Flipkart पर लाइव हुआ POCO X5 सीरीज़ का टीज़र, भारत में जल्द ही दस्तक देगा फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हम पिछले कुछ महीनों से आगामी POCO X5 सीरीज़ के के सम्बन्ध में नई लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं। पिछले महीने, POCO इंडिया के हेड, हिमांशु टंडन ने टिप दी थी, कि POCO X5 सीरीज़ भारतीय बाज़ार में जनवरी या फरवरी में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो सकती है। अभी हाल ही में कंपनी ने, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म – Flipkart पर आगामी POCO X5 सीरीज़ स्मार्टफोन का पहला टीज़र शेयर किया है। Flipkart पर लाइव हुए टीज़र से, इस बात की जानकारी मिलती है कि, कंपनी POCO X5 सीरीज़ को जल्द ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़े :-लीक हुई OPPO Find X6 की लाइव तस्वीरें: कैसा होगा फोन का लुक? जानिए यहाँ

POCO X5 और POCO X5 Pro को पहले ही कई सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर उनके मॉडल नम्बरों (22111317P और 22101320) के साथ देखा जा चुका है। POCO X5 सीरीज़ ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन भी हासिल कर लिया है।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी POCO X5 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन, अभी चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 Pro Speed एडिशन का रिब्रांड हो सकता है। खबर है की, Redmi Note 12 Pro Speed एडिशन के समान POCO X5 Pro स्मार्टफोन भी, Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर द्वारा संचालित हो सकता है।

POCO X5 Pro स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

POCO X5 Pro फोन में, 6.67-इंच की FHD + OLED डिस्प्ले (1080 × 2400 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन), 120Hz का रिफ्रेश रेट और HDR10 + सपोर्ट के साथ मिलने की संभावना है। हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 778G SoC द्वारा संचालित हो सकता है। लेटेस्ट स्मार्टफोन में 12GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया भी जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए, POCO X5 Pro में 108MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलने की आशंका है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

POCO X5 Pro में 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में, 5G, 4G एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जायेगा। साथ ही डिवाइस में हाई-रेस ऑडियो और आईआर ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े :- इस कीमत पर लॉन्च होगी Vivo X90 सीरीज़, लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस


Related Articles

Image₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे …

ImageGeekbench पर नज़र आया POCO X5 स्मार्टफोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च

POCO जल्द ही अपनी POCO X5 सीरीज़ को इंटरनेशनल मार्केट में पेश करने वाली है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि POCO X5 सीरीज़ को भारत में पेश किया जाएगा, जिसमें POCO X5 और POCO X5 Pro दो फोन शामिल होंगे। अभी हाल ही में POCO X5 को Geekbench वेबसाइट पर देखा गया। जहाँ …

ImageNBTC, TDRA और EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर नज़र आया POCO X5 स्मार्टफोन, जल्द ही भारत में दे सकता है दस्तक

POCO India के हेड ने हाल ही में POCO X5 सीरीज़ के लॉन्च को टीज़ किया है और हिंट दिया है कि डिवाइस भारत में जनवरी या फरवरी माह में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि POCO X5 Pro इसी महीने भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले …

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

ImageSamsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products