Samsung Galaxy A06 डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung अपना नया फ़ोन Samsung Galaxy A06 लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है, और फ़ोन के लॉन्च से पहले इस फ़ोन की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स एक टिपस्टर द्वारा लीक कर दी गयी है। लीक्स में फ़ोन की तस्वीरों को भी देखा गया है, जिससे समझ आता है, कि फ़ोन इस साल लॉन्च हुए अन्य फ़ोन के समान दिख सकता है। आगे Samsung Galaxy A06 के लीक हुए डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A06 डिज़ाइन हुई लीक

इस फ़ोन की जानकारी GizNext के साथ मिल कर एक टिपस्टर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) द्वारा साझा की गयी है। साझा की गयी जानकारी में फ़ोन के डिज़ाइन, स्पेसिफिकेशन्स के साथ रेंडर्स भी शामिल हैं। Galaxy A06 रेंडर्स में फ़ोन को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। फ़ोन के बैक पैनल पर ऊपर की और LED फ़्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।

ये पढ़े: Jio Independence Day Offer 2024: बिना इंस्टालेशन शुल्क दिए अनलिमिट इंटरनेट का मिलगा फायदा

फ्रंट में लार्ज बेज़ेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, और डिस्प्ले के मध्य में वॉटर ड्राप स्टाइल कटआउट देखने को मिल सकता है। फ़ोन के दायीं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। रेंडर्स के अनुसार फ़ोन ग्लॉसी फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A06 स्पेसिफिकेशन्स

फ़िलहाल कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक हुई जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। बात करें प्रोसेसर की, तो ये फ़ोन MediaTek Helio G85 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। फ़ोन में 6GB RAM के साथ अन्य स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप और फ्रंट में एक सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

कंपनी इस फ़ोन में 5,000mAh की बैटरी दे सकती है, और फ़ोन 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। म्यूजिक के लिए 3.5 mm headphone jack मिलने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth, WiFi, और USB Type-C port जैसे ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। फ़ोन का डायमेंशन 167.3 x 77.9 x 8.0 mm हो सकता है।

ये पढ़े: Realme 13 Pro Series 5G के चिपसेट, कूलिंग, और बैटरी की जानकारी कन्फर्म

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageSamsung Galaxy M35 डिज़ाइन हुई लीक, Galaxy A35 के रिब्रांड के रूप में पेश हो सकता है

हाल ही में Samsung Galaxy M35 डिज़ाइन की खबरें सामने आयी हैं, इसके पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में खबरें वायरल हुई थी, और अब एक एक्स यूजर द्वारा इसके डिज़ाइन की इमेज लीक कर दी गयी हैं। डिज़ाइन से समझ आ रहा है, कि इस फ़ोन को कंपनी Galaxy A35 के रिब्रांड के रूप …

ImageMoto g85 रेंडर हुए लीक; जल्द हो सकता है इन धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Motorola जल्द ही अपना नया फ़ोन moto g85 बाज़ार में पेश कर सकता है, इससे सम्बंधित कई जानकारी इंटरनेट पर लीक हो रही हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार एक एक्स यूजर द्वारा moto g85 रेंडर्स सामने आये हैं, इसके अतिरिक्त इस फ़ोन को Geekbench की वेबसाइट पर भी देखा गया है। moto g84 की सफलता …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.