Xiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro वर्ज़न के भारत आने की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है।

दिलचस्प खबर ये है कि लॉन्च से पहले ही दोनों फोनों की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स से जुड़ी जानकारी लीक हो गई है। इस कीमत से अंदाज़ा मिलता है कि Xiaomi अपनी नई T-सीरीज़ को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतारने की तैयारी कर रही है। यह लाइनअप पिछले साल आई Xiaomi 15T सीरीज़ की जगह लेगा।

ये पढ़ें: Realme 16T रिव्यू: 7 चीज़ें जो अच्छी हैं, लेकिन ये 4 कमियां सोचने पर मजबूर करती हैं

Xiaomi 17T और 17T Pro की कीमत लीक

टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक, Xiaomi 17T का 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट PHP 33,999 में आ सकता है, जो भारतीय रुपये में करीब ₹52,700 होता है। वहीं इसका 12GB + 512GB मॉडल PHP 37,999 यानी करीब ₹58,900 में आ सकता है।

Xiaomi 17T price leak

Xiaomi 17T Pro की बात करें तो इसका 12GB + 256GB मॉडल PHP 45,999 यानी करीब ₹71,400 में आ सकता है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत PHP 47,999 यानी लगभग ₹74,500 बताई गई है।

दिलचस्प बात यह है कि ये लीक हुए दक्षिण-पूर्व एशियाई दाम, पहले सामने आए यूरोपीय दामों से काफी कम हैं। पिछली रिपोर्ट्स में Xiaomi 17T की यूरोप कीमत करीब ₹83,000 और Pro मॉडल की कीमत करीब ₹1.1 लाख तक बताई गई थी।

ये पढ़ें: OPPO Find X9s भारत में आया, Find X9 से महंगा फिर भी क्यों है चर्चा में?

Xiaomi 17T के संभावित फीचर्स

Xiaomi ने अभी पूरे फीचर्स कन्फर्म नहीं किए हैं, लेकिन टीज़र से साफ है कि फोन में कैमरा पर खास ध्यान दिया गया है। 17T में 6.59 इंच की AMOLED स्क्रीन, 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरा के लिए इसमें Leica-बैक्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें दो 50MP सेंसर और एक 12MP कैमरा शामिल हो सकता है। आगे की तरफ 32MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

फोन में 6500mAh बैटरी, Android 16, डुअल-सिम सपोर्ट और IP68 रेटिंग भी मिल सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageRealme 16T पर लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत और लाइव इमेज हुई लीक

Realme अपना नया Realme 16T भारत में 22 मई को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, लाइव इमेज और बॉक्स की तस्वीर सामने आ गई है, जिससे इसके डिज़ाइन और पोज़िशनिंग का काफी अंदाज़ा मिल जाता है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प हो सकता है, जो …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

Imageएक्सक्लूसिव: Xiaomi 18 सीरीज़ तय समय से पहले आ रही है भारत में

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को लेकर अपनी पुरानी रणनीति बदलने जा रही है। हमारे सोर्स टिपस्टर योगेश ब्रार (Yogesh Brar) के अनुसार, कंपनी बहुप्रतीक्षित Xiaomi 18 सीरीज़ का ग्लोबल और भारतीय लॉन्च तय शेड्यूल से पहले करने की तैयारी में है। इसका सीधा मतलब है कि इस बार नई Xiaomi फ्लैगशिप के लिए आपको …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products