[Exclusive] Realme 9 Pro और Pro+ के सभी खूबसूरत कलर वैरिएंट दिखाती हैं ये तस्वीरें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme की Realme 9 सीरीज़ के बारे में हम आपको अपने एक्सक्लूसिव लेखों में लगभग सारे स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के डिटेल बता चुके हैं। दोनों ही स्मार्टफोनों Realme 9 Pro और Pro+ के रेंडर आप हमारे इस लेख में भी देख सकते हैं, जिन्हें देखकर आप लॉन्च से पहले ही अपनी राय बना सकते हैं, कि आपको कौन-सा पसंद हैं। इन तस्वीरों में फ़ोन की मोटाई, एज, डिज़ाइन तो दिख ही रहा है, जिसे आप पहले भी देख चुके हैं, लेकिन यहां इन रेंडरों में आप इनके रंगों के विकल्प भी देख सकते हैं, जो कि काफी अच्छे हैं।

तो, ज़्यादा दाएं, बाएं न घुमते हुए, आपको दिखाते हैं Realme 9 Pro और Realme 9 Pro Plus के कलर वैरिएंट और अलग-अलग दिशाओं से इसका पूरा डिज़ाइन।

ये पढ़ें: Realme 9i रिव्यु: बजट रेंज में एक अच्छा अनुभव देने वाला फ़ोन

Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ के रंग

एक बार फिर हमने इन रेंडरों के लिए OnLeaks के साथ साझेदारी की। इससे पहले इन्हीं के साथ मिलकर हमने आपके साथ Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ के स्पेसिफिकेशन भी शेयर किये हैं। यहां फिर एक बार आप दोनों ही इस लेख में देख सकते हैं।

पहले आपको Realme 9 Pro+ की तस्वीर दिखाते हैं।

इससे पहले हमने आपके साथ इस स्मार्टफोन का केवल काला (Midnight Black) वैरिएंट ही शेयर किया था और आज हम इसके दूसरे कलर हरा (Aurora Green) और हल्का नीला (Sunrise Blue) यहां आपके लिए पेश कर रहे हैं, जिन्हें आप ऊपर स्लाइड करके देख सकते हैं ।

ये पढ़ें: Oppo की दमदार कैमरा वाली Reno 7 सीरीज़ भारत में जल्दी देगी दस्तक

और आप ऊपर दी गयी तस्वीरों में देख ही सकते हैं कि ये सभी ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएंगे और लाइट का रिफ्लेक्शन भी आपको इनमें नज़र आएगा। फ़ोन के रियर पैनल के निचले हिस्से में जो लोगो है, वो भी एक तरफ से साफ़ दिखता हुआ,धीरे-धीरे रंगों में कहीं खो जाता है, जो अच्छा भी लग रहा है। इसके अलावा ऊपर, बायीं तरफ ट्रिपल रियर कैमरे भी मौजूद हैं। जिनमें मुख्य कैमरा 50MP का होगा।

The design elements appear to be similar on the Realme 9 Pro. However, the specs are different.

ये पढ़ें: Micromax लेकर आ रहा है एक और सस्ता फ़ोन

Realme 9 Pro व Realme 9 Pro+ स्पेसिफिकेशन

यहां आप इन दोनों स्मार्टफोनों के स्पेसिफिकेशनों में अंतर् देख सकते हैं।

ModelRealme 9 Pro 5GRealme 9 Pro Plus 5G
Display6.59-inch, 120Hz refresh rate, in-display fingerprint sensor6.43-inch FHD+ sAMOLED, 90Hz refresh rate
SoCQualcomm Snapdragon 695 5GMediaTek Dimensity 920 5G
Battery5000mAh4500mAh
Memory6/8GB RAM and 128GB storageUp to 8GB RAM and up to 256GB internal storage
CameraRear: 64MP+8MP+2MP
Front: 16MP
Rear: 50MP+8MP+2MP
Front: 16MP
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

Image[Exclusive]: Realme 9 Pro 5G के डिज़ाइन रेंडर, फ़ीचर लीक: Snapdragon 695 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले, और भी बहुत कुछ..

कल हमने Realme 9 Pro सीरीज़ के डिज़ाइन स्केच आपके साथ शेयर किये जिसमें हमें Realme 9 Pro+ के डिज़ाइन और डिस्प्ले की जानकारी मिली। जैसे कि हमें पता चला, Realme की इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ आएंगे। इनमें से Realme 9 Pro के रेंडर और स्पेसिफिकेशन आज …

Imageएक्सक्लूसिव: Realme 9 Pro सीरीज़ के डिज़ाइन स्केच में AMOLED डिस्प्ले, Sony सेंसर जैसे फ़ीचर लीक

Realme की किफ़ायती स्मार्टफोन सीरीज़ और Realme 8 की सक्सेसर Realme 9 सीरीज़ का इंतज़ार सभी को है। भारत में Realme के ये स्मार्टफोन बेहद लोकप्रिय भी हैं और एक बड़ी संख्या में सेल भी होते हैं। कंपनी ने Realme 8 Pro सीरीज़ पिछले साल लॉन्च की थी और अब लगता है कि कंपनी Realme …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Imagerealme 16x vs 15x: स्क्रीन और चिप वही हैं, तो ज़्यादा पैसे किस चीज़ के लिए?

realme 15x पिछले अक्टूबर में ₹16,999 की कीमत पर आया था। वहीँ realme 16x आज ₹27,999 पर आया है, और वो भी उसी 6GB+128GB कॉन्फिगरेशन में। इन दोनों फोनों में डिस्प्ले एक ही है, चिपसेट एक ही है, और बैटरी भी 7,000mAh की एक ही है। नए मॉडल के पास अपना बचाव है, और वो …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products