[Exclusive]: Realme 9 Pro 5G के डिज़ाइन रेंडर, फ़ीचर लीक: Snapdragon 695 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले, और भी बहुत कुछ..

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कल हमने Realme 9 Pro सीरीज़ के डिज़ाइन स्केच आपके साथ शेयर किये जिसमें हमें Realme 9 Pro+ के डिज़ाइन और डिस्प्ले की जानकारी मिली। जैसे कि हमें पता चला, Realme की इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ आएंगे। इनमें से Realme 9 Pro के रेंडर और स्पेसिफिकेशन आज हमारे हाथ लगे हैं, जिन्हें हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। इस स्मार्टफोन में 120Hz डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 5G सपोर्ट आपको मिलेंगे। साथ ही Realme 9 Pro वो पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें आपको Snapdragon 695 5G चिपसेट देखने को मिलेगा।

ये पढ़ें: लॉन्च से पहले लीक हुई भारत में लॉन्च होने वाले OnePlus 9RT कीमत और सेल की डिटेल

कल डिज़ाइन स्केच शेयर करने बाद, अब हम Smartprix में Onleaks के साथ मिलकर Realme 9 Pro सीरीज़ की ये रेंडर और स्पेसिफिकेशन पा सके हैं, जिन्हें आप इस लेख में देख सकते हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और नीचे realme की ब्रैंडिंग के अलावा कुछ नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों स्मार्टफोनों के डिज़ाइन में कुछ ख़ास अंतर नहीं हैं, बस इनके माप और वज़न थोड़े से अलग हैं।

ये रेंडर Realme 9 Pro के हैं जिनका पूरा डिज़ाइन आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

ये पढ़ें: Realme ने किये Snapdragon 8 Gen 1 और Snapdragon 888 के साथ साल के पहले फ्लैगशिप लॉन्च

Realme 9 Pro स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा है। इसमें 64MP का मुख्य रियर कैमरा और साथ में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस व 2MP का एक अन्य कैमरा मौजूद हैं। फ़ोन को सामने की तरफ पलटते हैं तो काफी स्लिम बेज़ेल के बीच एक बड़ी 6.59 इंच की डिस्प्ले है। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। और डिस्प्ले पर ऊपर बायीं तरफ पंच-होल कटआउट में 16MP का सेल्फी कैमरा आएगा।

अब अगर फ़ोन के अंदर की बात करें तो, Realme 9 Pro में ओक्टा कोर Snapdragon 695 5G चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलने वाली है। फ़ोन में इनके साथ आपको दो स्टोरेज के विकल्प नज़र आएंगे। इसके अलावा अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी होगी। हालांकि फ़ास्ट चार्जिंग होगी, या नहीं, ये ख़बर अभी तक नहीं आयी है।

Realme 9 Pro design render

Realme 9 Pro+ की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले आएगी, और जैसे कि कल बताया था, मुख्य 50MP के रियर कैमरा में Sony का कस्टमाइज्ड सेंसर आएगा। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी आने वाले दिनों में मिलने की उम्मीद है, जिन्हें मिलते ही आपके साथ हम ज़रूर साझा करेंगे। हम आनेअभी फिलहाल हम नहीं जान पाएं।

ये पढ़ें: Sony WF-1000XM4 TWS भारत में LDAC ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ

ये स्मार्टफोन तीन रंग के विकल्पों Midnight Black (काला), Aurora Green (हरा), और Sunrise Blue (नीला) में मिल सकता है।

इन स्मार्टफोनों की लॉन्च डेट आते-आते बाकी की डिटेल जानकारी भी मिल सकती है, जिसे जानने के लिए Smartprix पर पढ़ते रहिये।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Image[Exclusive] भारत में जल्दी लॉन्च होने वाले Realme 9 Pro+ के फ़ीचर, रेंडर, कैमरा डिटेल सामने आयीं

अभी हाल ही में हमने आपको बताया था कि Realme अपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज़ पर काम कर रही है और ये Realme 9 Pro सीरीज़ है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन आएंगे – Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+। पहले हमने एक एक्सक्लूसिव ख़बर के साथ आपसे Realme 9 Pro के स्पेसिफिकेशन शेयर किये …

Imageफरवरी के तीसरे वीक में लॉन्च होने जा रहे हैं ये ज़बरदस्त फ़ोन

फरवरी 2022 टेक जगत में काफी कुछ लेकर आया है। भारत में भी कई स्मार्टफोन हमें देखने को मिले हैं और आगे भी काफी महत्वपूर्ण स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। केवल 10 ही दिन हुए हैं और इस महीने भारतीय बाज़ार में Redmi Note 11, Note 11S, Vivo T1 5G, Oppo Reno 7 सीरीज़ जैसे …

ImageMivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.