Moto Z3 Play आएगा 18:9 डिस्प्ले और ड्यूल-रियर कैमरे के साथ; प्रेस रेंडर से हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अपने बजट और मिड-रेंज फोन को पेश करने के बाद लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला अपने नए अगले प्रोजेक्ट Moto Z3 Play को पेश करने की तैयारी कर रही है। Moto की नयी Z-सीरीज में आधुनिक ट्रेंड के अनुरूप 18:9 डिस्प्ले और ड्यूल-रियर कैमरा दिया जायेगा। (Read in English)

Moto Z3 Play के रेंडर ऑनलाइन लीक हुए है जिनके माध्यम से फोन के डिजाईन और कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चलता है। रेंडर इमेज के अनुसार फोन में पतले बेज़ेल के साथ थोडा बड़ा डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जायेगा।

यह भी पढ़िए: Moto ने लांच किये किफायती Moto E5, Moto E5 Plus और Moto E5 play

Moto Z3 Play के जुड़ा यह लीक उन डाक्यूमेंट्स पर आधारित है जो प्रेस सामग्री का हिस्सा है और किसी से गलती से इनको लीक कर दिया।

Moto Z3 Play के फीचर (आपेक्षित)

लीक के अनुसार, Moto Z3 Play में 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले दी जाएगी. उम्मीद है की स्क्रीन पैनल का साइज़ 5.99-इंच रखा जा सकता है जिसका रेसोलुशन FHD+ (1080×2160) हो सकता है। फोन के किनारों पर बेज़ेल दिया जा सकता है लेकिन Z2 Play की तुलना में थोडा पतले होंगे और इनमे नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं दिया जायेगा।

रियर साइड में फोन पर ग्लास बैक पैनल, कैमरा सेटअप और Pogo Pin Connector दिए गये है जिनके माध्यम से यह Moto Mods से जुड़ सकते है. यहाँ उम्मीद है की शायद फिंगरप्रिंट सेंसर को दाई किनारे पर पॉवर बटन पर जगह दी गयी हो.

Moto Z2 Play

यह भी पढ़िए: Honor 10 हुआ ड्यूल कैमरा और Notch- डिस्प्ले के साथ लांच; जाने कीमत

अगर हम पिछले सभी लीक्स और अफवाहों को एक जगह रखे तो Moto Z3 Play में स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 32GB/64GB इंटरनल स्टोरेज विकल्प दिया जा सकता है। इसके अलावा यहाँ पर यह अफवाहे भी सामने आई है की फोन में रियर साइड 12MP + 8MP ड्यूल कैमरा सेटअप और 5MP का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन आपको एंड्राइड 8.1 ओरियो पर रन करता हुआ मिल सकता है।

अगर Moto Z3 Play के लांच की बात करे तो कंपनी जल्दी ही फोन को लांच कर सकती है क्योकि यह डिवाइस अब सर्टिफिकेशन साईट पर देखी जा सकती है। तो अधिक जानकारी के बने रहिये हमारे साथ!!!

OnePlus 5T Review After 5 Months Use | OnePlus 5T का 5 महीने इस्तेमाल के बाद रिव्यु : क्या अभी भी है खरीदने के लिए बेहतर विकल्प?

 

Related Articles

ImageMoto G Max vs Redmi Note 17 5G: एक ही दाम पर रफ्तार या छह साल के अपडेट?

Motorola ने आज भारत में Moto G Max लॉन्च कर दिया है। ₹27,999 की कीमत पर इसमें आपको Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, UFS 3.1 स्टोरेज और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। इसी कीमत पर Xiaomi का भी एक फोन इसी महीने भारतीय बाज़ार में आया है। Redmi Note 17 5G की खूबियाँ इससे थोड़ी अलग हैं, …

ImageMoto G9 Plus की स्पेसिफिकेशन और फीचर हुए ऑनलाइन लिस्टिंग के जरिये लीक, जाने क्या होगा ख़ास

Motorola के Moto G9 Plus से जुडी अफवाहे काफी दिनों से सामने आ रही है। उम्मीद यही लगाई जा रही थी की यह डिवाइस हाल ही में लांच किये गये Moto G9 के साथ ही पेश की जाएगी। अब सामने आई ताज़ा रिपोर्ट में G9 Plus के कुछ फीचर और स्पेसिफिकेशन सामने आ गये है जिस से …

Image27W के टर्बो चार्जर के साथ Moto G7 Plus की फोटो हुई लीक; जाने क्या होगी खासियत

Lenovo के स्वमित्व वाली कंपनी Motorola अगले महीने अपनी नयी Moto G7-सीरीज को जल्द ही लांच करने वाली है। हमेशा की तरह डिवाइस के लांच होने से पहले उसकी इमेज सामने आने लग गयी है और हाल ही में Moto G7 Plus की लाइव-इमेज सामने आई है जिसपर लगे स्टीकर से यह साफ़ हो जाता …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.