Moto Z3 Play के प्रेस रेंडर फिर हुए लीक; डिजाईन का हुआ खुलासा

6-इंच की स्क्रीन, स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा मोटो जेड 3 प्ले

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Moto Z3 Play, मोटोरोला द्वारा पेश करा जाने वाला आगामी Z-सीरीज स्मार्टफोन है। पिछले साल जून महीने में लांच किये गये Moto Z2 का यह अपग्रेड वर्जन है। पिछले महीने ही फोन के प्रेस रेंडर लीक हुए थे जो डिजाईन के बारे में थोड़ी जानकारी प्रदान कर रहे थे। लेकिन आज लोकप्रिय लीक्स्टर Evan Blass ने Moto Z3 Play के डीप इंडिगो कलर एडिशन की इमेज का खुलासा किया है जो फोन के डिजाईन को काफी हद तक सामने आ गया है।

Moto Z3 Play के फीचर

रेंडर के अनुसार. Z-सीरीज में पहली बार 18:9 रेश्यो युक्त 6-इंच की 2160 x 1080 पिक्सल्स रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी जाएगी। स्क्रीन पर नीचे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह मोटोरोला ब्रांड का नाम लिखा गया है। प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट के साथ 4GB रैम / 32GB इंटरनल स्टोरेज तथा 6GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जायेगा।

यह भी पढ़िए: Moto ने लांच किये किफायती Moto E5, Moto E5 Plus और Moto E5 play

फोटोग्राफी के लिए आपको रियर साइड में 12MP + 8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. सामने की तरफ सेल्फी के लिए 5MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है लेकिन LED फ़्लैश सिर्फ रियर साइड ही दी जाएगी। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मोटो का लोगो दिया गया है।

फोन के रेंडर इमेज में देखे तो पॉवर बटन बाएं किनारे पर तथा दायीं किनारे पर आपको वॉल्यूम बटन के अलावा पहली बार साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऊपर किनारे पर सिम कार्ड ट्रे और नीचे की तरफ USB-टाइप C पोर्ट दिखा गया है। फोन में 3.5mm हैडफ़ोन जैक भी दिया गया है।

पीछे की तरफ दिए गये 16-पिन कनेक्टर ये साफ़ दर्शाते है की यह डिवाइस Moto Mods को सपोर्ट करेगी जैसे Moto Z2 play में सपोर्ट दिया गया था। पॉवर बैकअप के लिए डिवाइस में 3,000mAh की बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Huawei Y3 2018 हुआ एंड्राइड गो-एडिशन के साथ हुआ लांच; जाने स्पेसिफिकेशन

Moto Z3 Play के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Moto Z3 Play
डिस्प्ले 6-इंच IPS LCD 18:9, 2160 X 1080p
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट
रैम 6GB
आंतरिक स्टोरेज 64GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित ColorOS 5
प्राथमिक कैमरा 13MP+8MP, ड्यूल LED फ़्लैश
सेकेंडरी कैमरा 5MP
माप और भार –
बैटरी 3000mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, NFC,GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, मोटो मोड्स
कीमत अभी घोषित नहीं

 

Related Articles

ImageDiwali Wishes in Hindi 2026: मम्मी-पापा से बॉस तक, सबको भेजें दीपावली की ये खूबसूरत शुभकामनाएं और शायरी

Diwali Wishes in Hindi 2026- इस साल दीपावली 8 नवंबर, रविवार को है। अमावस्या तिथि 8 नवंबर की सुबह करीब 11:27 बजे लग जाएगी और 9 नवंबर की दोपहर तक रहेगी, इसलिए अगर आप सोच रहे हैं कि पूजा 8 को करें या 9 को, तो जवाब 8 नवंबर है। लक्ष्मी पूजा शाम के प्रदोष …

ImageiQOO Z3 रिव्यु

इंडियन मार्किट में Vivo के सब-ब्रांड के तौर पर एंट्री करने के बाद अब iQOO मार्किट में एक से बढ़कर एक आकर्षक स्पेसिफिकेशन वाली डिवाइसों को लांच कर रहा है। पिछले साल iQOO 3 को लांच करने के बाद अब अप्रैल महीने में कंपनी ने iQOO 7 को फ्लैगशिप फीचरों के साथ पेश किया था। …

ImageLG Velvet के टीज़र से लांच डेट का हुआ खुलासा, 7 मई को होगा क्वैड कैमरा के साथ लांच

हल ही में LG के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन से जुडी जानकरी सामने आई थी जिसमे फोन के डिजाईन को लेकर काफी चर्चा हुई थी। फोन के डिजाईन को लेकर इन्ते उत्साह के बाद आज कंपनी ने अपने यूट्यूब पेज पर डिवाइस को टीज़ किया है जिसके फोन काफी आकर्षक नज़र आ रहा है। नयी विडियो …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

Discuss

Be the first to leave a comment.