्मार्टफोनों …

ImageOnePlus इस साल लेकर आ रहा है 6 नए फ़ोन- देखें इन धमाकेदार फोनों की पूरी लिस्ट

OnePlus ने साल के शुरुआत में ही OnePlus 10 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया था, हालांकि भारत में ये फ़ोन अब 31 मार्च को आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कंपनी इस साल 1 या 2 नहीं, बल्कि 6 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। दरअसल, OnePlus का …

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.