OPPO K12x डैमेज प्रूफ आर्मर बॉडी के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OPPO का नया स्मार्टफोन OPPO K12x भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस फ़ोन को डैमेज प्रूफ आर्मर बॉडी के साथ पेश किया है, और इसके लिए इस फ़ोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टीफिकेशन्स भी मिले हैं। फ़ोन काफी मजबूत हैं, और फ्रॉस्टेड बैक पैनल्स के साथ दो रंगों में पेश किया गया हैं। ये एक बजट फ्रेंडली फ़ोन है, जिसमें AI LinkBoost जैसे कुछ AI फीचर्स को भी शामिल किया गया है। आगे OPPO K12x स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Redmi Pad Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

OPPO K12x कीमत और उपलब्धता

इस फ़ोन को दो स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें 6GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12,999 रूपए, और 8GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 15,999 रूपए है। फ़ोन को Breeze Blue और Moonlight Violet इन दो रंगों में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 2 अगस्त OPPO की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart जैसी ईकॉमर्स वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। भुगतान के दौरान ग्राहक HDFC Bank, Axis Bank, और SBI के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 1000 रूपए का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

OPPO K12x स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए Panda Glass का उपयोग कोइया गया है। फ़ोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और ग्राफ़िक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU का उपयोग किया गया है। फ़ोन ColorOS 14 लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है, और इसमें 8GB तक RAM और 128GB तक की स्टोरेज दी गयी है।

फ़ोन के बैक पैनल पर 32 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फ़ोन 5,100mAh बैटरी के साथ आता है, जो 45W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, और GPS जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं। फ़ोन में IP54 रेटिंग की सुरक्षा दी गयी है।

ये पढ़े: Xiaomi Mix Flip ग्लोबल लॉन्च की तारीख और कीमत कंपनी एग्जीक्यूटिव द्वारा कन्फर्म

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

Image16 जनवरी को भारत आ रहा है Oppo A78 5G स्मार्टफोन, कंपनी ने किया कन्फर्म

अभी हाल ही में Oppo ने अपने स्मार्टफोन, Oppo A78 5G का मलेशियाई बाजार में अनावरण किया था। अब, कंपनी Oppo A78 5G को भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने एक ट्वीट के जरिए पुष्टि की है कि, Oppo A78 5G स्मार्टफोन, 16 जनवरी 2023 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। उम्मीद की …

ImageSnapdragon 680 SoC के साथ Oppo A60 लॉन्च: कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने A सीरीज का अपना नया फ़ोन Oppo A60 लॉन्च कर दिया है। फ़िलहाल इस फ़ोन को वियतनाम में ही लॉन्च किया गया है और जल्द ही इसकी एंट्री भारत में भी हो सकती है। फ़ोन में 6.67-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, इसके अतिरिक्त …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products