Samsung Fold को टक्कर देगा Motorola का नया फोन? Razr Fold भारत में हुआ लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आपको हमेशा से ऐसा फोन पसंद रहा है जो जेब में आसानी से आ जाए, लेकिन खोलते ही टैबलेट जैसा बड़ा अनुभव दे, तो Motorola का नया फोल्डेबल आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने भारत में अपना पहला book-style foldable Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। यह वही फोन है जिसे इस साल MWC 2026 में पहली बार दिखाया गया था। खास बात यह है कि Motorola ने इसे सिर्फ डिज़ाइन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसमें बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और लंबे समय तक अपडेट देने का वादा भी दिया है।

ये पढ़ें: Airtel या Jio? ₹1000 से कम में डेटा, OTT और AI फायदे वाला कौन सा प्लान बेहतर

कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Motorola Razr Fold की शुरुआती कीमत ₹1,49,999 रखी गई है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। वहीं 16GB + 512GB वाला मॉडल ₹1,59,999 में आएगा। कंपनी ने इसका एक खास FIFA World Cup 26 Collection भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹1,69,999 है।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो खरीदारों को ₹10,000 तक का बैंक डिस्काउंट या उतनी ही कीमत का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। चुनिंदा बैंकों पर 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी दी जा रही है। 20 जून तक फोन खरीदने वालों को एक साल के लिए एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी।

Jio यूज़र्स को ₹449 वाले प्लान पर तीन महीने का JioHotstar subscription, Gemini Pro के साथ 500GB स्टोरेज और Ajio, Tira, EaseMyTrip जैसे ब्रांड्स के अतिरिक्त ऑफर्स भी मिलेंगे।

Motorola Razr Fold
Created with GIMP

Motorola Razr Fold स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr Fold में बाहर की तरफ 6.6 इंच LTPO pOLED कवर स्क्रीन दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन खोलने पर अंदर 8.1 इंच की 2K LTPO pOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Ultra Thin Glass protection दिया गया है।

फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Adreno A829 GPU, 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। Motorola ने इसमें Android 16 आधारित My UX दिया है और कंपनी 7 साल तक Android व सुरक्षा अपडेट देने का वादा कर रही है।

Motorola Razr Fold

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA मुख्य कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस, और 50MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फोन 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए बाहर 32MP और अंदर 20MP कैमरा मिलता है।

फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में Wi-Fi 7, NFC, NavIC और IP49 रेटिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Motorola Razr Fold को नीले (Pantone Blackened Blue) और सफेद (Pantone Lily White) रंगों में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोरों के ज़रिए होगी।\

ये पढ़ें: OnePlus Nord CE6 Review: बैटरी और डिस्प्ले में दम, लेकिन ये बड़ी कमी पड़ सकती है भारी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageTecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

एक नज़र में: Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा। इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageMotorola Razr Fold लॉन्च – Motorola का पहला बुक स्टाइल फोल्ड, क्या देगा Galaxy Fold 7 को टक्कर

मोटरोला ने आखिरकार फ्लिप फोन से आगे बढ़ते हुए अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल पेश कर दिया है। जनवरी में CES में झलक दिखाने के बाद अब Motorola Razr Fold की लगभग पूरी तस्वीर सामने आ चुकी है। कीमत भी कम नहीं है, ये फोन यूरोप में करीब €2,000 में उपलब्ध होगा और 13 अप्रैल से …

ImageMotorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च – vivo X200T से होगी सीधी टक्कर

Motorola ने आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। सालों तक Edge सीरीज़ के फोन कर्व्ड स्क्रीन और वीगन लेदर वाले बैक पैनल के साथ आते रहे, जो कभी पूरी तरह फ्लैगशिप वाली लीग में नहीं पहुंच पाए। Max ने इस बार कर्व को पूरी तरह छोड़ दिया …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना बिल्कुल नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Samsung की अब तक की किसी भी Fold डिवाइस से बिल्कुल अलग है। पहले आए सभी फोल्डेबल फोन लंबे और पतले हुआ करते थे, लेकिन इस बार कंपनी एक छोटा और चौड़ा ‘passport’ …

Discuss

Be the first to leave a comment.