iPhone 18 में होगी दोगुनी RAM, फिर भी नहीं बढ़ेगी कीमत, वजह है नई Siri

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जिस वक़्त RAM की किल्लत ने दुनिया भर के स्मार्टफोनों को महंगा कर दिया है, Apple ठीक उलटी चाल चलने की तैयारी में दिख रहा है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले iPhone 18 के बेस मॉडल में 12GB RAM मिलेगी, यानि मौजूदा iPhone 17 की रैम से पूरे 50% ज़्यादा और इसके बाद भी इसकी शुरुआती कीमत वही रहने की बात कही जा रही है, यानी $799 (भारत में iPhone 17 जितनी, करीब ₹82,900)।

ये दावा साउथ कोरिया की रिसर्च फर्म KB Securities की रिपोर्ट से आया है और इसे अनुसार RAM का टाइप LPDDR5X बताया जा रहा है।

ज़्यादा RAM की वजह ?

असली कहानी यहीं से शुरू होती है। iOS 27 के साथ Apple अपनी Siri को Apple Intelligence पर पूरी तरह नए सिरे से बना रहा है, और इसका सबसे पावरफुल ऑन-डिवाइस AI मॉडल चलने के लिए कम से कम 12 GB RAM माँगता है। WWDC 2026 में Apple ने बताया था कि इसका सबसे पावरफुल ऑन-डिवाइस AI मॉडल, जो पहले से ज़्यादा जानदार और एक्सप्रेसिव Siri वॉइस और बोलकर टाइप कराने (वॉइस टाइपिंग) में काफ़ी बेहतर सटीकता देता है, कम-से-कम 12GB RAM माँगता है।

iPhone 18

यही कारण है कि 8GB रैम वाले बेस iPhone 17 को नई Siri तो मिलती है, पर ये दो खास फ़ीचर्स नहीं। अभी ये सिर्फ़ iPhone Air, iPhone 17 Pro और 17 Pro Max पर मिलते हैं। iPhone 18 के बेस मॉडल में 12GB देकर Apple यही गैप भरना चाहता है, ताकि सस्ता iPhone भी पूरी नई Siri का आनंद आपको दे सके। कीमत क्यों नहीं बढ़ेगी

रिपोर्ट कहती है कि बढ़ी हुई DRAM लागत Apple खुद उठाएगा। कंपनी Samsung, SK Hynix और Micron से मार्केट से ऊँचे दाम पर मेमोरी खरीद रही है, और डिस्प्ले व कैमरा जैसे दूसरे पुर्ज़ों की कीमत मोलभाव करके नीचे ला रही है, ताकि ग्राहक की जेब पर बोझ न पड़े।

जब बाकी सब महंगा हो रहा है

यही बात इसे दिलचस्प बनाती है। AI डेटा सेंटर की भूख के चलते मोबाइल DRAM की कीमतें 2025 की शुरुआत से करीब 70% चढ़ चुकी हैं। IDC का अनुमान है कि 2026 में स्मार्टफोन का औसत दाम 14% तक बढ़ेगा, और कई ब्रांड सस्ते फोन में RAM घटाकर कीमत संभाल रहे हैं। ऐसे माहौल में RAM बढ़ाना और दाम न छेड़ना उलटी धारा में तैरने जैसा है।

iPhone 18

कब लॉन्च होगा iPhone 18

iPhone 18 Pro, Pro Max और Apple का पहला फोल्डेबल iPhone 2026 के आखिरी तिमाही तक आने की उम्मीद है, जबकि सामान्य iPhone 18, iPhone 18e और Air 2 इसके बाद 2027 की पहली छमाही में आएंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageiPhone 18 में कैमरा बदल सकता है, कीमत को लेकर भी नई तस्वीर सामने आई

iPhone 18 सीरीज़ अभी लॉन्च से कई महीने दूर है, लेकिन इसके बारे में चर्चा अभी से तेज़ हो चुकी है। वजह सिर्फ नए फीचर्स नहीं, बल्कि वो संतुलन है जिसे Apple हर बार साधने की कोशिश करता है, यानि नई टेक्नोलॉजी देना, लेकिन कीमत को बहुत ज़्यादा डरावना न बनने देना। हालिया रिपोर्ट्स में …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.