Xiaomi Redmi Y2 हो सकता है 7 जून को भारत में लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से Redmi S2 के 7 जून को भारत में लांच होने के संकेत दिए है। अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं गयी है लेकिन अगर हम टैग लाइन को देखे तो लिखा गया है “बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन” जो हमको पिछले हफ्ते चीन में लांच किये गये Redmi S2 की ओर ही इशारा करता है।

हो सकता है कंपनी अपने इस फोन को भारत में Redmi Y2 के नाम से पेश करे जो पिछले साल लांच किये गये Redmi Y1 का एक अपग्रेड वर्जन होगा। यह टीज़र Oppo के Realme 1 के लांच से एक दिन पहले सामने आया है जिस वजह से शाओमी इस डिवाइस को #Realme और #FindYourSelfie हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रहा है।

यह भी पढ़िए: Moto Z3 Play के प्रेस रेंडर फिर हुए लीक; डिजाईन का हुआ खुलासा

Xiaomi Redmi Y2 के फीचर

Redmi S2 शाओमी द्वारा पिछले हफ्ते चाइना में लांच किया गया था और उम्मीद है की यह डिवाइस भारत में Redmi Y2 नाम से पेश ही जाएगी।

Redmi S2 उर्फ़ Redmi Y2 का मुख्य आकर्षण इसका सेल्फी कैमरा है। फोन में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा सॉफ्ट LED और AI ब्यूटी की सुविधा के साथ दिया गया है। फोन में आपको 5.99-इंच की फुल-व्यू डिस्प्ले और एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 9 OS दिया गया है।

यह भी पढ़िए: Oppo Realme 1 के लांच से पहले इमेज हुई लीक; देखे डिजाईन और स्पेसिफिकेशन

फोन में आपको स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB तक की इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जाएगी जिसको आप माइक्रोSD कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ा सकते है। फोटोग्राफी के लिए रियर साइड में 12MP + 5MP का ड्यूल रियर कैमरा दिया जायेगा।

Redmi Y2 में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm हैडफ़ोन जैक और माइक्रो- USB पोर्ट तथा 3080mAh की बैटरी भी दी गयी है।

Xiaomi Redmi Y2 की कीमत और उपलब्धता

शाओमी रेड्मी Y2 भारत में एक बजट स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जायेगा। चाइना में फोन की कीमत 999 युआन (3GB रैम वरिएन्त की कीमत) से शुरू की गयी है और 4GB रैम वरिएन्त के लिए कीमत 1299 युआन तय की गयी थी। यह डिवाइस आपको रोज सोना, शैंपेन गोल्ड, और प्लेटिनम सिल्वर कलर विकल्प के साथ उपलब्ध होगा।

Xiaomi Redmi Y2 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Xiaomi Redmi S2
डिस्प्ले 5.99-इंच HD+ डिस्प्ले, 1440 x 720 पिक्सेल्स, 18:9 स्क्रीन रेश्यो, 2.5D कर्वड ग्लास, 450 nits ब्राइटनेस
प्रोसेसर 2.0GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा-कोर, Adreno 506 GPU
रैम 3GB/4GB
आंतरिक स्टोरेज 32GB/64GB (जिसको 256GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित MIUI 9
प्राथमिक कैमरा 12MP + 5MP, LED फ़्लैश, PDAF, FHD रिकॉर्डिंग, EIS
सेकेंडरी कैमरा 16MP सॉफ्ट LED के साथ, AI ब्यूटी फीचर
माप और भार 160.73 × 77.26 × 8.1mm ; 170g
बैटरी 3080mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, NFC, 3.5mm audio jack
कीमत  अभी घोषित नहीं

Related Articles

ImageMotorola Signature 27 भारत भी आएगा, साथ में पेश हुए नई वॉच और Bose वाले बड्स

एक नज़र में : Motorola ने धमाकेदार अंदाज़ में फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने 5 नवंबर 2026 को अपना टॉप-टियर फ्लैगशिप Signature 27 लॉन्च किया है, जो Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर पर चलता है। लेकिन ये तो सिर्फ आपकी जेब के लिए है, क्योंकि कंपनी ने आपकी कलाई और …

ImageXiaomi ला रही है 17 मार्च को Redmi Smart TV, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा बड़ा एक्सपीरियंस

Xiaomi ने आज ट्विटर पर एक पोस्टर टीज़ किया है जिसके अनुसार कंपनी अपने सब ब्रांड Redmi के तहत बड़ी स्क्रीन साइज़ के साथ टीवी लांच करने वाली है। इवेंट को 17 मार्च को आयोजित किया जायेगा। कंपनी अपनी इस नयी डिवाइस को #XLExperience टैगलाइन के साथ लांच करने वाली है। वैसे यह कोई पहली बार …

ImageRedmi का गेमिंग स्मार्टफोन होगा अप्रैल महीने में लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Redmi ने आज अपने नए अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन को इस महीने के अंत में लांच करने की घोषणा कर दी है। फ़ोन पहले चाइना में लांच किया जायेगा। तो यह डिवाइस शाओमी के सब ब्रांड रेडमी के तहत लांच होगा जो शाओमी के गेमिंग डिपार्टमेंट के खालीपन को भी भरेगा। डिवाइस को लांच करने की …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Imageदो 200MP कैमरे वाला Xiaomi 18 Pro भारत आएगा, लेकिन चीनी मॉडल से छोटी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Xiaomi 18 Pro का भारत आना तय है, लेकिन यहां आपको इसमें कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी, इस पर सवाल खड़ा हो गया है। कंपनी ने X पर कन्फर्म किया है कि ये सीरीज़ इसी नवंबर में ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देगी, और यूरोप की एक रिटेल लिस्टिंग में ग्लोबल Xiaomi 18 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products