Moto G9 Plus की स्पेसिफिकेशन और फीचर हुए ऑनलाइन लिस्टिंग के जरिये लीक, जाने क्या होगा ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola के Moto G9 Plus से जुडी अफवाहे काफी दिनों से सामने आ रही है। उम्मीद यही लगाई जा रही थी की यह डिवाइस हाल ही में लांच किये गये Moto G9 के साथ ही पेश की जाएगी। अब सामने आई ताज़ा रिपोर्ट में G9 Plus के कुछ फीचर और स्पेसिफिकेशन सामने आ गये है जिस से साफ़ होता है फोन जल्द ही लांच किया जा सकता है।

Moto G9 Plus से जुडी लीक्ड जानकारी

Moto G9 Plus से जुडी जानकारी और रेंडर स्लोवाकिया की एक वेबसाइट Orange जरिये सामने आये है। लिस्टिंग के पेज पर डिवाइस के स्पेसिफिकेशन साफ़ लिखे नज़र आते है जिसके अनुसार सामने की तरफ आपको 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ दी जाएगी।

पीछे की तरफ दिए गये कयाद कैमरा सेटअप में 64MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जायेगा। फोन को मार्किट में 4GB रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ पेश किया जायेगा। पॉवर के लिए फोन में 5,000mAh की बड़ी भी देखने को मिल सकती है जो आसानी से एक दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम है। Moto G9 Plus आपको एंड्राइड 10 पर रन करता हुआ मिलेगा।

लिस्टिंग में डिवाइस का ब्लूकलर ऑप्शन दिखाया गया है। लिस्ट की गयी इमेज में आप पंच होल डिस्प्ले साफ़ तौर पर देख सकते है। पीछे की तरफ रेक्टंगुलर शेप का कैमरा सेटअप दिया जायेगा। डिवाइस में पॉवर बटन राईट साइड दिया गया है और शायद से यही बटन आपके लिए फिंगरप्रिंट का भी काम करेगा।

कीमत की जहाँ तक बात है तो यह डिवाइस यूरोप के मार्किट में 235 यूरो की कीमत में पेश की जाएगी यानि की लगभग 20,310 रुपए में। यह डिवाइस इस महीने के अंत तक लांच की जा सकती है।

Moto G9 Plus स्पेसिफिकेशन लीक्ड

प्रोडक्ट Moto G9 Plus
डिस्प्ले 6.8-इंच, Full HD+, IPS LCD
चिपसेट
रैम 4GB LPDDR4x
स्टोरेज 128GB UFS 2.1
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10
Dimensions and weight 169.98 x 78.1 x 9.69 mm; 223 grams
बैटरी 5,000mAh
रियर कैमरा 64MP प्राइमरी + अल्ट्रा वाइड कैमरा + मैक्रो विज़न+ डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा
अन्य ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz +5GHz), ब्लूटूथ 5.0, GPS + GLONASS
कीमत €235

Related Articles

ImageInstagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो, यूज़र्स ने नाम दे दिया “Instagzam”

एक नज़र में: Instagram ने अपने लोगो में अपने नाम की लिखावट बदल दी। कंपनी के हेड Adam Mosseri ने इसकी जानकारी अपने Instagram और Threads अकाउंट पर दी, और बीते दस साल में ये Instagram का पहला टाइपोग्राफी अपडेट है। Mosseri ने लिखा, “ऐप के ऊपर लगा वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, …

ImageMoto G9 Plus हुआ स्नैपड्रैगन 730G और 64MP क्वैड कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G9 Plus को आज कंपनी ने लांच कर दिया गया है। यह डिवाइस आपको आपको स्नैपड्रैगन 730G, FHD+ AMOLED डिस्प्ले और बेहतर कैमेर सेटअप सपोर्ट के साथ मिलती है। साफ़ तौर पर यह फोन हाल ही में लांच किये गये Moto G9 का ही एक अपग्रेड मॉडल है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर …

ImageMoto G9 Power रिव्यु

Motorola ने इंडिया में अपना एक और बजट स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। Moto G 5G के बाद कंपनी ने Moto G9 Power को पेश किया है लेकिन यहाँ कीमत आपको काफी किफायती मिलती है। G9 Power हाल ही में लांच किये गये Moto G9 का ही एक अपग्रेड वर्जन है। मुख्य रूप से …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageiQOO 16 के फीचर लीक, जानें 8500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro समेत इस गेमिंग फ्लैगशिप में क्या मिलेगा?

iQOO जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ लाने की तैयारी में है और आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर इस फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार, iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल अभी टेस्टिंग फेज़ में …

Discuss

Be the first to leave a comment.