Moto G67 Power भारत में लॉन्च – ₹16,000 से भी कम में मिलेंगे 7000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 2 जैसे धांसू फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आखिरकार भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने वादा किया था कि ये फोन “पावर सीरीज़” का अब तक का सबसे पावरफुल डिवाइस होगा और वाकई में इसमें 16,000 के बजट में, वो सब कुछ है जो किफायती फ़ोन वाले यूज़र को चाहिए।

Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट, 7000mAh की ज़बरदस्त बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आने वाला ये फोन ₹16,000 से भी कम कीमत में पेश किया गया है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है Moto G67 Power की खासियत?

इस फोन में 6.7-इंच का की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गयी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें Snapdragon 7s Gen 2 SoC लगा है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बढ़िया परफॉर्म करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP Sony LYT-600 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड+मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए भी 32MP का फ्रंट कैमरा Quad Pixel टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

एक कमी जो यहां है, वो ये कि Android 15 पर चलने वाले इस फोन को Motorola ने केवल 1 OS अपडेट (Android 16) और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।

Moto G67 Power

Moto G67 Power 5G स्पेसिफिकेशन

  • डिस्प्ले: 6.7 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ
  • प्रोसेसर: Snapdragon 7s Gen 2
  • रैम और स्टोरेज: 8GB रैम और 128GB स्टोरेज, साथ में 16GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट
  • कैमरा: पीछे 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड+मैक्रो लेंस
  • फ्रंट कैमरा: 32MP सेल्फी कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15
  • साउंड: स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos और 3.5mm हेडफोन जैक
  • डिज़ाइन: IP64 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट, Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन, वीगन लैदर फिनिश
  • बैटरी: 7000mAh की बैटरी, 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग के साथ
  • कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ, GPS और USB Type-C पोर्ट

भारत में कीमत और उपलब्धता

  • 8GB + 128GB वेरिएंट: ₹15,999
  • ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट (SBI, Axis) या ₹1,000 एक्सचेंज ऑफर
  • सेल शुरू होगी 12 नवंबर से Flipkart, Motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

Image8,000 से भी कम में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ ये फोन

Motorola ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto G06 Power लॉन्च कर दिया है। इस नए Motorola बजट फोन की कीमत 8,000 रुपये से भी कम है, लेकिन फीचर्स देखकर यकीन करना मुश्किल है। कंपनी ने इस फोन में काफी कम दाम में 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर दिए हैं। …

ImageiQOO 15R भारत में लॉन्च: Snapdragon 8 Gen 5 और 7600mAh बैटरी के साथ जानें क्या होगी कीमत

₹50,000 से कम में Snapdragon 8 Gen 5, 7,600mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग? iQOO 15R की भारत में एंट्री ने अप्पर मिड रेंज सेगमेंट में सीधी हलचल मचा दी है। ऐसे समय में जब ज़्यादातर ब्रांड कीमतें बढ़ा रहे हैं, iQOO ने ऐसा स्पेक शीट पेश किया है जो सीधे OnePlus 15 जैसे फोनों …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

Image₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

₹30,000 से कम में नया फोन खरीदते समय 2026 में सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि हर फोन किसी न किसी जगह समझौता करवाता है। अगर आप सबसे लंबी बैटरी चाहते हैं, तो कई बार कैमरा लो लाइट में निराश कर देता है। अगर आपको अच्छा पोर्ट्रेट कैमरा और बेहतर सेल्फी समेत बेस्ट कैमरा फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.