एक लैपटॉप में दो OLED स्क्रीन – ASUS भारत में लॉन्च कर सकता है अपना सबसे पावरफुल मॉडल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय गेमर्स और क्रिएटर्स के लिए ASUS जल्द ही अपना सबसे दमदार गेमिंग लैपटॉप भारत में ला सकता है। इंडस्ट्री सोर्स योगेश ब्रार के अनुसार, कंपनी ASUS ROG Zephyrus Duo (2026) GX651 को अगले महीने भारतीय बाज़ार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसे दुनिया का पहला डुअल OLED स्क्रीन गेमिंग लैपटॉप बताया जा रहा है।

भारत लॉन्च और संभावित कीमत

अगर आप एक प्रीमियम गेमिंग या क्रिएटर लैपटॉप का इंतजार कर रहे थे, तो अब इंतज़ार ज़्यादा लंबा नहीं है। ब्रार की जानकारी के अनुसार, ASUS जल्द ही इस लैपटॉप के भारत में लॉन्च होने की घोषणा कर सकती है और इसकी बिक्री जून के अंत तक शुरू हो सकती है।

ये पढ़ें: जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

फिलहाल कंपनी ने इसकी भारतीय कीमत कन्फर्म नहीं की है। हालांकि, यह लैपटॉप अमेरिका में पहले से उपलब्ध है, जहां इसकी कीमत 5,500 डॉलर है। भारत में इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स जोड़ने के बाद इसकी कीमत करीब ₹5.3 लाख तक जा सकती है।

Zephyrus Duo 2026

ASUS ROG Zephyrus Duo 2026 के फीचर

ग्लोबल बाज़ार में Zephyrus Duo दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका टॉप मॉडल ड्यूल 3K रेज़ॉल्यूशन OLED टचस्क्रीन सेटअप के साथ आता है। इसकी बड़ी सेकेंडरी स्क्रीन आपके वर्कस्पेस को लगभग दोगुना कर देती है, जिससे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, लाइव स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे काम ज़्यादा आसान हो सकते हैं।

इस लैपटॉप में Intel Core Ultra 9 Processor 386H दिया गया है, जो भारी क्रिएटिव वर्कलोड और ज़्यादा प्रचलित AAA गेम्स को संभालने के लिए बनाया गया है।

ये पढ़ें: Redmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA RTX 5090 Laptop GPU तक का विकल्प मिलता है। इसके साथ 24GB LPDDR7 मेमोरी दी गई है, जिससे तेज़ फ्रेम रेट, बेहतर रे ट्रेसिंग और हाई-एंड ग्राफिक्स परफॉर्मेंस मिलेगी। बैटरी की बात करें तो इसमें, 90WHr बैटरी दी गई है, जो चार्जर से दूर कुछ समय तक काम करने की सुविधा देगी।

अब ASUS की तरफ से इसकी आधिकारिक भारत के लॉन्च की तारीख और कीमत का इंतजार है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInstagram पर delete हुई Reel/Post वापस कैसे लाएं

एक नज़र में : Instagram पर जिस Reel या पोस्ट को आप डिलीट करते हैं, वो उसी पल नहीं मिटती, बल्कि अगले 30 दिन तक आपके ही अकाउंट के Recently deleted फोल्डर (Instagram Recently Deleted) में पड़ी रहती है। इन 30 दिनों में कुछ टैप करके आप उसे दोबारा अपनी प्रोफाइल पर ला सकते हैं। …

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

ImageHero की सबसे पावरफुल बाइक Xpulse 450 लॉन्च, स्क्रीन पर मिलेगा Android Auto

एक नज़र में : Hero MotoCorp ने 3 नवंबर को इटली के मिलान में चल रहे EICMA 2026 में अपनी नई एडवेंचर बाइक Xpulse 450 पेश कर दी है, जो अब कंपनी की सबसे पावरफुल बाइक है। इसकी खास बात TFT स्क्रीन पर मिलने वाला Android Auto और Apple CarPlay है, यानी फोन जोड़ने के …

ImageBajaj Pulsar N250SS भारत में लॉन्च, मिलेगा 6-स्पीड गियरबॉक्स, क्विकशिफ्टर और TFT स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : Bajaj ने भारत में Pulsar N250SS लॉन्च कर दी है, जो अब Pulsar N250 लाइनअप का टॉप मॉडल है। इसकी खास बात 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर है, यानी N250 के मुकाबले इसमें एक गियर ज़्यादा मिलेगा और ऊपर के गियर आप बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे। लेकिन पावर सिर्फ 0.5PS बढ़ी …

ImageKawasaki Z300 दुनिया में सबसे पहले भारत में लॉन्च, कीमत ₹3.24 लाख, जानें इसकी हर ज़रूरी बात

एक नज़र में : Kawasaki India ने भारत में Z300 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹3.24 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी का कहना है कि नई Z300 मोटरसाइकिल दुनिया में सबसे पहले भारतीय ग्राहकों को मिलेगी। बाकी देशों में ये कब पहुंचेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन भारत में इसकी …

Discuss

Be the first to leave a comment.