Xiaomi Power Bank 4i और Pocket Power Bank Pro 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने भारत में अपने दो शानदार पॉवरबैंक्स लॉन्च किये हैं, इन्हें Power Bank 4i और Pocket Power Bank Pro के नाम से पेश किया गया है, जिनमें 10000mAh और 20000mAh की कैपेसिटी दी गयी है। दोनों ही पॉवरबैंक्स अफोर्डेबल कीमत पर पेश किये गए हैं, जो ट्रैवेलिंग के दौरान आपके काफी काम आ सकते हैं। आगे इन दोनों पॉवरबैंक्स के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Tecno Phantom V Fold 2 5G स्पेसिफिकेशन्स और कीमत लीक; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Power Bank 4i और Pocket Power Bank Pro की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi Pocket Power Bank Pro को 1,799 रूपए की कीमत पर पेश किया गया है, और ये सिर्फ ब्लैक कलर में उपलब्ध है, वहीं Xiaomi Power Bank 4i को 2,199 रूपए की कीमत पर पेश किया गया है, इसमें Jet Black, Nitro Green, और Turbo Blue ये तीन कलर ऑप्शंस दिए गए हैं। इन दोनों पॉवरबैंक्स की बिक्री 30 अगस्त से शुरू होगी, और इन्हें आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com या Amazon, Flipkart जैसी ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Xiaomi Power Bank 4i स्पेसिफिकेशन्स

इस पॉवरबैंक में 20,000mAh Lithium-ion बैटरी का उपयोग किया गया है। ये PC+ABS मटेरियल से बना हुआ है, और Two-way फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें Low Power Discharge Mode दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें 12-layer Safety Protection दिया गया है। ये पावर बैंक 33W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। चार्जिंग कनेक्टिविटी के लिए इसमें Type-C port दिया गया है। ये पॉवरबैंक PD और QC 3.0 दोनों के साथ कम्पेटिबल है।

Xiaomi Power Bank 4i और Pocket Power Bank Pro

Xiaomi Pocket Power Bank Pro स्पेसिफिकेशन्स

इस पॉवरबैंक में 10,000mAh Lithium-ion बैटरी दी गयी है, और ये 33W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें भी चार्जिंग कनेक्टिविटी के लिए Type-C port मिल जाता है। पॉवरबैंक two-way फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये 30W चार्जर के साथ 2 घंटे से भी कम समय में पूरा चार्ज हो जाता है। इसमें PC+ABS मटेरियल का उपयोग किया गया है, और ये पॉवरबैंक भी PD और QC 3.0 दोनों के साथ कम्पेटिबल है।

ये पढ़े: OnePlus 13 कैमरा, बैटरी, और चार्जिंग डिटेल्स लीक हुए; जल्द होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageXiaomi 10वीं एनिवर्सरी पर कंपनी ने पेश किये 5 शानदार प्रोडक्ट्स; Redmi 13 भी शामिल

Xiaomi को स्थापित हुए पूरे 10 साल हो गए हैं, और अपनी 10वीं एनिवर्सरी पर कंपनी ने 5 प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इस इवेंट पर कंपनी ने एक बजट फ्रेंडली फोन, वायरलेस इयरफोन के साथ दो पावरबैंक और एक रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर पेश किया है। आगे Xiaomi 10वीं एनिवर्सरी पर लॉन्च हुए इन सभी प्रोडक्ट्स …

ImageOPPO K12x डैमेज प्रूफ आर्मर बॉडी के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और फीचर्स

OPPO का नया स्मार्टफोन OPPO K12x भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस फ़ोन को डैमेज प्रूफ आर्मर बॉडी के साथ पेश किया है, और इसके लिए इस फ़ोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टीफिकेशन्स भी मिले हैं। फ़ोन काफी मजबूत हैं, और फ्रॉस्टेड बैक पैनल्स के साथ दो रंगों में पेश किया गया …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products