एक्सक्लूसिव: Realme 9 Pro सीरीज़ के डिज़ाइन स्केच में AMOLED डिस्प्ले, Sony सेंसर जैसे फ़ीचर लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme की किफ़ायती स्मार्टफोन सीरीज़ और Realme 8 की सक्सेसर Realme 9 सीरीज़ का इंतज़ार सभी को है। भारत में Realme के ये स्मार्टफोन बेहद लोकप्रिय भी हैं और एक बड़ी संख्या में सेल भी होते हैं। कंपनी ने Realme 8 Pro सीरीज़ पिछले साल लॉन्च की थी और अब लगता है कि कंपनी Realme 9 Pro सीरीज़ को लाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, Realme, Realme 9 Pro सीरीज़ पर तेज़ी से काम कर रही है।

ये पढ़ें: Realme ने किये Snapdragon 8 Gen 1 और Snapdragon 888 के साथ साल के पहले फ्लैगशिप लॉन्च

हम Smartprix में OnLeaks के सहयोग से Realme 9 Pro सीरीज़ के कुछ डिज़ाइन स्केच (design sketches) पाने में कामयाब हुए। इन स्केचों में Realme 9 Pro के फ़ोन के फ्रंट, रियर पैनल और साइडों के स्केच हैं।

Realme 9 Pro Design Sketch

जो स्केच आप ऊपर देख रहे हैं, ये Realme 9 Pro सीरीज़ के ही हैं। इनमें आप देख सकते हैं कि काफी स्लिम बेज़ेल के बीच बड़ी डिस्प्ले है। इस डिस्प्ले के बायीं तरफ में, ऊपर एक पंच-होल कटआउट है। रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछली तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, इसका मतलब है कि या तो साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर है या इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेंगे। इसके अलावा साइड में आप पावर बटन और दूसरी साइड पर वॉल्यूम रॉकर देख सकते हैं।

अफवाहों के अनुसार, Realme 9 Pro में 6.43-इंच की अमोलेड डिस्प्ले आ सकती है। इसके मुख्य कैमरा में Sony के सेंसर मिल सकते हैं। आसार हैं कि इसमें आपको Sony के कस्टमाइज्ड सेंसर मिलेंगे। इसके अलावा अभी कोई और स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आया है। लेकिन अच्छी बात ये है कि लॉन्च नज़दीक आते-आते, और भी मुख्य स्पेसिफिकेशन सामने आ सकते हैं, जिनकी खबर हम आपको देते रहेंगे।

Realme 9 Pro सीरीज़ का लॉन्च मार्च-अप्रैल में ही हो सकता है, क्योंकि पिछले साल भी Realme 8 सीरीज़ इसी समय पर आयी थी। आपकी इस सीरीज़ से क्या उम्मीदें हैं या आप सीरीज़ में क्या नए स्पेसिफिकेशन देखना चाहते हैं, हमें कमेंट के ज़रिये बता सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

Image[Exclusive]: Realme 9 Pro 5G के डिज़ाइन रेंडर, फ़ीचर लीक: Snapdragon 695 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले, और भी बहुत कुछ..

कल हमने Realme 9 Pro सीरीज़ के डिज़ाइन स्केच आपके साथ शेयर किये जिसमें हमें Realme 9 Pro+ के डिज़ाइन और डिस्प्ले की जानकारी मिली। जैसे कि हमें पता चला, Realme की इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ आएंगे। इनमें से Realme 9 Pro के रेंडर और स्पेसिफिकेशन आज …

ImageRealme 9 सीरीज़ में ये चार फोन होंगे लॉन्च; लॉन्च टाइमलाइन सामने आयी

Realme 8 सीरीज़ की सक्सेसर, Realme 9 सीरीज़ के लॉन्च की पुष्टि कंपनी के इंडिया और यूरोप सीएमओ फ्रांसिस वोंग (Francis Wong) ने काफी पहले सितम्बर में ही कर दी थी। पिछले महीने कंपनी ने दोबारा घोषणा की कि Realme 9 सीरीज़ के स्मार्टफोनों को अगले साल 2022 में बाज़ार में उतारा जायेगा। कुछ Realme …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

Discuss

Be the first to leave a comment.