लॉन्च से पहले लीक हुई भारत में लॉन्च होने वाले OnePlus 9RT कीमत और सेल की डिटेल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 9RT कल यानि कि 14 जनवरी को भारत में दस्तक देने वाला है। लेकिन लॉन्च से पहले ही फ़ोन की कीमतें, स्टोरेज वैरिएंट और सेल की तारीख़ सम्बन्धी डिटेल लीक हो चुकी हैं। OnePlus का ये आने वाला स्मार्टफोन भी बहुत सस्ता नहीं है। इस स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गयी है और दूसरे हाई एन्ड वैरिएंट को आप 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज के साथ खरीद पाएंगे।

OnePlus 9RT में दो कलर वैरिएंट आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। रियर पैनल पर आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, एक फ़्लैश लाइट के साथ मिलता है। इसी कैमरा मॉड्यूल पर 50MP भी लिखा हुआ है। नीचे इस मिड-रेंज फ़ोन पर आपको OnePlus का लोगो नज़र आएगा। ये फ़ोन Amazon पर उपलब्ध होगा। आइये ऑफिशियल लॉन्च से पहले इसके मुख्य डिटेल जानते हैं।

ये पढ़ें: LTPO 2.0 डिस्प्ले, 80W चार्जिंग जैसे फ़ीचरों के साथ इस कीमत पर मिलेगा फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 10 Pro

ये पढ़ें: Sony WF-1000XM4 TWS भारत में LDAC ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ

OnePlus 9RT की कीमत और उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया जायेगा। इनमें 8GB+128GB की कीमत 42,999 रूपए और 12GB+256GB की कीमत 46,999 रूपए होगी। इस स्मार्टफोन को आप Amazon की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल (Amazon Great Republic Day Sale) में खरीद पाएंगे। इसकी कीमत और सेल से सम्बंधित ये मुख्य डिटेल टिपस्टर योगेश ब्रार (@heyitsyogesh) ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। इनके ट्वीट के अनुसार ये फ़ोन इन्हीं कीमतों पर 17 जनवरी से Amazon पर सेल के लिए आएगा।

OnePlus 9RT स्पेसिफिकेशन

OnePlus 9RT में 6.62 इंच की फुल एचडी+ Samsung E4 FLUID AMOLED डिस्प्ले आएगी और अच्छी परफॉरमेंस के लिए आपको यहां 5nm प्रोसेस तकनीक पर आधारित ओक्टा कोर Snapdragon 888 चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ परफॉरमेंस और बेहतर होगी।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Realme 9 Pro सीरीज़ के डिज़ाइन स्केच में AMOLED डिस्प्ले, Sony सेंसर जैसे फ़ीचर लीक

OnePlus 9RT में मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। फ़ोन में सेल्फी के लिए भी आपको 16 मेगापिक्सल का ही पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा 4500mAh बैटरी के साथ फ़ोन दिन भर के कामों में आपका साथ आराम से दे सकता है। यहां 65W वार्प चार्ज फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आएगा।

अन्य फीचरों की बात करें तो, 5G कनेक्टिविटी, ड्यूल सिम स्लॉट, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, NFC, USB टाइप-सी पोर्ट, टाइप-सी ऑडियो, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फ़ीचर भी OnePlus 9RT का हिस्सा होंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiOS 27 Public Beta 2 हुआ जारी, आपके iPhone में मिलेंगे नए Siri वॉइस और ये बदलाव, जानें इंस्टॉल का तरीका

Apple ने आज iOS 27 का पब्लिक बीटा 2 रोलआउट कर दिया है। भारत में बड़ी संख्या में युवा iPhone इस्तेमाल करते हैं और नया AI-पावर्ड Siri सबसे पहले आज़माना चाहते हैं, तो उनके लिए यह अच्छा मौका है। खास बात यह है कि इस बार पब्लिक बीटा पीछे नहीं छूटा है, इसमें ठीक वही …

ImageOnePlus 9RT 5G बेहतर कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, SD888 के साथ लॉन्च हुआ; ग्रेट रिपब्लिक डे सेल में मिलेगा OnePlus 9R से भी सस्ता

OnePlus के प्रचलित स्मार्टफोन OnePlus 9R का अपग्रेडेड वैरिएंट भारत में आ गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को OnePlus 9RT नाम दिया है, जिसमें 9R की तुलना में बेहतर कैमरा, और बेहतर चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Qualcomm के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 का इस्तेमाल किया है। साथ ही फ़ोन में 6.62 …

Imageलॉन्च से पहले जानें Xiaomi 11T Pro ‘HyperPhone’ की कीमतें, स्टोरेज वैरिएंट और फ़ीचर्स

Xiaomi ने हाल ही में भारत में Xiaomi 11i और 11i Hypercharge को लॉन्च किया और इसी लॉन्च के समय कंपनी ने 19 जनवरी को आने वाले Xiaomi 11T Pro का पहला टीज़र भी दिया। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने “Hyperphone”का नाम दिया है, और जैसे कि आपको पता ही होगा, ये अगले सप्ताह आने …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.