Moto G9 Power रिव्यु

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने इंडिया में अपना एक और बजट स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। Moto G 5G के बाद कंपनी ने Moto G9 Power को पेश किया है लेकिन यहाँ कीमत आपको काफी किफायती मिलती है। G9 Power हाल ही में लांच किये गये Moto G9 का ही एक अपग्रेड वर्जन है। मुख्य रूप से यहाँ पर बड़ी बैटरी की तरफ संकेत किया गया है।

Moto G9 Power में आपको बड़ी बैटरी के साथ बड़ी डिस्प्ले, बेहतर प्राइमरी रियर कैमरा दिया है। तो क्या यह डिवाइस इंडियन में मोटोरोला की एक और लोकप्रिय डिवाइस साबित होगी? क्या यह फ़ोन शाओमी, रियलमी और विवो की किफायती डिवाइसों को टक्कर देने में सक्षम है? चलिए इन्ही सवालों का जवाब जानते है Moto G9 Power के रिव्यु में:

Moto G9 Power के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Moto G9 Power
डिस्प्ले 6.8” HD+ LCD 60Hz
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित My UX skin
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 662
मेमोरी 4GB रैम + 64GB स्टोरेज
बैटरी 6000mAh, 20W टर्बो पॉवर
रियर कैमरा 64MP (f/1.8) प्राइमरी
2MP (f/2.4) डेप्थ
2MP (f/2.4) मैक्रो
फ्रंट कैमरा 16MP (f/2.2)
अन्य 4G, ड्यूल बैंड WiFi, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm जैक, USB-C, हाइब्रिड ड्यूल सिम, डेडिकेटेड गूगल अस्सिस्टेंट, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, और 2 माइक
कीमत 11,999 रुपए

Moto G9 Power रिव्यु: बॉक्स कंटेंट

  • हैंडसेट
  • प्रोटेक्टिव केस
  • टर्बो चार्जर
  • USB टाइप C केबल
  • सिम एजेक्टर टूल
  • डॉक्यूमेंटेशन

Moto G9 Power रिव्यु: डिजाईन एंड डिस्प्ले

स्टैण्डर्ड G9 मॉडल से इसकी तुलना करे तो सामने की तरफ आपको अंतर देखने को मिलता है। यहाँ लेफ्ट साइड में पंच होल दिया गया है जबकि डिस्प्ले साइज़ 6.8-इंच रखा गया है। LCD पैनल HD+ रेज़ोलुशन के साथ मिलता है जो एवरेज व्यू एंगल के साथ नेचुरल कलर प्रदान करता है। डिस्प्ले शार्पनेस और ब्राइटनेस भी एवरेज कही जा सकती है।

बॉटम बेज़ेल थोडा मोटा लगता है लेकिन कर्व बैक इन-हैण्ड फील को और बेहतर बनाती है। बैक पैनल पर निशान आसानी से लग सकते है इस लिए हम आपको एक केस के इस्तेमाल का सुझाव देते है।

बटन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकते है, साथ ही फीडबैक भी काफी अच्छा मिलता है। पीछे की तरफ आपको स्क्वायर कैमरा डिजाईन, और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है जो मोटो ब्रांड को भी दर्शाता है। स्क्रीन अनलॉक काफी तेज़ी से होती है लेकिन यह थोडा और तेज़ भी हो सकता है।

Moto G9 Power: ऑडियो, बैटरी एंड कनेक्टिविटी

G9 Power के नीचे की तरफ आपको 3.5mm ऑडियो जैक के साथ स्पेकैर ग्रिल भी देखने को मिलती है। सेटिंग में आप अपनी पंसद से ऑडियो को थोडा प्रीसेट के तहत बदल भी सकते है। यहाँ आपको ड्यूल माइक सिस्टम इस प्राइस पॉइंट पर मिलता है जो काफी अच्छा है।

फोन में आपको 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। बॉक्स में दिए गये 20W के चार्जर से यह डिवाइस लगभग 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। एक बार फुल चार्ज होने पर फोन आपको आसानी से 2 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।

Moto G9 Power रिव्यु: वर्डिक्ट

रिव्यु के समय दोनों ही फ़ोनों G9 और G9 Power के बीच में 2 हज़ार रुपए का अंतर है। तो अगर आपका बजट ज्यादा है तो आपके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित होने वाला है। Power स्मार्टफोन में दिया 64MP का प्राइमरी सेंसर इसको ख़ास बनाता है तथा साथ में 6000mAh की बड़ी बैटरी आपको लम्बे गेमिंग सेशन में मदद करती है।

अगर कमियां देखे तो यहाँ FHD+ डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता था और इसके अलावा कैमरा सेटअप में आपको एक अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता तो फोटोग्राफी में और मज़ा आता। एक लाइन में कहें तो बजट को देखते हुए यह काफी यूजरों को पसंद आ सकता है लेकिन यहाँ थोडा और सुधार की गुंजाईश जरुर कही जा सकती है।

खूबियाँ

  • लगभग स्टॉक एंड्राइड
  • बड़ी डिस्प्ले
  • बड़ी बैटरी
  • प्राइमरी सेंसर

कमियाँ

  • HD+ डिस्प्ले पैनल
  • अल्ट्रा वाइड सेंसर ना होना

Related Articles

ImageBajaj Pulsar N250SS भारत में लॉन्च, मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : Bajaj ने भारत में Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है, जो अब Pulsar N250 लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी खास बात 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर है, यानी N250 के मुकाबले इसमें एक गियर ज़्यादा मिलेगा और ऊपर के गियर आप बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे। लेकिन पावर सिर्फ 0.5PS बढ़ी …

ImageMoto G9 Power हुआ 6,000mAh बैटरी और 64MP ट्रिपल कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G9 Power को आज इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है। Moto G 5G को लांच करने के बाद यह डिवाइस इंडिया में लांच की गयी है जो Moto G9 का एक अपग्रेड वर्जन है। फोन में आपको बड़ी बैटरी और बड़ी डिस्प्ले के साथ 64MP का प्राइमरी सेंसर भी देखने को मिलता …

Imageहैंड्स ऑन: Moto G9 फर्स्ट इम्प्रैशन

Motorola ने अपने लेटेस्ट Moto G9 को इंडिया में लांच कर दिया है। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला के अनुसार यह डिवाइस 100% मेड इन इंडिया है। डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 8MP का सेल्फी कैमरा जैसे फीचरों के अलावा 5,00mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। (Moto G9 …

ImageMoto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है। बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, …

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

Discuss

Be the first to leave a comment.