POCO F6 को मिला BIS से सर्टिफिकेशन, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जानी मानी कंपनी POCO को अपने नए फ़ोन POCO F6 के लिए Bureau of Indian Standards (BIS) से सर्टिफिकेशन मिल गया है, जिसके चलते यह कंपनी अपनी  POCO F6 सीरीज भारत में  जल्द ही लांच करने की योजना बना रही है। इंटरनेट से मिली जानकारी के अनुसार POCO भारतीय बाजार में यह फ़ोन मॉडल नंबर 24069PC21, और वैश्विक बाज़ार में मॉडल नंबर 24069PC21G के साथ लॉन्च कर सकता है, इसकी पुष्टि gsmchina द्वारा IMEI डेटाबेस से की जा चुकी है। यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है, कि चीन में  Redmi Turbo 3 को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, और POCO का यह मॉडल उसी के रिब्रांड के रूप में वैश्विक बाज़ार में लॉन्च किया जायेगा। 

POCO F6 स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी 

अभी इस फ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गयी हैं। सिर्फ अनुमान लगाए जा रहे हैं, कि इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें  6.67-inch की एक AMOLED पैनल वाली बड़ी स्क्रीन मिल सकती है, जो 120Hz refresh rate को सपोर्ट करेगी। अच्छी वीडियो क्वालिटी के लिए 50MP Sony IMX882 का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8MP Sony IMX355 सेंसर के OmniVision OV20B40 camera दिया जा सकता है। इस फ़ोन में 90W या 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय बाजार में इस फ़ोन की अपेक्षित कीमत 36,990 हो सकती है।  

POCO F6 Pro के लॉन्च होने की भी संभावना 

इसके अलावा POCO F6 Pro की खबरे भी सामने आ रही हैं, जिसे TDRA से certification दिए जाने की पुष्टि की गयी है। यह वेरिएंट Redmi K70 के रिब्रांड के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इस फ़ोन में भी Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है, और बाकि अन्य स्पेसिफिकेशन्स POCO F6 के समान ही हो सकते हैं। भारतीय बाजार में इसकी अपेक्षित कीमत 40,990 हो सकती है। 

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageIMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट नज़र आया POCO X5 GT, जल्द ही लॉन्च हो सकता है फोन

POCO ने हाल ही में भारत और यूरोप में X5 सीरीज लॉन्च की है। वहीं भारत में सीरीज़ के केवल एक फोन POCOX5 Pro को लॉन्च किया गया है, और यूरोपीय बाजार में POCO X5 5G को पेश किया गया है। अब खबर है, कि कंपनी जल्द ही X5 सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन …

ImageNBTC, TDRA और EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर नज़र आया POCO X5 स्मार्टफोन, जल्द ही भारत में दे सकता है दस्तक

POCO India के हेड ने हाल ही में POCO X5 सीरीज़ के लॉन्च को टीज़ किया है और हिंट दिया है कि डिवाइस भारत में जनवरी या फरवरी माह में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि POCO X5 Pro इसी महीने भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products