Realme India ने साझा किया NARZO 70 सीरीज का टीज़र

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme India ने अपने एक्स (पूर्व नाम ट्वीटर) अकाउंट पर अपने NARZO 70 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च को लेकर एक टीज़र साझा किया है। जिसमें इस सीरीज के नए स्मार्टफोन्स को पेश करने के संकेत दिए गए है, इसके अतिरिक्त कंपनी ने अपनी दूसरी पोस्ट में Realme NARZO 70x 5G को दिखाया है।

Realme NARZO 70 सीरीज के लॉन्च की जानकारी

टीज़र के माध्यम से कंपनी ने बताया समझाया है कि इस सीरीज के आगामी स्मार्टफोन की परफॉरमेंस पर फोकस किया जायेगा। जिससे यूजर्स को फ़ोन में लेग फ्री एक्सपीरियंस मिलेगा। दूसरी पोस्ट के अनुसार Realme NARZO 70x 5g 24th April 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। इस फ़ोन में 45W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, और 12,000 रूपए से कम की कीमत पर मिलेगा, इसके अतिरिक्त फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स से सम्बंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गयी है।

अपेक्षित स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

कंपनी द्वारा फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स से सम्बंधित कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं, लेकिन इंटरनेट पर मौजूद खबरों के अनुसार इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अंदाजे लगाए जा सकते हैं।

डिस्प्ले: फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-inch का OLED डिस्प्ले मिल सकता है।

परफॉरमेंस: फ़ोन में MediaTek Dimensity 7050 SoC का इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त Mali G68 GPU, 8GB of RAM, और 128/256GB की स्टोरेज दी जा सकती हैं। ये फ़ोन Android 14 आधारित Realme UI 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन कर सकता हैं।

कैमरा: फ़ोन में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा, 50MP, टेलीफ़ोटो सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2MP मैक्रो लेंस का क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है, वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट में 16MP कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी: इस फ़ोन में 5000mAH बैटरी मिलेगी, जो 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Imageभारत में लॉन्च होने के लिए Realme Narzo 60 सीरीज़ का टीज़र आया, Amazon पर होगी बिक्री

Realme भारत में अपनी Realme Narzo 60 सीरीज़ लॉन्च करने के लिए कमर कस चुका है। कंपनी ने “Mission Narzo” टैगलाइन के साथ इसे आज से टीज़ करना शुरू कर दिया है। Narzo 60 सीरीज़ के स्मार्टफोन Amazon के माध्यम से ख़रीदे जा सकेंगे और इसी ई-कॉमर्स वेबसाइट ने पहले टीज़र की तस्वीरें साझा की …

ImageRealme Narzo 50A, Realme पॉकेट ब्लूटूथ स्पीकर जल्दी देने वाले हैं भारत में दस्तक; सामने आयी लीक

Realme की Narzo 30 सीरीज़ में कई स्मार्टफोन आये हैं, जिन्हें आप और हम भारत में देख ही चुके हैं। अब इसके सक्सेसर की चर्चा ज़ोरों पर है, लेकिन लगता है कि कम्पनी Narzo 40 सीरीज़ को स्किप करके नयी Narzo 50 सीरीज़ लेकर आएगी। इस नयी सीरीज़ के पहले पहले स्मार्टफोन की चर्चा भी …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Imagerealme ने बाज़ार में उतारा C100i, अब बजट फोन में मिलेगी 120Hz स्क्रीन और मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती

realme C100x आये अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं, और realme India बे अब नया बजट फोन realme C100i भी लॉन्च कर दिया है। लेकिन इस बार कंपनी का पूरा ज़ोर उस चीज़ पर है, जिसे इस सेगमेंट के खरीददारों को गंभीरता से लेना चाहिए, यानी बिल्ड क्वॉलिटी। इसलिए बैटरी और स्क्रीन से आगे बढ़कर, …

Discuss

Be the first to leave a comment.