Xiaomi 10वीं एनिवर्सरी पर कंपनी ने पेश किये 5 शानदार प्रोडक्ट्स; Redmi 13 भी शामिल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi को स्थापित हुए पूरे 10 साल हो गए हैं, और अपनी 10वीं एनिवर्सरी पर कंपनी ने 5 प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इस इवेंट पर कंपनी ने एक बजट फ्रेंडली फोन, वायरलेस इयरफोन के साथ दो पावरबैंक और एक रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर पेश किया है। आगे Xiaomi 10वीं एनिवर्सरी पर लॉन्च हुए इन सभी प्रोडक्ट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 10वीं एनिवर्सरी पर Redmi 13 5G भारत में लॉन्च

अपनी 10वीं एनिवर्सरी पर कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन पेश किया है, जो 12,999 रुपए की कीमत पर आपको धमाकेदार फीचर्स देने वाला है। फोन में 6.79 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ 5,030mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 AE Processor द्वारा संचालित होता है, और डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass 3 का उपयोग किया गया है।

ये पढ़े: Redmi 13 5G Snapdragon 4 Gen 2 AE के साथ हुआ लॉन्च

Redmi Buds 5C हुए लॉन्च

कंपनी ने बहुत ही शानदार वायरलैस इयरबड्स लॉन्च किए हैं, जिनमें आपको 40dB का Active Noise Cancellation (ANC) मिल जाता है। इसके साथ ही इसमें 12.4mm Dynamic Titanium Drivers मिल जाते है। कॉलिंग पर बात करने के लिए AI ENC के साथ quad-mic सेटअप देखने को मिल जाता है। कंपनी का दावा है, कि इयरबड्स का प्लेटाइम 7 घंटो तक का है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 दिया गया है। इन सबके अलावा इसमें touch controls, ANC modes, और EQ settings जैसे शानदार फीचर्स मिल जाते हैं। इस Redmi Buds 5C की कीमत 1,999 रुपए निर्धारित की गई हैं।

Xiaomi power banks

इस लिस्ट में कंपनी ने अपने दो Power banks को भी शामिल किया है, जिनके नाम Xiaomi Pocket Power bank और Xiaomi Power Bank 4i हैं। दोनों ही power banks में 10,000mAh lithium-ion बैटरी का उपयोग किया गया है, और दोनों ही इनबिल्ट Type-C केबल के साथ आते हैं, और टू वे फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें प्रोटेक्शन के लिए 12 लेयर प्रोटेक्शन सिस्टम दिया गया है, और 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। Xiaomi Pocket Power की कीमत 1,699 रुपए और Xiaomi Power Bank 4i की कीमत सेल में 1,299 रुपए रखीं गई हैं।

ये पढ़ें: टेलीफ़ोटो लेंस के साथ आने वाले बेस्ट फ़ोन

Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10

इन सब में आकर्षण का केंद्र कंपनी द्वारा पेश किया गया Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10 है। ये एक एडवांस वैक्यूम क्लीनर है, जिसमें ड्यूल ऑटो -emptying vents, और 2.5L हाई कैपेसिटी वाला डिस्पोजेबल बैग दिया गया है। 4000Pa सक्शन पावर वाले इस वैक्यूम क्लीनर में
LDS Laser Navigation का फीचर दिया गया है। इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है, जिससे 240 मिनट्स तक इसका उपयोग किया जा सकता है। इस वैक्यूम क्लीनर की कीमत 29,999 रूपये है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageफोल्डेबल iPhone से Apple Watch Series 12 तक, आज के इवेंट में आएंगे ये प्रोडक्ट

सितंबर का महीना अब तक पूरी iPhone सीरीज़ के नाम रहता आया है, क्योंकि Apple हर साल इसी मंच से अपने सस्ते और महंगे, दोनों तरह के मॉडल एक साथ पेश करती रही है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज रात के इवेंट में आपको सिर्फ Pro मॉडल और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन …

ImageXiaomi Redmi Note 10S हैंड्स ऑन

Xiaomi हमेशा से ही अपने Redmi लाइनअप के तहत काफी आकर्षक प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन कॉन्बिनेशन के साथ डिवाइसों को पेश किया है। कंपनी की यह Redmi Note सीरीज में आप काफी आकर्षक स्मार्टफोन देखते आए हैं जिसकी वजह से यह इंडियन मार्केट में काफी ज्यादा लोकप्रिय साबित होती है। कंपनी के दावे के अनुसार रेडमी …

ImageXiaomi MIUI 14: इन शानदार फीचर्स के साथ 27 फरवरी को लॉन्च होगा Xiaomi का नया UI

सभी Xiaomi और Redmi यूज़र्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी, Xiaomi इस सप्ताह के अंत में भारत में अपना नवीनतम कस्टम यूजर इंटरफेस, MIUI 14 को पेश करेगी। Xiaomi का यह नया कस्टम यूजर इंटरफेस एंड्राइड 13 पर आधारित होगा। इसके साथ ही इसमें कई शानदार फीचर और अपडेट को शामिल किया गया है। कंपनी …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageMoto G Max vs Redmi Note 17 5G: एक ही दाम पर रफ्तार या छह साल के अपडेट?

Motorola ने आज भारत में Moto G Max लॉन्च कर दिया है। ₹27,999 की कीमत पर इसमें आपको Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, UFS 3.1 स्टोरेज और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। इसी कीमत पर Xiaomi का भी एक फोन इसी महीने भारतीय बाज़ार में आया है। Redmi Note 17 5G की खूबियाँ इससे थोड़ी अलग हैं, …

Discuss

Be the first to leave a comment.