भारत में OnePlus 10 Pro को टक्कर देने आ रहा है Xiaomi 12 Pro; कैलेंडर में नोट करें, लॉन्च की तारीख़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi 12 Pro को चीन में दिसंबर 2021 में लॉन्च किया गया था और तभी से Xiaomi फैंस भारत में इसके लॉन्च को लेकर बेसब्र हैं। ऐसे में आज Xiaomi के ग्लोबल VP और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने, इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च का एक टीज़र पेश किया है। Xiaomi 12 Pro कंपनी का फ्लैगशिप कैटेगरी का फ़ोन है, जिसमें Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट मौजूद है। इस चिपसेट के साथ, ये स्मार्टफोन भारत में Moto Edge 30 Pro (रिव्यु), Realme GT 2 Pro, OnePlus 10 Pro और iQOO 9 Pro की प्रतियोगिता में उतारा जायेगा।

ये पढ़ें: क्या OnePlus 10 Pro वाकई एक फ़्लैगशिप एंड्राइड फ़ोन है ?

Xiaomi 12 Pro भारत में कब लॉन्च होगा

मनु कुमार जैन (Manu Kumar Jain) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट जारी किया है। इस ट्वीट में लिखा है, “Xiaomi 12 Pro coming soon” और तस्वीर में वो 12 Pro को हाथ में लिए हुए हैं। टेबल कैलेंडर में 12 अप्रैल की डेट मार्क की हुई है, उनके दीवार पर घड़ी में 12 बजे हैं और लैपटॉप 12 बजे का टाइम है। ट्वीट आप नीचे देख सकते हैं।

Xiaomi 12 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 12 Pro में 6.73-इंच की QHD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें LTPO पैनल का इस्तेमाल हुआ है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी है। फ़ोन ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 1 पर काम करता है और साथ में 12GB तक की LPDDR5 रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी गयी है।

इस डिवाइस में आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलेंगे और तीनों कैमरा 50MP रेज़ॉल्यूशन के साथ यहां दिए गए हैं, जिनमें मुख्य कैमरा,अल्ट्रा-वाइड और टेलीफ़ोटो सेंसर शामिल हैं। सामने की तरफ, 32MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

ये पढ़ें: Reliance Jio ने Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च किये नए प्लान – अब फ्री में देख सकेंगे IPL 2022 मैच

फ़ोन में हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर भी लेटेस्ट ही है, जिसमें Android 12 के साथ MIUI 13 स्किन दी गयी है। यहां भी आपको Xiaomi की 120W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी ही मिलेगी, जो हम पहले Xiaomi 11T Pro और 11i Hypercharge में देख चुके हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

ImageXiaomi 11T Pro आज भारत में होने वाला है लॉन्च; लॉन्च से पहले जानें फ़ीचर और कीमतें

Xiaomi 11T Pro को कंपनी आज भारतीय बाज़ार में पेश करने वाली है। Xiaomi की तरफ से ये इस साल का भारत में पहला प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ‘Hyperphone’ के नाम से प्रमोट कर रही है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल चीन में लॉन्च किया जा चुका है और अब लगभग 4 महीने बाद …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products