16 जनवरी को भारत आ रहा है Oppo A78 5G स्मार्टफोन, कंपनी ने किया कन्फर्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी हाल ही में Oppo ने अपने स्मार्टफोन, Oppo A78 5G का मलेशियाई बाजार में अनावरण किया था। अब, कंपनी Oppo A78 5G को भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने एक ट्वीट के जरिए पुष्टि की है कि, Oppo A78 5G स्मार्टफोन, 16 जनवरी 2023 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी ने जिन फीचर्स के साथ फोन को मलेशियाई बाज़ारों में लॉन्च किया था, कंपनी उन्हीं फीचर्स के साथ मोबाइलफोन को भारत में भी पेश करेगी।

यह भी पढ़े:- ई-कचरे को कम करने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला: डिजिटल टीवी रिसीवर, यूएसबी टाइप-सी केबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का मानकीकरण हुआ निर्धारित

फ़ोन का टीज़र इस बात की पुष्टि करता है कि, Oppo A78 5G में डुअल-कैमरा सेटअप और एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन के बैक पैनल में मैट फिनिश है और कैमरा आइलैंड से नीचे की ओर एक ग्लॉसी स्ट्रिप देखी जा सकती है। स्मार्टफोन, 5,000mAh की बैटरी से पैक होगा। यह भी पता चलता है कि डिवाइस में 8GB की एक्सटेंडेड रैम दी जाएगी। फ़ोन के लॉन्च में अब कुछ दिन ही बाकी हैं, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले दिनों में इसके बारे में कुछ और जानकारी की पुष्टि करेगी।

Oppo A78 5G स्पेसिफिकेशन

Oppo A78 5G स्मार्टफोन में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह एचडीप्लस रेज़ॉल्यूशन के साथ आता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फ़ोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फ़ोन की स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ा सकते हैं।

फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें मेन लेंस 50MP का है और साथ में 2MP का एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी है, जिसके साथ में कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा स्मार्टफोन की साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, यूएसबी टाइप सी पोर्ट के अलावा 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटेड रसिस्टेंस दिया गया है। 

Oppo A78 5G कीमत

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Oppo A78 5G के बेस मॉडल की कीमत भारत में 19,000 ( $ 238) रूपए होगी। फ़ोन ब्लैक और पर्पल दो कलर वेरिएंट में आ सकता है।

यह भी पढ़े :- भारत में शुरू हुई Galaxy S23 सीरीज़ की प्री-बुकिंग, मिलेंगे धमाकेदार ऑफर जानिए यहाँ

Related Articles

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

ImageVivo iQOO Pro 5G होगा 22 अगस्त को 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ चीन में लांच

Vivo iQOO Pro 5G चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो के सब-ब्रांड का पहला 5G स्मार्टफोन इस महीने की 22 तारीख (22 अगस्त) को लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया साइट Weibo पर Vivo ने एक पोस्ट शेयर की है जिसपर डिवाइस का नाम और उसकी लांच डेट साफ तौर पर दिखाई देती है। वीवो के सब-ब्रांड iQOO …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products