Realme 10 सीरीज़ नवंबर में होगी लॉन्च, तीन मुख्य फीचरों से लैस होंगे फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi और Realme के किफ़ायती और मिड-रेंज रेंज में सबसे ज़्यादा पॉपुलर रहते हैं और दोनों में प्रतियोगिता भी टक्कर की है। जहां एक तरफ Redmi अपनी नयी Note 12 सीरीज़ को इसी हफ्ते में लॉन्च करने की घोषणा कर चुकी है, वहीँ Realme ने भी अपनी आने वाली किफ़ायती Realme 10 स्मार्टफोन सीरीज़ का टीज़र पेश कर दिया है और इसके नवंबर में लॉन्च की घोषणा भी कर दी है। जी हाँ ! realme global ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि Realme अपने नए फ़ोन Realme 10 लाइनअप के अंतर्गत लॉन्च करने वाली है और इन फोनों में आपको तीन बड़ी टेक्नोलॉजी देखने को मिलेंगी। हालांकि तारीख़ अभी साफ़ नहीं है, लेकिन अफवाहों की मानें तो ये लॉन्च 5 नवंबर को चीन में हो सकता है।

माधव सेठ (realme सी.ई.ओ) ने भी इस टीज़र को शेयर किया है और उन्होंने बताया है कि Realme 10 सीरीज़ में तीन मुख्य फ़ीचर नज़र आएंगे और ये फ़ीचर डिस्प्ले, डिज़ाइन और परफॉरमेंस होंगे। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन आने की सम्भावना है और पहले ये सीरीज़ चीन में ही नवंबर में लॉन्च होगी। हालांकि भारत में इसे दिसंबर या जनवरी 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि इसमें दो स्मार्टफोनों में बेस मॉडल Realme 10 और हाई-एन्ड मॉडल Realme 10 Pro+ लॉन्च किया जायेगा। ऐसे ही हमें Realme 9 सीरीज़ में भी देखने को मिला था। बेस मॉडल 4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा और इसमें 6.4-इंच की डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन, AMOLED पैनल, और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ देखने को मिल सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये स्मार्टफोन ओक्टा कोर MediaTek Helio G99 चिपसेट के साथ आ सकता है और इसमें 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। पहले सामने आयी लीक की मानें तो Realme 10 4G में 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।

इस सीरीज़ के हाई-एन्ड मॉडल Realme 10 Pro+ में 5G कनेक्टिविटी तो होगी ही, साथ ही रिपोर्ट कहती हैं कि ये ओक्टा कोर Dimensity 1080 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें आपको 8GB तक की रैम मिल सकती है। इसके अलावा Realme 10 Pro+ में 6.7-इंच की फुल एचडी+ AMOLED स्क्रीन आएगी और साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। इसमें भी 5000mAh की ही बैटरी होगी, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग यहां 67W है। अगर बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग की बात करें तो, इस साल फरवरी में आये Realme 9 Pro+ में भी यही बैटरी 67W चार्जिंग के साथ मौजूद है, तो यहां कुछ नया नहीं है। इसके अलावा इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑडियो जैक, टाइप-सी पोर्ट, इत्यादि फ़ीचर नज़र आएंगे।

आगे आने वाले हफ्ते में कंपनी इसकी लॉन्च की तारीख़ की भी घोषणा कर सकती है और नयी लीकों में इसके और भी महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन सामने आ सकते हैं। क्या आप इन स्पेसिफिकेशनों के साथ Realme 10 सीरीज़ के लिए उत्सुक हैं, हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Image2022 नवंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in November 2022)

दिवाली का महीना यानि अक्टूबर अब खत्म हो गया है और साथ ही Amazon और Flipkart की दिवाली सेल भी। इस सेल में हमें कई नए स्मार्टफोन अच्छी कीमतों पर देखने को मिले। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि नवंबर में स्मार्टफोन कंपनियों की गति धीमी होने वाली है। इस महीने काफी नए स्मार्टफोन …

Image48MP कैमरा सेंसर वाला Realme 5s बजट रेंज में Realme X2 Pro के साथ हो सकता है लॉन्च: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र से हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन मेकर रियलमी भारत में अपने एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 20 नवंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये स्मार्टफोनRealme X2 Pro होगा, इस स्मार्टफोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। इस बीच टीजर से ही जानकारी मिली है कि Realme 5s को भी इस इवेंट में लॉन्च …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Discuss

Be the first to leave a comment.