iQOO Neo 9 Pro भारत में लॉन्च: क्या वाकई OnePlus 12R से बेहतर है ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने आज भारत में iQOO Neo 9 Pro लॉन्च किया है। ये एक मिड-रेंज फ्लैगशिप है, जिसे Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ बाज़ार में उतारा गया है। इस फ़ोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, एक बड़ी बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर शामिल हैं। इससे पहले इसी चिपसेट और लगभग ऐसे ही फीचरों के साथ पिछले महीने OnePlus 12R ने भी भारत में एंट्री ली थी। OnePlus 12R और iQOO Neo 9 Pro, दोनों की शुरूआती कीमत 39,999 रुपए और 35,999 रुपए है। ऐसे में इन दोनों स्मार्टफोनों में कड़ी प्रतियोगिया या तुलना होना स्वाभाविक है। आइये जानते हैं कि iQOO Neo 9 Pro Vs OnePlus 12R में कौन किस पर भारी पड़ेगा।

ये पढ़ें: OnePlus 12 ने रखा भारत में पहला कदम; सस्ता वर्ज़न भी फ्लैगशिप चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च

iQOO Neo 9 Pro Vs OnePlus 12R कीमतें और उपलब्धता

iQOO Neo 9 Pro Vs OnePlus 12R

iQOO Neo 9 Pro चीन में दिसंबर में लॉन्च हुए iQOO Neo 9 का ही रिब्रांडेड वर्ज़न है और OnePlus का मिड-रेंज फ़ोन भी चीन के OnePlus Ace 3 का ग्लोबल वैरिएंट है। iQOO का नया फ़ोन तीन स्टोरेज वैरिएंट में और OnePlus मिड-रेंज दो स्टोरेज मॉडलों में भारतीय बाज़ार में उपलब्ध हैं।

iQOO 9 Pro के 8+128GB मॉडल को आप 35,999 रुपए में और 8+256GB वैरिएंट को 37,999 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीँ टॉप मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 39,999 रुपए है। इसका बेस मॉडल भारत में 21 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होगा, जबकि बाकी दोनों को आप कल (23 फरवरी) से ही Amazon पर खरीद सकते हैं।

वहीँ OnePlus 12R के 8+128GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपए और 16+256GB वैरिएंट की कीमत 45,999 रुपए है। इन्हें आप Amazon से खरीद सकते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus 12 रिव्यु: कम कीमत में एक शानदार फ्लैगशिप

iQOO Neo 9 Pro Vs OnePlus 12R स्पेसिफिकेशन

 सबसे पहले बात करते हैं प्रोसेसर की, इन दोनों स्मार्टफोनों में Snapdragon 8 Gen 2 चिप है, लेकिन स्टोरेज का थोड़ा अंतर है। iQOO के फ़ोन में जहां 12GB तक की रैम मिलेगी, वहीँ OnePlus का हाई एन्ड वैरिएंट 16GB की रैम के साथ आता है। हालांकि इंटरनल मेमोरी दोनों में 256GB तक की ही है। इसके अलावा दोनों Android 14 के साथ आते हैं, लेकिन Neo 9 Pro में इस पर Funtouch OS 14 है और OnePlus 12R में OxygenOS 14 UI है।

iQOO Neo 9 Pro Vs OnePlus 12R

डिज़ाइन की बात करें तो, दोनों में बड़े कैमरे हैं, लेकिन iQOO के फ़ोन में ये रियर पैनल पर भी मौजूद हैं और इनका कटआउट थोड़ा चौकोर जैसा है, वहीँ OnePlus 12R का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल में फिट है। OnePlus 12R में जहां ग्रे (Iron Gray) और नीले (Cool Blue) कलर वैरिएंट हैं, वही iQOO Neo 9 Pro ेमिन एक वैरिएंट सफ़ेद और लाल रंग में ड्यूल टोन फिनिश के साथ आता है और एक काले रंग में उपलब्ध होगा।

दोनों स्मार्टफोनों में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले हैं। दोनों में LTPO पैनल इस्तेमाल हुआ है HDR10+ सपोर्ट भी है। हालांकि iQOO की ये स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है, वहीँ OnePlus के फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। लेकिन ब्राइटनेस के मामले में 4500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ OnePlus का फ़ोन आगे है, जबकि iQOO Neo 9 Pro में 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलेगी।

दोनों स्मार्टफोनों में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद है, लेकिन इनके अलावा 2MP का मैक्रो सेंसर सर्फ OnePlus 12R में मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन 16MP फ्रंट कैमरा के साथ ही आते हैं।

बैटरी की बात करें तो, OnePlus 12R में iQOO के फ़ोन (5160mAh) के मुकाबले बड़ी बैटरी (5500mAh) है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट iQOO Neo 9 Pro में बेहतर है। हालांकि ये अंतर काफी मामूली है। iQOO ये ये फ़ोन 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि 12R में 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

ImageiQOO Neo 9 Pro: OnePlus 12R का ये प्रतियोगी भारत में इस कीमत पर हो सकता है लॉन्च

iQOO Neo 9 Pro भारत में 22 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। ये फ़ोन चीन में लॉन्च हुए फ़ोन से थोड़ा अलग हो सकता है। भारत में इसे प्री-आर्डर पहले ही शुरू हो चुके हैं और आप इसे लॉन्च के बाद Amazon से खरीद पाएंगे। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके बारे …

Imageलॉन्च से पहले सामने आयी OnePlus 12 की कीमत; सुनकर अपने कानों पर यकीन नहीं होगा

चीन में अपने फ्लैगशिप फ़ोन को लॉन्च करने के बाद, अब कंपनी OnePlus 12 और OnePlus 12R को भारत में अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। ये फ़ोन भारत में 23 जनवरी, 2024 को आएगा, जो पिछले साल आये OnePlus 11 का सक्सेसर होगा। वहीँ OnePlus 12R चीन में लॉन्च हो चुके OnePlus Ace 3 का रिब्रांडेड …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Discuss

Be the first to leave a comment.