Realme 13 Pro Series 5G के चिपसेट, कूलिंग, और बैटरी की जानकारी कन्फर्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme अपनी 13 Pro Series 5G अगले सप्ताह भारत में पेश करने वाला है, लॉन्च से पहले इसके कई लीक्स सामने आ चुकें हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने इसके कैमरा और डिज़ाइन की जानकारी भी साझा की थी। अब फिर एक बार कंपनी ने फ़ोन के चिपसेट, कूलिंग, और बैटरी की जानकारी साझा की है। साझा की गयी जानकारी के साथ तस्वीर में एक्ट्रेस Tamannah Bhatia भी नजर आ रही है, जिन्हें इस फ़ोन का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। इसके पहले realme 11 Pro और 12 Pro सीरीज के ब्रांड एम्बेसडर Shah Rukh Khan थे। आगे Realme 13 Pro Series 5G के चिपसेट, कूलिंग, और बैटरी की साझा की गयी जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: POCO M6 Plus 5G टीज़र आया सामने; जानें लॉन्च की तारीख और स्पेसिफिकेशन्स

Realme 13 Pro Series 5G के चिपसेट, कूलिंग, और बैटरी की जानकारी

कंपनी ने 13 Pro सीरीज के चिपसेट, कूलिंग, और बैटरी की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की है। साझा की गयी जानकारी के अनुसार इस सीरीज के फ़ोन में Snapdragon 7s Gen 2 5G 4nm SoC मिलने वाला है। इसके पिछले वर्जन में Snapdragon 6 Gen 1 और Snapdragon 7s Gen 2 SoC का उपयोग किया गया था।

इतना ही नहीं परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए फ़ोन में 9 layer 3D VC Cooling System का उपयोग किया गया है, जो इस सेगमेंट का सबसे बड़ा VC cooling है। कंपनी के अनुसार ये कूलिंग एफिशिएंसी को काफी हद तक बढ़ा देगा और इंटेंसिव गेमिंग सेशंस के दौरान फ़ोन की परफॉरमेंस में कोई परेशानी नहीं होगी और न ही ओवर हीटिंग की समस्या आएगी।

कंपनी ने खास बैटरी बैकअप का ध्यान रखते हुए इस सीरीज के सभी फ़ोन में 5200mAh की बैटरी दी है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 200mAh ज्यादा है। कंपनी का दावा है, कि 4 साल के लगातार उपयोग के बाद भी आपको इसकी परफॉरमेंस में कोई परेशानी देखने को नहीं मिलेगी।

ये पढ़े: Samsung One UI 7 फर्स्ट लुक और फीचर्स रिवील; जानें क्या नए ऑप्शन शामिल हुए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

Imageदिवाली से पहले हो सकती हैं Realme 13 सीरीज भारत में लॉन्च; लीक हुई जानकारी

Realme अपनी 12 सीरीज की सफलता के बाद इस साल भारत में नयी सीरीज पेश कर सकता है, अर्थात इस साल के आखिर तक Realme 13 सीरीज के लॉन्च किये जाने की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार कंपनी इस सीरीज को दशहरा और दिवाली के त्यौहार के पहले लांच कर सकती हैं। …

ImageRealme India ने साझा किया NARZO 70 सीरीज का टीज़र

Realme India ने अपने एक्स (पूर्व नाम ट्वीटर) अकाउंट पर अपने NARZO 70 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च को लेकर एक टीज़र साझा किया है। जिसमें इस सीरीज के नए स्मार्टफोन्स को पेश करने के संकेत दिए गए है, इसके अतिरिक्त कंपनी ने अपनी दूसरी पोस्ट में Realme NARZO 70x 5G …

ImageKarbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

एक नज़र में : Karbonn ने भारत में Rebel और Rebel Pro लॉन्च करके स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी वापसी कर ली है। इनकी खास बात बड़ी बैटरी और कम दाम है, क्योंकि ₹11,999 वाले Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन सिर्फ 4G नेटवर्क पर …

ImageRealme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में मिलेगी ग्लोबल वर्ज़न से बड़ी बैटरी, लेकिन 15x से कम मिलेगी एक चीज़

Realme 16x 5G भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, और इससे पहले इसकी बैटरी से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टिपस्टर PassionateGeekz ने 29 जुलाई को X पर दावा किया है कि इस फोन के भारतीय वर्ज़न में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जबकि ग्लोबल वर्ज़न 6,600mAh बैटरी के साथ आता …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products