Xiaomi Mix Flip ग्लोबल लॉन्च की तारीख और कीमत कंपनी एग्जीक्यूटिव द्वारा कन्फर्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Xiaomi Mix Flip को चीन में लॉन्च किया गया है, और अब कंपनी इस फ़ोन को वैश्विक बाजार में पेश करने की तैयारी में लगी हुई है। फ़ोन के लॉन्च से पहले इसकी जानकारी इंटरनेट पर वायरल होने लगी है। जानकारी के अनुसार कंपनी के एग्जीक्यूटिव द्वारा Xiaomi Mix Flip ग्लोबल लॉन्च की तारीख और कीमत साझा की गयी हैं, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Mix Flip ग्लोबल लॉन्च की तारीख और कीमत

इसकी जानकारी कंपनी के बुल्गारियन मैनेजर द्वारा साझा की गयी है, जानकारी के अनुसार इस फ़ोन की बिक्री यूरोप के बाज़ार में 15 अगस्त के बाद शुरू हो जाएगी, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि फ़ोन को अगले महीनें के शुरूआती दिनों में पेश किया जा सकता है।

बात करें कीमत की तो Xiaomi Mix Flip की यूरोप में कीमत BGN 2,600 (लगभग 1,20,800 रूपए) हो सकती है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Flip 6 से भी ज्यादा है। हालांकि इसके बेस मॉडल की कीमत चीन में काफी कम है।

ये पढ़े: Samsung Galaxy A06 डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

Xiaomi Mix Flip स्पेसिफिकेशन्स

इसके चीनी वैरिएंट में 6.86 इंच का 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर 4.01 इंच का 1.5K फ्लेक्सिबल AMOLED कवर डिस्प्ले मिल जाता है। फ़ोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और HyperOS लेयर के साथ Android 14 पर काम करता है। इस फ़ोन में 16GB तक की RAM और 1TB तक की स्टोरेज मिल जाती है।

फ़ोन के बैक पैनल पर Leica तकनीक के साथ 50 मेगापिक्सल Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल OmniVision OV60A40 टेलीफ़ोटो कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा शामिल है। इस फ़ोन में 4,780mAh की बैटरी मिल जाती है, जो 67W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, और USB Type-C port जैसे ऑप्शंस दिए गये हैं।

ये पढ़े: Realme 13 Pro Series 5G के चिपसेट, कूलिंग, और बैटरी की जानकारी कन्फर्म

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageRealme Narzo N61 29 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा; फ़ोन में ड्यूल कैमरा और IP54 रेटिंग शामिल

Realme इसी महीने अपना शानदार ड्यूल कैमरा स्मार्टफोन Realme Narzo N61 भारत में लॉन्च करने वाली है। स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट के माध्यम से साझा की है। जानकारी के अनुसार इस फ़ोन को TÜV Rheinland High-Reliability Certificate भी प्राप्त है। …

ImageMoto G85 5G भारत में 10 जुलाई को होगा लॉन्च; 6.67-इंच डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी की पुष्टि

Motorola अपने नए Moto G85 5G को इसी महीने की 10 तारीख को लॉन्च करने वाला है, इसकी जानकारी कंपनी के ऑफिसियल सोशल मीडिया आकउंट द्वारा के पोस्ट के माध्यम से साझा की गयी हैं। इसके पहले फ़ोन को यूरोप में Motorola S50 Neo के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया था और फिर चीन …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.