Oppo Realme 1 के आधिकारिक लांच से पहले इमेज हुई लीक; डिजाईन और स्पेसिफिकेशन आये सामने

ऑनलाइन खरीदारों के लिए ओप्पो एफ 7 का किफायती कीमत वाला थोडा कॉम्पैक्ट वर्जन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo अपने नए ऑनलाइन-एक्सक्लूसिव Realme सीरीज को इंडिया में 15 मई को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है जिसका नाम Realme 1। लेकिन अपने आधिकारिक लांच से पहले फोन का डिजाईन और स्पेसिफिकेशन लीक हो गये है। यहाँ पर फोन की लाइव इमेज के साथ पूरी स्पेसिफिकेशन शीट की जानकारी दी गयी है।

Realme 1 के कुछ आकर्षक फीचर में Oppo F7 की तरह डायमंड ब्लैक रियर पैनल और Helio P60 चिपसेट का दिया जाना है वो भी किफायती कीमत पर। चलिए थोडा और नज़र डालते है Realme 1 पर:

इमेज क्रेडिट : Slashleak/ igyaan

Oppo Realme 1 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Oppo Realme 1
डिस्प्ले 6-इंच IPS LCD 18:9 (notch-free), 2160 X 1080p
प्रोसेसर 2.0GHz MediaTek MT6711 Helio P60 ओक्टा कोर चिपसेट
रैम 6GB
आंतरिक स्टोरेज 128GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित ColorOS 5
प्राथमिक कैमरा 13MP, LED फ़्लैश, ऑटो फोकस, डेप्थ इफ़ेक्ट
सेकेंडरी कैमरा 8MP, पोर्ट्रेट मोड
माप और भार –
बैटरी 3410mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, NFC,GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, फेसिअल रिकग्निशन
कीमत अभी घोषित नहीं

Oppo Realme 1 के फीचर

Oppo Realme 1 काफी हद तक Oppo F7 जैसा ही प्रतीत होता है लेकिन यहाँ पर नौच नहीं दिया गया है। डिवाइस में आपको 6-इंच की FHD+रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है। Realme 1 में भी Oppo F7 की तरह Helio P60 चिपसेट दी गयी है। सोर्स के अनुसार डिवाइस में 6GB और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। Oppo द्वारा Realme 1 के कम रैम विकल्प के साथ भी वरिएन्त लांच किये जा सकते है।

Image credit: Slashleak/ igyaan

Realme में आपोक Oppo F7 से अलग स्पेसिफिकेशन वाला कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 13MP का रियर कैमरा और सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा में AI ब्यूटी और AI आधारित पोर्ट्रेट मोड भी दिया गया है।

अन्य फीचर में एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित Color OS, 4G LTE, फेस अनलॉक और 3410mAh की बैटरी भी दी जाएगी, लेकिन यहाँ पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है फिंगरप्रिंट सेंसर के स्थान पर फेस रिकग्निशन की सुविधा दी गयी है। Oppo अपनी डिवाइस के साथ एक प्रोटेक्टिव केस भी दिया गया है।

Oppo Realme 1 की लांच डेट और कीमत

Oppo Realme 1 को Amazon पर 15 मई को लांच किया जायेगा। यहाँ पूरी उम्मीद लगाई जा रही है की फोन 12 हज़ार की कीमत के आस-पास लांच होगा। इस प्राइस सेगमेंट में Realme को Redmi Note 5/Note 5 Pro और Asus Zenfone Max Pro M1 से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

Related Articles

ImageMotorola Signature 27 भारत भी आएगा, साथ में पेश हुए नई वॉच और Bose वाले बड्स

एक नज़र में : Motorola ने धमाकेदार अंदाज़ में फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने 5 नवंबर 2026 को अपना टॉप-टियर फ्लैगशिप Signature 27 लॉन्च किया है, जो Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर पर चलता है। लेकिन ये तो सिर्फ आपकी जेब के लिए है, क्योंकि कंपनी ने आपकी कलाई और …

ImageOppo F19 Pro+ 5G और F19 Pro की स्पेसिफिकेशन हुई लीक, जल्द होगा इंडिया में लांच

Oppo F19 सीरीज जल्द ही इंडिया में लांच की जाने वाली है। अमेज़न इंडिया की साईट पर डिवाइस का टीज़र भी सामने आ गया है। टीज़र के मुताबिक आपको Oppo F19 और F19+ 5G दो फ़ोनों देखने को मिलेंगे जिनकी आधिकारिक लांच डेट अभी शेयर करनी बाकि है। लांच होने से पहले सीरीज के कुछ …

ImageOppo Reno 4 होगा 4 जून को 5G कनेक्टिविटी और स्नैपड्रैगन 765 के साथ लांच

पिछले कुछ दिनों पहले Oppo Reno 4 मार्किट में चर्चा का विषय बन गया था जिसके साथ फोन की इमेज भी सामने आई थी। इसी के बाद फोन के जल्द लांच किये जाने की भी अफवाहे थी। इसी के चलते कंपनी ने आह अपने आधिकारिक Weibo अकाउंट पर फोन की लांच डेट का खुलासा कर दिया है। …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products