Samsung One UI 7 फर्स्ट लुक और फीचर्स रिवील; जानें क्या नए ऑप्शन शामिल हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Samsung ने अपने दो शानदार फोल्डेबल फोन पेश किए थे जिनमें कई AI फीचर्स को शामिल किया गया था, और अब कंपनी अपना नेक्स्ट जेनरेशन One UI 7 software पेश करने जा रही है। कंपनी One UI 7 beta वर्जन को अगले सप्ताह तक लॉन्च कर सकती है, और इसका Stable वर्जन हमें इस साल के आखिर तक देखने को मिल सकता है। लॉन्च से पहले इसके कुछ लीक्स सामने आए हैं, जिनमें इसके कुछ फीचर्स बताए गए हैं। एक नज़र One UI 7 फीचर्स पर डालते हैं।

ये पढ़े: HMD Crest और HMD Crest Maxकिफायती दामों में 50MP सेल्फी सेंसर के साथ हुए लॉन्च

Samsung One UI 7 फीचर्स

Updated Icons

कंपनी ने इस नए UI में आइकन्स को बिलकुल नए तरीके से पेश किया है, जिसमें स्टॉक ऐप आइकॉन, डायलर, कॉन्टैक्ट्स, सेटिंग्स, कैमरा, गैलरी, ब्राउजर जैसे सभी आइकॉन शामिल हैं। कंपनी ने इन आइकंस को 3D लुक के साथ पेश किया है, जिसमें ग्रेडिएंट और शैडो नजर आने वाले है। इतना ही नही इनके आकर को भी थोड़ा और गोलाकार किया गया है, और विजेट्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं, जो कुछ iOS 18 में भी देखे जा सकते हैं।

All new Camera UI

कंपनी ने कैमरा ऐप के डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए हैं। जितने भी कैमरा कंट्रोल के ऑप्शन हैं, उन्हें नीचे की तरफ शिफ्ट कर दिया गया है, जिनमें कैमरा मोड्स, जूम कंट्रोल जैसे फीचर्स भी शामिल है, ताकि यूजर आसानी से इन्हें एक्सेस कर पाएं। खबरों के अनुसार कुछ शूटिंग मोड्स को horizontal बार या पॉपअप मेनू में भी शामिल किया है। कंपनी ने कैमरा ऐप के इंटरफेस को पूरा रीडिजाइन किया है।

More Rounded UI Elements

कंपनी अपने नए UI अपडेट में ज्यादा गोलाकार एलिमेंट्स पेश करने वाली है, जिसमें Quick Actions, Notification जैसे कंपोनेंट्स शामिल हैं। इनके आइकॉन के डिजाइन में भी बदलाव किए जा सकते हैं। इतना ही नही अन्य कंपोनेंट्स में भी सॉफ्ट एजेस दी जा सकती है।

Samsung Own Dynamic Island

कंपनी अपने One UI 7 अपडेट में खुद का नया डायनामिक आइलैंड पेश करने वाली है, जिसमें एक पिल के आकार का ऑप्शन होगा और इसे ओपन करने पर आप कुछ एप्लिकेशंस को आसानी से एक्सेस कर पाएंगे। कंपनी ने इसे नोटिफिकेशन एरिया के बाएं तरफ रखा है, जबकि iOS में ये ऑप्शन मध्य में दिया गया है।

Smoother Animation

इसमें आपको स्मूथ एनीमेशन देखने को भी मिलेंगे। कंपनी ने खास ध्यान रखते हुए इसमें iOS और OPPO के ColorOS से भी ज्यादा फ्लूड एनिमेशंस का उपयोग किया है। ये एनीमेशन आपको काफी स्मूथ टच फील देंगे।

Task Continuity

कंपनी ने अपने इकोसिस्टम पर खास फोकस किया है, और iOS को टक्कर देने के लिए अपने नए अपडेट में इस फीचर को शामिल किया है। इसके माध्यम से आप बिना किसी परेशानी के कॉल और वीडियो कॉल को Samsung के सभी डिवाइस पर एक सिंपल जेस्चर की सहायता से एक्सेस और मूव कर पाएंगे। इतना ही नहीं आप इसमें कैमरा और स्टोरेज को भी आसानी से शेयर कर पाएंगे।

Two Page Notification Panel

Samsung ने अपने नए UI अपडेट में Xiomi और Apple की तरह ही मल्टी पेज नोटिफिकेशन पैनल को भी शामिल किया है। ये कंपनी की एक बिलकुल नई एप्रोच है, जो चर्चा का विषय है। इसमें यूजर को सेपरेट ड्रॉप डाउन का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें से बाएं तरफ नोटिफिकेशन और दाएं तरफ क्विक सेटिंग्स का ऑप्शन मिलेगा।

More Changes on Horizon

इस अपडेट के तहत कंपनी Xiaomi, HypesOS, और iOS के कुछ एलिमेंट्स को भी अपने सिस्टम में शामिल कर रही है, ताकि नए One UI 7 को और भी बेहतर बनाया जा सके, हालांकि ये एक अर्ली बिल्ड है, स्टेबल अपडेट तक इसमें काफी बदलाव किए जा सकते हैं।

ये पढ़े: iQoo Z9s सीरीज डिज़ाइन टीज़र आया सामने; अगले महीने होगा भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageGoogle ने पेश किया Android 15 Beta 4: Pixel 9 सीरीज में हो सकता है शामिल

Google जल्द ही Android 15 को पेश करने वाला है, आज कंपनी ने Android 15 Beta 4 रोलआउट कर दिया है। इस बीटा वर्जन में कंपनी ने यूजर्स के लिए नयी सुविधाओं, प्राइवेसी, और सुरक्षा का खास ध्यान रखा है। कंपनी ने इस रोलआउट में कुछ खास फीचर्स नहीं दिए हैं, बल्कि मौजूदा ऑपरेटिंग सिस्टम के …

ImageXiaomi MIUI 14: इन शानदार फीचर्स के साथ 27 फरवरी को लॉन्च होगा Xiaomi का नया UI

सभी Xiaomi और Redmi यूज़र्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी, Xiaomi इस सप्ताह के अंत में भारत में अपना नवीनतम कस्टम यूजर इंटरफेस, MIUI 14 को पेश करेगी। Xiaomi का यह नया कस्टम यूजर इंटरफेस एंड्राइड 13 पर आधारित होगा। इसके साथ ही इसमें कई शानदार फीचर और अपडेट को शामिल किया गया है। कंपनी …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

Discuss

Be the first to leave a comment.