Realme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है।

यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो बड़ी बैटरी, तेज स्क्रीन और कैमरा फीचर्स वाला 5G फोन देख रहे हैं। कंपनी पहले ही इसके कई फीचर्स कन्फर्म कर चुकी है।

ये पढ़ें: ₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

Realme 16T की कीमत लॉन्च से पहले लीक

टिप्स्टर के अनुसार, Realme 16T की कीमत भारत में ₹29,999 से शुरू हो सकती है। यह कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए बताई गई है।

इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹31,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹33,999 हो सकती है। अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो Realme 16T सीधे मिड-रेंज 5G फोन सेगमेंट में आएगा।

इस फोन के प्रीडेसेस्सर Realme 15T की कीमत देखें तो, ये काफी ज़्यादा है। ये फोन भारत में पिछले साल 20,999 की शुरूआती कीमत पर आया था। इसके अलावा उसमें AMOLED स्क्रीन, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट जैसे फीचर भी हैं, जो शायद इस ने फोन में नहीं होंगे। अगर ये कीमत सही होती है और RAM या मेमोरी चिप्स के कारण कीमतें बढ़ीं भी हैं, तो भी ये थोड़ी ज़्यादा ही लगती है।

ये पढ़ें: OnePlus Ace 7 को लेकर बड़ा लीक, नए फोन में मिल सकता है ऐसा फीचर जो चौंकाएगा

Realme 16T स्पेसिफिकेशन

Realme 16T की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है। इसके अलावा यह 14.3 घंटे गेमिंग, 34 घंटे सोशल स्क्रॉलिंग और 21.9 घंटे नेविगेशन तक दे सकता है।

फोन में 45W तेज़ चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। बड़ी बैटरी के बावजूद इसकी मोटाई भी 8.88mm बताई जा रही है।

इसके अलावा Realme 16T में 6.8 इंच की LCD स्क्रीन मिल सकती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट आने के आसार हैं। फोन Android 16 पर चलेगा।

वहीँ फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें 50MP Sony IMX852 मुख्य कैमरा मिलने की पुष्टि हुई है। इसके साथ LumaColor Image Engine, AI Portrait Glow, AI Popout Collage, AI StyleMe और AI Instant Clip जैसे फीचर्स भी इसका हिस्सा हो सकते हैं। अन्य लीक के अनुसार, फोन में 2MP सेकेंडरी कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है (ये 15T के 50MP सेल्फी सेंसर के मुकाबले में डाउनग्रेड होगा)।

Realme 16T को भारत में काले (Starlight Black), लाल (Starlight Red) और नीले या हरे (Starlight Blue/Aurora Green) रंगों में पेश किया जा सकता है। फोन में IP69 Pro रेटिंग, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और 400% Ultra Volume मोड भी मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.