Geekbench पर नज़र आया POCO X5 स्मार्टफोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

POCO जल्द ही अपनी POCO X5 सीरीज़ को इंटरनेशनल मार्केट में पेश करने वाली है। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि POCO X5 सीरीज़ को भारत में पेश किया जाएगा, जिसमें POCO X5 और POCO X5 Pro दो फोन शामिल होंगे। अभी हाल ही में POCO X5 को Geekbench वेबसाइट पर देखा गया। जहाँ हमें फोन की RAM और एंड्राइड वर्ज़न का पता चला है।

यह भी पढ़े :-iQOO Neo 7 और Poco X5 Pro की कीमतें लॉन्च से पहले ही लीक, क्या इस कीमत में खरीदेंगे आप ?

Geekbench पर POCO X5 स्मार्टफोन मॉडल नंबर 22111317PG के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को पॉवर देने के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 695 SOC है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.21GHz होगी। ग्राफिक्स के लिए SOC के साथ Adreno 619 GPU दिया गया है। Geekbench पर नजर आए वेरिएंट में फोन में 8GB RAM उल्लेखित की गयी है। इसके साथ ही लिस्टिंग से सामने आया है कि फोन में Android 12 सॉफ्टवेयर होगा, यह उम्मीद है कि फोन में MIUI 13 डिफॉल्ट इंस्टॉल होगा। 

POCO X5 Pro स्पेसिफिकेशन

POCO X5 Pro फोन में, 6.67-इंच की FHD + OLED डिस्प्ले (1080 × 2400 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन), 120Hz का रिफ्रेश रेट और HDR10 + सपोर्ट के साथ मिलने की संभावना है। हैंडसेट Qualcomm Snapdragon 778G SoC द्वारा संचालित हो सकता है। लेटेस्ट स्मार्टफोन में 12GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया भी जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए, POCO X5 Pro में 108MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलने की आशंका है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

POCO X5 Pro में 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में, 5G, 4G एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जायेगा। साथ ही डिवाइस में हाई-रेस ऑडियो और आईआर ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े :-Spatial ऑडियो फीचर के साथ भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होंगे OnePlus Buds Pro 2

Related Articles

Image1 नवंबर से Delhi में बाहर की non-BS6 गाड़ियों की नो एंट्री, घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी गाड़ी

एक नज़र में : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 अक्टूबर को ऐलान किया है कि 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर रजिस्टर हुई non-BS6 गाड़ियों की राजधानी में एंट्री बंद रहेगी। यानी फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा या गाज़ियाबाद नंबर की पुरानी गाड़ियों पर सीधा असर पड़ेगा। साथ ही ‘No PUC, No …

ImageNBTC, TDRA और EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर नज़र आया POCO X5 स्मार्टफोन, जल्द ही भारत में दे सकता है दस्तक

POCO India के हेड ने हाल ही में POCO X5 सीरीज़ के लॉन्च को टीज़ किया है और हिंट दिया है कि डिवाइस भारत में जनवरी या फरवरी माह में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि POCO X5 Pro इसी महीने भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले …

ImageFlipkart पर लाइव हुआ POCO X5 सीरीज़ का टीज़र, भारत में जल्द ही दस्तक देगा फोन

हम पिछले कुछ महीनों से आगामी POCO X5 सीरीज़ के के सम्बन्ध में नई लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं। पिछले महीने, POCO इंडिया के हेड, हिमांशु टंडन ने टिप दी थी, कि POCO X5 सीरीज़ भारतीय बाज़ार में जनवरी या फरवरी में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो सकती है। अभी हाल ही में कंपनी …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.