NBTC, TDRA और EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर नज़र आया POCO X5 स्मार्टफोन, जल्द ही भारत में दे सकता है दस्तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO India के हेड ने हाल ही में POCO X5 सीरीज़ के लॉन्च को टीज़ किया है और हिंट दिया है कि डिवाइस भारत में जनवरी या फरवरी माह में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि POCO X5 Pro इसी महीने भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले ही, मॉडल नंबर 22101320G के साथ POCO X5 Pro के ग्लोबल वर्ज़न को NBTC, TDRA और EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर देखा गया है।

यह भी पढ़े :- इन शहरों में भी पहुँचा Jio 5G नेटवर्क, 61 रूपए में मिलेगा 5G डेटा का अनुभव

साथ ही, मॉडल नंबर 22101320I के साथ POCO X5 Pro के इंडियन वेरिएंट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन की मंजूरी भी प्राप्त हुई है। हालाँकि, मॉडल संख्या के आधार पर, यह पुष्टि की जाती है कि POCO X5 Pro एक रीब्रांडेड स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro का स्पीड एडिशन होगा, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था।

POCO X5 स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

Poco X5 स्मार्टफोन में 6.7-इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकती है। फोन में Snapdragon 695 प्रोसेसर के होने की सम्भावना है। Poco X5 स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा और 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है। फोन में LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की सम्भावना है। यह स्मार्टफोन, 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

Poco X5 Pro फोन में 6.7-इंच की AMOLED FHD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ प्राप्त हो सकती है। डिवाइस में 16 MP का सेल्फी कैमरा और 108MP मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें Snapdragon 778G चिपसेट के होने की खबरें भी सामने आई हैं। Poco X5 Pro में 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W का चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन में LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज की सुविधा हो सकती है। दोनों ही फोनों में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

कंपनी ने फोन की कीमतों को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़े :-Xiaomi का 2023 का रोडमैप सामने आया, मार्च से पहले लॉन्च हो सकते हैं ये सभी डिवाइस

Related Articles

ImageBajaj Pulsar N250SS भारत में लॉन्च, मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : Bajaj ने भारत में Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है, जो अब Pulsar N250 लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी खास बात 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर है, यानी N250 के मुकाबले इसमें एक गियर ज़्यादा मिलेगा और ऊपर के गियर आप बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे। लेकिन पावर सिर्फ 0.5PS बढ़ी …

ImageFlipkart पर लाइव हुआ POCO X5 सीरीज़ का टीज़र, भारत में जल्द ही दस्तक देगा फोन

हम पिछले कुछ महीनों से आगामी POCO X5 सीरीज़ के के सम्बन्ध में नई लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं। पिछले महीने, POCO इंडिया के हेड, हिमांशु टंडन ने टिप दी थी, कि POCO X5 सीरीज़ भारतीय बाज़ार में जनवरी या फरवरी में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो सकती है। अभी हाल ही में कंपनी …

ImagePOCO के नए फोन को BIS वेबसाइट पर दर्ज किया गया, जल्द हो सकता है लॉन्च

एक नए POCO फोन को BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकरी दी कि POCO का स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर शामिल किया गया है जिसका मॉडल नम्बर 22127PC95I है, हालाँकि BIS के जरिये हमें इस स्मार्टफोन के मार्केटिंग नाम का नहीं पता चला है। …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageVivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी, भारत में जल्द होगी वापसी, जानें कब आ सकता है फोन

Vivo ने आखिरकार भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी का इशारा दे दिया है। कंपनी ने हाल ही में X पर Vivo S2 का ऑफिशियल टीज़र जारी किया, जो इस फोन की भारत में एंट्री की पहली आधिकारिक पुष्टि है। भारत में S-सीरीज़ का पिछला फोन Vivo S1 था, जो 2019 में आया था, यानी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products