16 फरवरी को लॉन्च होगी Realme 9 Pro सीरीज़; क्या इस कीमत पर खरीदेंगे आप ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई अफवाहों और टीज़रों के बाद, Realme ने आखिरकार Realme 9 Pro सीरीज़ के लॉन्च डेट की घोषणा की है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन realme 9 Pro और realme 9 Pro+ आने वाले हैं। हालांकि इनके स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन सम्बन्धी जानकारी पहले ही हम आपको दे चुके हैं। लेकिन कंपनी द्वारा भी ये भी कन्फर्म हो चुका है कि Realme 9 Pro+ में Dimensity 920 चिपसेट और हार्ट रेट सेंसर आएंगे। ट्विटर पर इस सीरीज़ के रंगों के विकल्प भी सामने आये हैं। और अब कंपनी ने ट्विटर पर एक पोस्ट जारी करते हुए घोषणा की है कि ये सीरीज़ 16 फरवरी को लॉन्च होगी। इसके साथ ही फ़ोन के कैमरा फीचरों को भी कंपनी ने लॉन्च से पहले बता दिया है।

realme 9 Pro+ इस कीमत में वो पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें आपको Sony IMX766 सेंसर देखने कोमिलेगा मिलेगा। इससे पहले ये सेंसर OnePlus 9RT में आया है, लेकिन उसकी कीमत इससे ज़्यादा है। बाकी के कैमरा फीचरों में स्ट्रीट फोटोग्राफी और AI नॉइज़ रिडक्शन जैसे फ़ीचर भी शामिल हैं।

इस सीरीज़ का एक कलर वैरिएंट जो कंपनी द्वारा सामने आया है, वो है सनराइज ब्लू (Sunrise Blue) . ये कलर वैरिएंट लाइट शिफ्ट डिज़ाइन के साथ आएगा जिसमें इसका रंग नीले (Sunrise Blue) से हल्के लाल (Glittery Red) रंग में बदल जाता है। इसके अलावा इसमें दो कलर वैरिएंट (Aurora Green और Midnight Black) और आएंगे।

Realme 9 Pro और Pro+ के स्पेसिफिकेशन

Realme 9 Pro 5GRealme 9 Pro Plus 5G
6.59-इंच फुल एचडी+, 120Hz रिफ्रेश रेट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 6.43-इंच फुल एचडी+ AMOLED, 90Hz रिफ्रेश रेट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
Qualcomm Snapdragon 695 5GMediaTek Dimensity 920 5G
5000mAh4500mAh
6/8GB रैम और 128GB स्टोरेज 6GB/8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज
रियर: 64MP+8MP+2MP
फ्रंट: 16MP
रियर: 50MP+8MP+2MP
फ्रंट: 16MP

इन दोनों स्मार्टफोनों में बेस मॉडल की शुरूआती 17,999 रूपए बतायी जा रही है। वहीँ Realme 9 Pro+ की कीमत 20,000 रूपए के आस-पास होगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageRealme ने भारत में पकड़ी रफ़्तार: Realme 9 Pro सीरीज़ के बाद लॉन्च होगा ये फ्लैगशिप फ़ोन

Realme की फ्लैगशिप Realme GT 2 सीरीज़ याद है आपको, या भूल गए ! जी.. ये वही सीरीज़ है, जो चीन में कुछ समय पहले लॉन्च हुई थी और तभी से इसके भारत में लॉन्च होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। आज आखिरकार Realme ने ये घोषणा कर दी है कि इस सीरीज़ का …

ImageRealme 10 सीरीज़ नवंबर में होगी लॉन्च, तीन मुख्य फीचरों से लैस होंगे फ़ोन

Redmi और Realme के किफ़ायती और मिड-रेंज रेंज में सबसे ज़्यादा पॉपुलर रहते हैं और दोनों में प्रतियोगिता भी टक्कर की है। जहां एक तरफ Redmi अपनी नयी Note 12 सीरीज़ को इसी हफ्ते में लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है, वहीँ Realme ने भी अपनी आने वाली किफ़ायती Realme 10 स्मार्टफोन सीरीज़ का …

Image200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च, जानें दोनों फोनों में क्या है फर्क

Realme ने भारत में अपनी नई Realme 16 Pro सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। कंपनी ने इस बार इन फोनों को अपर मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है। इन दोनों स्मार्टफोनों के कैमरा, बैटरी और मज़बूती पर खास फोकस किया गया है। अच्छी बात यह …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

Discuss

1 Comment
User
Girdhari Ram
Anonymous
4 years ago

Redmi 9 Pro ki rate kya hai kitne Tak mil sakta hai

Reply

Related Products