Realme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹29,999 रखी गई है। फोन में बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity चिपसेट और पीछे की तरफ सेल्फी मिरर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Realme ने इसी लॉन्च के साथ Realme Buds Air 8 Pro और Realme Watch S5 को भी भारतीय बाज़ार में उतारा है। Realme 16T की सेल 27 मई से Flipkart और Realme India के ज़रिए शुरू होगी। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: ₹10,999 में आया नया 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 22 भाषाओं वाला AI ऐप मिलेगा

Realme 16T के फीचर्स

Realme 16T को 6.8 इंच की LCD स्क्रीन के साथ पेश किया गया है (इस कीमत पर AMOLED की अपेक्षा की जाती है), जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1570 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलता है, जिसे Mali-G57 MC GPU के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा के लिए इसमें 50MP Sony AI रियर कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह सेटअप फोटो, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। Realme 16T में 8000mAh बैटरी मौजूद है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी फोन के लिए 7 साल की बैटरी हेल्थ का दावा कर रही है।

फोन realme UI 7.0 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 6 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का दावा किया है। मज़बूती के लिए फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जिससे धूल और पानी से बेहतर बचाव मिलता है।

ये पढ़ें: OPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

Realme 16T की कीमत और रंग

Realme 16T को भारत में तीन स्टोरेज वैरिएंट में ख़रीदा जा सकता है।

  • 6GB + 128GB – ₹29,999
  • 8GB + 128GB – ₹31,999
  • 8GB + 256GB – ₹34,999

फोन लाल (Starlight Red), काले (Starlight Black) और हरे (Aurora Green) रंगों में मिलेगा। इसकी प्री-बुकिंग Flipkart और Realme India पर शुरू हो चुकी है।

Realme Buds Air 8 Pro और Watch S5 भी लॉन्च

Realme Buds Air 8 Pro में 55dB एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, 11mm + 6mm डुअल ड्राइवर, Bluetooth 6.1, गेमिंग के लिए 45ms लो-लेटेंसी मोड, छह माइक्रोफोन और कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

Realme Watch S5 भी भारतीय बाज़ार में एंट्री ले चुकी है और इसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले, 1500 निट्स तक की ब्राइटनेस, बिल्ट-इन GPS, हार्ट रेट, SpO2, स्लीप, स्ट्रेस और नॉइज़ मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 110 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड, Bluetooth कॉलिंग, 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस और 20 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा कंपनी ने किया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.