इन 5 कारणों से खरीद सकते हैं Moto Edge 30 Pro

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Edge 30 Pro लॉन्च तो कर दिया है, लेकिन ये फ़ोन सबसे सस्ते Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ आने वाले फ़ोन के तौर पर ज़्यादा जाना जा रहा है। स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट, लेटेस्ट चिपसेट से लेकर फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे सभी फ़ीचर भी मौजूद हैं, लेकिन फिर भी इसकी कीमत मात्र 44,999 रूपए है, जिसके कारण लोगों का ध्यान इसी तरफ ज़रूर जायेगा। हालांकि इस कीमत पर Moto Edge 30 Pro ही है, जो इस इस लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ मिल रहा है, लेकिन और भी कई कारण है, जिनकी वजह से आप इसे खरीदने का विचार बना सकते हैं।

Moto Edge 30 Pro को खरीदने के कारण (Reasons to buy Moto Edge 30 Pro)

1. चिपसेट

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट है, जो अभी पिछले साल के अंत में ही लॉन्च हुआ है। Qualcomm का ये लेटेस्ट चिपसेट 4nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित है और पहले फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 से लगभग 30% बेहतर परफॉरमेंस देने में सक्षम है। 8 Gen 1 और Dimensity 9000 पहले वो चिपसेट हैं, जिन्हें AnTuTu बेंचमार्किंग साइट पर 100000 से ऊपर का स्कोर मिला है। Snapdragon 8 Gen 1 का AnTuTu स्कोर 1035026 है।

2. 60MP सेल्फी कैमरा

Moto Edge 30 Pro से पहले iQOO 9 Pro भी भारत में आया है, जो एक फ्लैगशिप फ़ोन है। लेकिन Moto के इस फ़ोन में 60MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो फिलहाल लॉन्च हुए किसी फ्लैगशिप फ़ोन में नहीं है। ये हाई रेज़ॉल्यूशन कैमरा f/2.2 अपर्चर, OV60A40 सेंसर के साथ आता है, जिससे आप 24 fps पर 8K में वीडियो रिकॉर्डिंग और 60fps पर 4K रिकॉर्डिंग भी कर सकते हैं।

3. 144Hz हाई रिफ्रेश रेट

इस समय ऐसा बहुत सारे स्मार्टफोन हैं, जिनमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जैसे Samsung Galaxy S22 सीरीज़, iQOO 9 Pro, Realme 9 Pro, इत्यादि), लेकिन 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाले बहुत कम फ़ोन हैं और Moto Edge 30 Pro उन्हीं में से एक है। इसमें 6.8-इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले, 144Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दी गयी है। स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन भी है।

4. फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Moto Edge 30 Pro में 4800mAh की बैटरी है। इसमें 68W टर्बो पावर फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। ये चार्जर आपको बॉक्स में साथ में मिलेगा और ये इस बैटरी को मात्र 15 मिनटों में 50% तक चार्ज करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा इसमें 15W की वायरलेस चार्जिंग और 5W की रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दी गयी है।

5. ट्रिपल रियर कैमरे

इस स्मार्टफोन में मुख्य रियर कैमरा 50MP का है, जो f/1.88 अपर्चर, OV50A40 सेंसर के साथ आएगा , दूसरा 50MP का कैमरा S5KJN1SQ03 सेंसर, 114-डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है और आखिर में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageMoto Edge 30 Pro रिव्यु: Snapdragon 8 Gen 1 के साथ सबसे सस्ता मगर प्रीमियम फ़ोन

Moto Edge 30 Pro: रिव्यु समरी सम्पादक की रेटिंग – 3.75/5 डिज़ाइन डिस्प्ले कैमरा बैटरी परफॉरमेंस खूबियाँ बेहतरीन कैमरा अच्छी रंगीन डिस्प्ले 5G कनेक्टिविटी फ़ास्ट चार्जिंग स्टॉक एंड्राइड जैसा अनुभव Cons Netflix के लिए HDR10 सपोर्ट नहीं है एवरेज साउंड क्वॉलिटी साधारण डिज़ाइन धूल से प्रोटेक्शन के लिए कोई रेटिंग नहीं है ऑडियो जैक नहीं …

ImageSnapdragon 8 Gen 1 के साथ लॉन्च हुआ पहला फ़ोन; इस कंपनी ने मारी बाज़ी

काफी शोर था कि Realme नए फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 के साथ Realme GT 2 Pro को सबसे पहले लॉन्च करने वाली है। लेकिन आज Motorola ने Realme को पीछे छोड़ दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 1 फ़ोन, जिसका नाम Moto Edge X30 है, लॉन्च कर दिया है। Moto Edge X30 में …

ImageMoto Edge 70 Max रिव्यू: खरीदने के 5 कारण और 5 कारण जो थोड़ा सोचने पर मजबूर करते हैं

Motorola Edge सीरीज़ पिछले कुछ सालों में धीरे-धीरे प्रीमियम स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी जगह पक्की करती गई है। इसका उद्देश्य फ्लैगशिप वाला हार्डवेयर देना है, लेकिन अल्ट्रा-प्रीमियम की कीमतों से कम दामों पर। नया Moto Edge 70 Max भी ठीक इसी सोच को आगे बढ़ाता है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.